UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए जल जीवन मिशन टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

1 minute read
jaljeeevan mission upsc in Hindi

प्रमुख सुर्खियां 

  • जल जीवन मिशन केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किया गया था।  
  • इसके तहत प्रति परिवार 55 लीटर पानी की आपूर्ति को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।  
  • इसका उद्देश्य जल जल को आन्दोलन में परिवर्तित किया जा सके।  
  • यह जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।  
  • इसका मुख्य उद्देश्य हर परिवार तक पीने योग्य शुद्ध पानी पहुंचाना है।  

महत्वपूर्ण बातें 

  • जल जीवन मिशन स्थानीय स्तर पर पानी की मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाने पर केंद्रित है।  
  • इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन, पानी की निगरानी पेयजल आपूर्ति और सतत कृषि को बढ़ावा देना है।  
  • यह मिशन वर्तमान जल प्रणालियों और पानी के कनेक्शनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करता है।  
  • यह मिशन जल सामुदायिक दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है और इसके प्रमुख घटक सूचना, संचार और शिक्षा शामिल हैं।  
  • इसके अंतर्गत जल प्रबंधन की बुनियादी ज़रूरतें जैसे स्थानीय ढांचा तैयार करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करना आदि आते हैं।   

कार्यान्वयन 

  • ग्राम जल आपूर्तियों परलालियों का रख रखाव करने के लिए जल समितियां बनाई गईं हैं। 
  • इन जल समितियों में 15 सदस्य तक होते हैं जिनमें से 50% महिलाऐं होती हैं।  
  • इस समिति में सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कर्मचारी और शिक्षक शामिल होते हैं।  
  • यह समिति सभी ग्रामीण संसाधनों को मिलाकर एक ग्रामीण कार्य योजना बनाती हैं।  
  • इस योजना को लागू करने से पूर्व ग्राम सभा से अनुमति प्राप्त की जाती है।  

जल जीवन मिशन (नगरीय) के उद्देश्य 

  • जल जीवन मिशन (नगरीय) के उद्देश्य इस प्रकार हैं : 
  • हर घर तक नल और सीवर कनेक्शन की पहुँच सुनिश्चित करना।  
  • जल निकायों को दोबारा से सुचारू ढंग से चालू करना।  
  • चक्रीय जल अर्थव्यवस्था को लागू करना।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*