DU Admission: ITEP प्रोग्राम के लिए शुरू हुए आवेदन, itep.uod.ac.in पर करें अप्लाई

1 minute read
DU Admission ITEP Program

दिल्ली विश्वविद्यालय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। जो कैंडिडेट्स नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) में उपस्थित हुए थे, वे डीयू ITEP के लिए itep.uod.ac.in पर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस वर्ष, प्रोग्राम दो महिला कॉलेजों में ऑफर किया जा रहा है, इन कॉलेजों के नाम माता सुंदरी कॉलेज और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज हैं।

यह दोनों कॉलेज बीए बीएड (मिडिल) और बीए बीएड (सेकेंडरी) में फेज़-स्पेसिफिक स्पेशलाइजेशन ऑफर कर रहे हैं। ITEP के लिए आवेदन करने के लिए उन्हें अपने NCET 2023 आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा। ITEP एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2023 है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ITEP एडमिशन डेट्स 2023

एडमिशन के लिए आवेदन करने की केवल लास्ट डेट जारी की गई है। ITEP 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट जानने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं-

ITEP के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट20 अक्टूबर 2023 
ITEP एलोकेशन कम एडमिशन शेड्यूलजल्दी सूचित करेंगे

DU ITEP एडमिशन 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

ITEP प्रोग्राम के लिए केवल महिला कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकती हैं क्योंकि प्रोग्राम केवल महिला कॉलेजों में ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय में ITEP में आवेदन करने के लिए, कैंडिडेट्स को NCET में उपस्थित होना होगा। नीचे आवेदन करने के लिए स्टेप्स दिए गए हैं-

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट: itep.uod.ac.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • स्टेप 4: NEP एप्लिकेशन नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  • स्टेप 5: एप्लिकेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • स्टेप 6: एप्लिकेशन फीस भरें।
  • स्टेप 7: भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ITEP एडमिशन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के ITEP प्रोगाम में आवेदन करने के लिए, कैंडिडेट्स को एक बार रजिस्ट्रेशन-कम-एलोकेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल) भरनी होगी-

केटेगरीरजिस्ट्रेशन-कम-एलोकेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल/INR)
UR/OBC-NCL/EWS250
SC/ST/PwBD100

इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के बारे में

इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) एक इंटेंसिव चार-वर्षीय डिग्री है जो टीचिंग में उच्च शिक्षा के लिए एक मल्टीडिसकीप्लीनरी प्रोग्राम है। पढ़ाई के आठ सेमेस्टर में फैले इस प्रोग्राम को क्रेडिट डिस्ट्रीब्यूशन के साथ संरचित किया गया है। इसे ड्यूल मेन्स UG डिग्री के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*