Wagner Group : क्या है वैगनर ग्रुप और यह कैसे काम करता है?

1 minute read
Wagner Group

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

क्या है वैगनर ग्रुप?

Wagner Group सैनिकों की एक प्राइवेट आर्मी है, जो रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रही थी। हजारों वैगनर सैनिकों ने रूस की ओर से यूक्रेन के विरुद्ध जंग में हिस्‍सा लिया, लेकिन Wagner Group खुद को निजी सैन्य कंपनी बताता है। 2014 में यह ग्रुप पहली बार चर्चा में आया था। वैगनर रूसी निजी सैन्य कंपनी है और यह सीरिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, लीबिया और यूक्रेन समेत कई देशों में है।

Wagner Group कैसे काम करता है?

ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन हैं और यह रूस के अलावा कई देशों के लिए काम करता है। यूक्रेन से पहले सीरिया व लीबिया में भी वैगनर के लड़ाकों का इस्तेमाल किया गया। वैगनर ग्रुप के लड़ाके देशों में जाकर युद्ध लड़ते हैं और स्थानीय लड़ाकों को ट्रेनिंग भी देते हैं। इसके अलावा छोटे तौर पर प्राईवेट आर्मी कांट्रेक्टरों द्वारा शिफ्टेड की जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code : क्या है यूनिफाॅर्म सिविल कोड और इससे क्या होंगे बदलाव

वैगनर ग्रुप की क्षमता कितनी है?

Wagner Group के पास अनुमानित 50,000 लड़ाके हैं और इसमें लगभग 10,000 ठेके पर और लगभग 40,000 रूसी जेलों में बंद अपराधी शामिल हैं। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को सैलरी भी दी जाती है। 

FAQs

वैगनर ग्रुप कहां सक्रिय है?

अफ्रीका में। 

वैगनर आर्मी क्या है?

वैगनर आर्मी भाड़े के सैनिकों की एक निजी सेना है।

वैगनर समूह पहली बार चर्चा में कब आया?

2014 में।

एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने और डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*