Surya Mission Aditya L1 | लाॅन्चिग के लिए तैयार सूर्य मिशन आदित्य एल-1, श्रीहरिकोटा से होगा प्रक्षेपण

1 minute read
Surya Mission Aditya L1

चंद्रमा पर विजय प्राप्त करने के बाद भारत अब सूर्य की ओर बढ़ेगा क्योंकि स्पेस एजेंसी 2 सितंबर को अपना आदित्य एल1 मिशन लॉन्च करने के लिए तैयार है। आदित्य एल1 सूर्य (Surya Mission Aditya L1) का अध्ययन करने वाली इसरो की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला होगी। इस मिशन को 2 सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है।

आदित्य-एल1 (Surya Mission Aditya L1) को PSLV-C57 रॉकेट के जरिए लाॅन्च किया जाएगा। ISRO ने कहा कि लाॅन्चिग की तैयारियां प्रगति पर हैं। प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास-रॉकेट की पड़ताल पूरी हो गई है। आदित्य-एल1 मिशन का उद्देश्य ‘एल1’ के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। 

यह भी पढ़ें- What is Aditya L1 Mission | जानिये क्या है इसरो का आदित्य एल-1 मिशन, जो करेगा सूर्य का अध्ययन

इसरो के अनुसार, आदित्य एल1 (Surya Mission Aditya L1) अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, वहां से, आदित्य एल1 बिना किसी ग्रहण और रुकावट के सूर्य का निरीक्षण करने में सक्षम होगा। 

यह भी पढ़ें- Distance Between Earth And Sun | आदित्य एल-1 मिशन की लाॅन्चिग से पहले जानें सूर्य और पृथ्वी की दूरी

सफलता के बाद भारत बनेगा चौथा देश

Surya Mission Aditya L1 समझने के अलावा यह जानना जरूरी है कि आदित्य एल-1 मिशन की सफलता के बाद जर्मनी, अमेरिका और यूरोपीय स्पेश एजेंसी के बाद भारत सूर्य के पास अंतरिक्ष यान भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। 

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
आदित्य L1 मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?NASA का आर्टेमिस प्रोग्राम क्या है?
Aditya L1 Budget | सूर्य मिशन की लाॅन्चिग में कुछ दिन बाकी, जानिये कितना है आदित्य एल-1 मिशन का बजट?What is Aditya L1 Mission | जानिये क्या है इसरो का आदित्य एल-1 मिशन, जो करेगा सूर्य का अध्ययन
Aditya L1 Launch Date | सूर्य का अध्ययन करेगा आदित्य एल-1 मिशन, 2 सितंबर को होगी लाॅन्चिगशुक्रयान 1 मिशन क्या है, इसका उद्देश्य, कब और कहाँ किया जाएगा लॉन्च

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Surya Mission Aditya L1 की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*