UPSC की परीक्षा ही सिविल सेवाओं का पहला पड़ाव होती हैं, यह परीक्षा तीन चरणों में ‘प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू’ में आयोजित की जाती है। बता दें कि यूपीएससी मेंस एग्जाम में पारंपरिक (निबंध) प्रकार के नौ पेपर होते हैं, जिसमें दो पेपर क्वालिफाइंग होते हैं और केवल सात पेपर के अंकों की गणना इंटरव्यू के बाद की जाती है। देखा जाए तो किसी भी एग्जाम में सफलता पाने के लिए उसके सिलेबस की जानकारी होना जरूरी होता है। इसलिए इस लेख में आपके लिए यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस और पैटर्न की जानकारी दी गई है, जिसके लिए आपको इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
| IAS एग्जाम कंडक्टिंग बॉडी | यूपीएससी |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
| आयुसीमा | (21 से 32 साल) |
| योग्यता | किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन। |
| एग्जाम पैटर्न | प्रीलिम्स (MCQs), मेन्स (डिस्क्रिप्टिव पेपर) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
This Blog Includes:
- UPSC क्या है?
- यूपीएससी मेंस परीक्षा पैटर्न क्या है?
- यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस
- निबंध
- यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर-1
- यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर 2
- 5. अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर 3
- यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर 4
- UPSC मेंस में ऑप्शनल के लिए एग्जाम पैटर्न
- यूपीएससी में ऑप्शनल विषयों की लिस्ट
- यूपीएससी के एग्जाम के लिए योग्यता
- यूपीएससी मेंस की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी हैं?
- FAQs
UPSC क्या है?
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा प्रत्येक वर्ष सिविल सेवाओं के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के साथ-साथ रक्षा सेवाओं के लिए भी भर्ती परीक्षा का आयोजन करती है। UPSC भारत की केंद्रीय एजेंसी है जो सरकारी सेवाओं में भर्ती करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) जैसी परीक्षा आयोजित करती है। UPSC उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के साथ-साथ रक्षा सेवाओं दोनों में भर्ती करती है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती परीक्षा में प्रत्येक वर्ष लगभग 13 से 15 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं।
यूपीएससी मेंस परीक्षा पैटर्न क्या है?
यूपीएससी मेन्स परीक्षा में 9 पेपर होते हैं। जो कैंडिडेट्स प्री एग्जाम पास कर लेते हैं वह मेन्स एग्जाम के लिए एलिजिबल हैं। मेन्स एग्जाम में सभी पेपर डिस्क्रप्टिव टाइप के होते हैं। 2 लैंग्वेज के पेपर क्वालिफाइंग होते हैं। यूपीएससी मेन्स परीक्षा 5 से 7 दिनों में आयोजित की जाती है, पेपर A और B क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। यह परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार को इंटरव्यू में जाने का मौका मिल सकता है। हर एक पेपर डिस्ट्रिक्ट टाइप का होता है जिसके 250 अंक होते हैं।
यूपीएससी मेन्स परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी मेन्स परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-
| पेपर | सब्जेक्ट | समय | कुल अंक |
| पेपर ए | भारतीय भाषा परीक्षा | 3 घंटा | 300 |
| पेपर बी | इंग्लिश | 3 घंटा | 300 |
| पेपर 1 | निबंध | 3 घंटा | 250 |
| पेपर 2 | जनरल स्टडीज 1 | 3 घंटा | 250 |
| पेपर 3 | जनरल स्टडीज 2 | 3 घंटा | 250 |
| पेपर 4 | जनरल स्टडीज 3 | 3 घंटा | 250 |
| पेपर 5 | जनरल स्टडीज 4 | 3 घंटा | 250 |
| पेपर 6 | ऑप्शनल 1 | 3 घंटा | 250 |
| पेपर 7 | ऑप्शनल 2 | 3 घंटा | 250 |
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस को विषय के अनुसार बांटा गया है। इसमें भाषा, सामान्य ज्ञान के साथ वैकल्पिक विषय को भी शामिल किया गया है। यूपीएससी मेन्स सिलेबस की सामान्य जानकारी नीचे तालिका के माध्यम से बताई गई है:
भाषा के पेपर (भारतीय भाषा और अंग्रेजी)
UPSC मेन्स में भारतीय भाषा और अंग्रेज़ी के दो पेपर होते हैं। ये दोनों केवल क्वालीफाइंग होते हैं, यानी इनके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते। लेकिन यह बेहद ज़रूरी है कि आप हर पेपर में कम से कम 25% अंक लाएँ। अगर किसी भी भाषा पेपर में 25% से कम अंक आते हैं, तो आपके बाकी पेपर को चेक नहीं किया जाएगा।
- 100 अंकों का 1 निबंध प्रश्न – उम्मीदवार को कई दिए गए विषयों में से एक विषय चुनना होगा।
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित 5-6 प्रश्नों पर कुल 60 अंक।
- 60 में से सटीक लेखन – उत्तर पुस्तिका में एक अलग ग्रिड संरचना होती है जिसमें इसे पूरा करना होगा। अपनी पसंद के 20 अंग्रेजी से भाषा अनुवाद।
- अपनी चुनी हुई भाषा से अंग्रेजी में 20 अनुवाद व्याकरण और समानार्थी शब्द, वाक्य संशोधन सहित बुनियादी भाषा का उपयोग, कुल 40 अंक।
- यूपीएससी मेन्स पेपर उम्मीदवारों को कई खंडों में विषयों का चयन करने का अवसर प्रदान करता है। यह आवेदकों के लिए एक फायदा है क्योंकि यह उन्हें अपनी ताकत चुनने और अपने समग्र स्कोर को बेहतर बनाने की अनुमति देता है।
नोट: भारतीय भाषा का पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग होता है, भारतीय भाषा पेपर के मार्क्स मेरिट या रैंकिंग के लिए गिने नहीं जाते है। अंग्रेजी तथा भारतीय भाषाओं के प्रश्न पत्रों के उत्तर उम्मीदवारों को अंग्रेजी तथा संबंधित भारतीय भाषा में देने होंगे (अनुवाद को छोड़कर)। कुल मार्क्स (300) का 25% (75 अंक) लाना अनिवार्य है नहीं तो बाकी प्रश्न पात्रों को चेक नहीं किया जायेगा।
निबंध
यूपीएससी के पाठ्यक्रम में निबंध कार्य के लिए कोई निर्धारित पाठ्यक्रम शामिल नहीं है। यूपीएससी के अनुसार, उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे निबंध के विषय पर दृढ़ता से टिके रहें, अपने विचारों को व्यवस्थित तरीके से व्यवस्थित करें और संक्षिप्त रूप से लिखें। प्रभावी और सटीक भाषा को पहचाना जाएगा।
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर-1
यूपीएससी मेन्स सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और विश्व और समाज एवं भूगोल सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा करता है। यूपीएससी मेन्स जीएस पेपर 1 में शामिल हैं-
1. भारतीय संस्कृति
- प्राचीन से आधुनिक काल तक
- कला रूप (Art Forms)
- साहित्य (Literature)
- वास्तुकला (Architecture)
- सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख पहलू
2. आधुनिक भारतीय इतिहास
- 1750 के दशक से वर्तमान तक की महत्वपूर्ण घटनाएँ
- प्रमुख व्यक्तित्व और उनके योगदान
- स्वतंत्रता संग्राम के चरण
- विभिन्न क्षेत्रों से महत्वपूर्ण योगदान
- स्वतंत्रता के बाद भारत का एकीकरण एवं पुनर्गठन
3. पार्ट (A) विश्व इतिहास
- 18वीं शताब्दी से आधुनिक काल तक की प्रमुख घटनाएँ
- विश्व युद्ध (World Wars)
- औद्योगिक क्रांति (Industrial Revolution)
- उपनिवेशवाद और उसका प्रभाव
- डिकॉलोनाइजेशन (उपनिवेशवाद का अंत)
- राष्ट्रीय सीमाओं का पुनर्निर्धारण
- राजनीतिक दर्शन — साम्यवाद, समाजवाद, पूँजीवाद
- आधुनिक समाज पर इनका प्रभाव
पार्ट (B). समाज
- भारतीय समाज और उसकी विविधता
- महिलाओं की स्थिति एवं महिला संगठनों की भूमिका
- जनसंख्या से जुड़े मुद्दे
- गरीबी और विकास से संबंधित चुनौतियाँ
- शहरीकरण, उसकी समस्याएँ और समाधान
- सामाजिक सशक्तिकरण
- सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता
- वैश्वीकरण का भारतीय समाज पर प्रभाव
पार्ट (C). भूगोल
(a) प्राकृतिक संसाधनों का वितरण
- विश्व के प्रमुख प्राकृतिक संसाधन
- दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप का संसाधन वितरण
- उद्योगों के स्थान के निर्धारण वाले कारक
(b) भौतिक भूगोल
- विश्व के भौतिक भूगोल की प्रमुख विशेषताएँ
- महत्वपूर्ण भूभौतिकीय घटनाएँ:
- भूकंप
- सुनामी
- ज्वालामुखी
- चक्रवात
- भूगोलिक विशेषताएँ और उनका स्थान
- जलाशय, हिमावरण (Ice Caps) और उनमें परिवर्तन
- वनस्पतियों और जीवों में परिवर्तन और उनके प्रभाव
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर 2
यूपीएससी मेन्स सामान्य अध्ययन पेपर 2 शासन, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर केंद्रित है। यह पेपर भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे के बारे में उम्मीदवार के ज्ञान का आकलन करता है, साथ ही शासन और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों की उनकी समझ का भी आकलन करता है। यूपीएससी मेन्स जीएस पेपर 2 में शामिल हैं-
1. शासन और प्रशासन
- शासन व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचा
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- ई-गवर्नेंस: मॉडल, अनुप्रयोग, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ
- नागरिक चार्टर: पारदर्शिता, जवाबदेही और अन्य उपाय
- लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका
2. भारतीय संविधान
- ऐतिहासिक आधार और विकास
- विशेषताएँ और बुनियादी संरचना
- प्रमुख संशोधन और प्रावधान
- संघ और राज्य के कार्य एवं जिम्मेदारियाँ
- संघीय ढांचे से संबंधित चुनौतियाँ
- शक्ति पृथक्करण, समस्या समाधान तंत्र और संस्थान
- भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य देशों से तुलना
3. संसद, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका
- संसद और राज्य विधायिका: संरचना, कार्य, शक्तियाँ, विशेषाधिकार
- कार्यपालिका और न्यायपालिका: संरचना, संगठन, कार्य, मंत्रालय और विभाग
- प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ की भूमिका
- जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और संवैधानिक पदों की शक्तियाँ एवं जिम्मेदारियाँ
- विधिक, रेगुलेटरी और अर्ध-न्यायिक निकाय
4. विकास और कल्याणकारी पहल
- सरकारी नीतियाँ और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप
- विकास प्रक्रिया और विकास उद्योग
- केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ
- सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं का प्रबंधन: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधन
- गरीबी और भूख से जुड़े मुद्दे
5. अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- भारत और पड़ोसी देशों के संबंध
- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारत के हितों पर विकसित और विकासशील देशों की नीतियों का प्रभाव
- महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संस्थान और एजेंसियाँ: संरचना, अधिदेश, प्रभाव
- भारत से जुड़े द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौते
- वैश्विक राजनीति और नीति का भारत और भारतीय प्रवासियों पर प्रभाव
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर 3
यूपीएससी मेन्स सामान्य अध्ययन पेपर 3 में प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन शामिल हैं। यह पेपर आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति, पर्यावरणीय चुनौतियों और सुरक्षा चिंताओं से संबंधित समकालीन मुद्दों के बारे में उम्मीदवार की समझ का मूल्यांकन करता है, व्यावहारिक ज्ञान और समस्या-समाधान कौशल पर जोर देता है। यूपीएससी मेन्स जीएस पेपर 3 में शामिल हैं-
1. भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास
- भारतीय अर्थव्यवस्था और योजना
- संसाधनों का संग्रहण, प्रगति और रोजगार से संबंधित मुद्दे
- समावेशी विकास और इससे उत्पन्न विषय
- सरकारी बजट और वित्तीय नीति
- उदारीकरण और औद्योगिक नीति के प्रभाव
- बुनियादी ढांचा: ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, एयरपोर्ट, रेलवे
- निवेश मॉडल और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)
2. कृषि और खाद्य प्रणाली
- मुख्य फसलों का पैटर्न, सिंचाई प्रणाली और कृषि भंडारण
- कृषि उत्पाद का परिवहन और विपणन
- किसानों की सहायता: प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष सहायता, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
- जन वितरण प्रणाली: उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ और सुधार
- बफर स्टॉक और खाद्य सुरक्षा
- प्रौद्योगिकी मिशन और पशुपालन अर्थशास्त्र
- भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग: कार्यक्षेत्र, महत्व और आपूर्ति श्रृंखला
3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास और दैनिक जीवन में प्रभाव
- भारतीय उपलब्धियां और देशज तकनीकी विकास
- सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स, नैनो-टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी
- बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) से संबंधित जागरूकता
4. पर्यावरण और जैव विविधता
- संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण
- पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन
- जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
5. सुरक्षा और आपदा प्रबंधन
- प्राकृतिक आपदा और प्रबंधन
- आंतरिक सुरक्षा: शासन-विरोधी तत्व और चुनौती
- संचार नेटवर्क और सोशल मीडिया की भूमिका
- साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें
- धन-शोधन और रोकथाम
- सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौती और प्रबंधन
- संगठित अपराध और आतंकवाद का संबंध
- विभिन्न सुरक्षा बल और उनके अधिदेश
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस – सामान्य अध्ययन पेपर 4
यूपीएससी मेन्स सामान्य अध्ययन पेपर 4 नैतिकता, ईमानदारी और योग्यता पर केंद्रित है। यह पेपर उम्मीदवार की सार्वजनिक प्रशासन में नैतिक सिद्धांतों को लागू करने, नैतिक दुविधाओं का मूल्यांकन करने और जटिल परिदृश्यों में ईमानदारी और प्रभावी निर्णय लेने की क्षमता का आकलन करता है, जो जिम्मेदार और नैतिक शासन के लिए आवश्यक है। यूपीएससी मेन्स जीएस पेपर 4 में शामिल हैं-
यह पेपर दो सेक्शन में बांटा गया है: सेक्शन-A और सेक्शन-B।
- कुल प्रश्न: 15
- सेक्शन-A: 8 प्रश्न
- सेक्शन-B: 7 प्रश्न (केस स्टडी आधारित)
- प्रत्येक सेक्शन के मार्क्स: 125
नोट: इस पेपर में स्पेसिफिक वर्ड लिमिट नहीं होती। उत्तर के शब्द कम या ज्यादा हो सकते हैं।
इस प्रश्न-पत्र में ऐसे प्रश्न शामिल होगें जो सार्वजनिक जीवन में उम्मीदवारों की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से संबंधित विषयों के प्रति उनकी अभिवृत्ति तथा उनके दृष्टिकोण तथा समाज से आचार-व्यवहार में विभिन्न मुद्दों तथा सामने आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर उनकी मनोवृत्ति का परीक्षण करेंगे।
- मोरेलिटी और ह्यूमन इंटरफेस
- मानव अंतःक्रिया में नैतिकता का सार, निर्धारक और नैतिकता के परिणाम
- नैतिकता के आयाम
- निजी और सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता
- मानवीय मूल्य – महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन और शिक्षाओं से सबक
- नैतिक और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका
- एटीट्यूड
- दृष्टिकोण की सामग्री, संरचना और कार्य
- विचार और व्यवहार में दृष्टिकोण का प्रभाव
- विचार और व्यवहार के दृष्टिकोण का संबंध
- नैतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण
- सामाजिक प्रभाव और अनुनय
- स्किल्स
- सिविल सेवा की योग्यता और मूलभूत मूल्य
- ईमानदारी
- निष्पक्षता और गैर-पक्षपात
- निष्पक्षतावाद
- जनसेवा के प्रति समर्पण
- समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता और करुणा
- इमोशनल इंटेलिजेंस
- इमोशनल इंटे
- लिजेंस के कॉन्सेप्ट्स
- प्रशासन और शासन में इमोशनल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और अनुप्रयोग
- विचारकों और दार्शनिकों का योगदान
- नैतिकता की अवधारणाओं में भारत और दुनिया के नैतिक विचारकों और दार्शनिकों का योगदान
- लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य और नैतिकता
- स्थिति और संबंधित समस्याएं
- सरकारी और निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएं और दुविधाएं
- नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कानून, नियम, विनियम और विवेक
- जवाबदेही और नैतिक शासन
- शासन में नैतिक और नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण
- अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वित्त पोषण में नैतिक मुद्दे
- निगम से संबंधित शासन प्रणाली
- शासन में ईमानदारी
- सार्वजनिक सेवा की अवधारणा
- शासन और सत्यनिष्ठा का दार्शनिक आधार
- सरकार में सूचना साझाकरण और पारदर्शिता
- सूचना का अधिकार
- नैतिक आचार संहिता
- आचरण के नियम
- नागरिक चार्टर
- कार्य संस्कृति
- सेवा वितरण की गुणवत्ता
- सार्वजनिक धन का उपयोग
- भ्रष्टाचार की चुनौतियां।
यह सिलेबस यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। यह मेंस परीक्षा का पूर्ण सिलेबस है।
UPSC मेंस में ऑप्शनल के लिए एग्जाम पैटर्न
ऑप्शनल पेपर यूपीएससी मेंस एग्जाम के पेपर 6 और पेपर 7 होते हैं। ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए पैटर्न इस प्रकार हैः
| मेंस एग्जाम | पेपर | मार्क्स |
| पेपर 6 | यूपीएससी ऑप्शनल पेपर 1 | 250 |
| पेपर 7 | यूपीएससी ऑप्शनल पेपर 2 | 250 |
| टाइम | – | 3 घंटा (प्रत्येक पेपर). |
यूपीएससी में ऑप्शनल विषयों की लिस्ट
कैंडिडेट्स को नीचे दिए हुए यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस में से कोई एक ऑप्शनल सब्जेट का चयन करना होता है और कैंडिडेट्स द्वारा सेलेक्ट किए हुए एक सब्जेक्ट के दो पेपर्स होते हैं- (ऑप्शनल सब्जेट पेपर – I और ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर – II)। यूपीएससी में ऑप्शनल विषयों की लिस्ट इस प्रकार है-
- कृषि
- पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
- एंथ्रोपोलॉजी
- वनस्पति विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- सिविल इंजीनियरिंग
- कॉमर्स और एकाउंटेंसी
- अर्थशास्त्र
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- भूगोल
- भूगर्भशास्त्र
- इतिहास
- कानून
- मैनेजमेंट
- मैथमेटिक्स
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- चिकित्सा विज्ञान
- दर्शनशास्त्र
- भौतिक विज्ञान
- राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- मनोविज्ञान
- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
- समाजशास्त्र
- आंकड़े (सांख्यिकी)
- जूलॉजी।
इन ऑप्शनल विषयों का सिलेबस आपको इस पीडीएफ में पेज संख्या 52 से लेकर 225 के बीच मिलेगा।
यूपीएससी के एग्जाम के लिए योग्यता
यूपीएससी के एग्जाम के लिए आवश्यक योग्यताएं इस प्रकार हैः
- कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त काॅलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- कैंडिडेट्स जो लास्ट एटेम्पट दे रहे हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे प्रीलिम्स एग्ज़ाम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए बैचलर डिग्री पास करने का प्रूफ देना होगा।
- मेंस एग्ज़ाम के लिए आवेदन के साथ डिग्री अटैच करनी होगी।
- जनरल और EWS के पास 6 अटेम्प्ट्स होते हैं, OBC के पास 9, SC/ST के पास आयु सीमा तक
- IAS परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 क्या है? जानें इसका इतिहास, महत्व और प्रभाव
यूपीएससी मेंस की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी हैं?
यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस की तैयारी के लिए बुक्स का अहम रोल होता है। यहां तालिका में कुछ बुक्स दी गई हैं जो आपकी तैयारी को बेहतर करने और नाॅलेज बढ़ाने में मदद कर सकती हैं:
| बुक्स | राइटर-पब्लिशर | लिंक |
| भारत की स्वतंत्रता की संघर्ष गाथा | बिपन चंद्र | यहां से खऱीदें |
| भारतीय संविधान चार्ट (लेमिनेटेड) | विद्या चित्र प्रकाशन | यहां से खऱीदें |
| 25 वर्ष के विषयवार हल प्रश्न-पत्र (पेपर 1 एवं 2) | दिशा एक्सपर्ट्स | यहां से खरीदें |
| भारत का भूगोल | मजिद हुसैन | यहां से खऱीदें |
| प्राचीन और मध्यकालीन भारत | पूनम दलाल दहिया | यहां से खऱीदें |
| निबंध एवं उत्तर लेखन की मूलभूत तकनीकें | अनुदीप दुरिशेट्टी | यहां से खऱीदें |
| UPSC सिविल सेवा परीक्षा — संपूर्ण तैयारी मार्गदर्शिका | निशांत जैन | यहां से खरीदें |
| फास्टट्रैक गणित | सतीश वेस | यहां से खऱीदें |
| NCERT भारतीय अर्थव्यवस्था नोट्स (कक्षा 9–12) | निपित किशोर, राकेश कुमार रोशन | यहां से खरीदें |
| रैपिडफायर सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएँ — 2024 | दिशा एक्सपर्ट्स | यहां से खरीदें |
FAQs
मेंस परीक्षा में कुल नौ पेपर्स हुआ करते हैं और तकरीबन 180 से 200 प्रश्न होते हैं जिनका कुल योग 1750 अंकों का होता है। प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है।
आईएएस मुख्य परीक्षा का पूर्णांक 1750 अंक होता है। मुख्य परीक्षा में प्रत्येक सब्जेक्टिव पेपर 300 अंकों का होता है।
जेईई मेन 2024 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बीआर्क के ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, दोनों पेपर की परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है। पेपर 1 के प्रत्येक विषय से 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) के अलावा 10 संख्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। इन 10 में से केवल 5 संख्यात्मक प्रश्न करने होते हैं।
आशा करते हैं कि इस ब्लॉग में आपको यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही UPSC से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
8 comments
बहुत अच्छा मार्गदर्शन दे रहा है
श्रीकांत कमरे जी आपका बहुत धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहें।
धन्यवाद आपकी यह जानकारी न जाने कितनो को फ्यूचर उजला करे गा
आपका यह वेबसाइट हमेसा ऐसे ही जानकारी देता रहे
आपका धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।
Very nice information, thanks to yuo
आपका धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।
Thanks for giving me this information 👍
Bcz I was really need to information of upsc mains .
आपका धन्यवाद, ऐसे ही आप हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।