उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?

1 minute read
उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं

देश लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहा है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इस कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा लोगों का सदन है और वर्तमान में लोकसभा में 545 सदस्य हैं। देश में चुनावी प्रक्रिया का टाॅपिक स्टूडेंट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा और इसके सदस्यों से संबंधित करंट अफेयर्स के क्वेश्चन UPSC में प्री, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं? जानेंगे।

लोकसभा के बारे में

भारत में लोकसभा लोगों का सदन है और संसद का सर्वोच्च निकाय है। भारत की द्विसदनीय संसद में निचले सदन को लोकसभा या लोगों का सदन कहा जाता है। लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं और इसीलिए इसे जनता का सदन कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- UP Election in Hindi : उत्तर प्रदेश में चुनाव कब होते हैं और अब तक कितनी बार चुनाव हो चुके हैं? जानें यहां पूरा इतिहास

उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?

भारत में प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या काफी हद तक उसकी जनसंख्या पर निर्भर करती है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें और राज्यसभा की 31 सीटें हैं। राज्य सभा एक स्थायी सदन है और विघटन के अधीन नहीं है। राज्यसभा के एक व्यक्तिगत सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष का होता है, इसके एक तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष की समाप्ति पर सेवानिवृत्त होते हैं। इस सदन का पदेन अध्यक्ष उपराष्ट्रपति होता है। 

UP लोकसभा सीट कितनी है?

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोकसभा की 80 सीटें हैं। इन सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने कैंडिडेट्स को उतारते हैं। इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाती है और तभी यह पता चल पाता है कि किस राजनीतिक पार्टी के कैंडिडेटेस ने जीत हासिल की है। 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं

भारत में लोकसभा के सदस्यों की योग्यता क्या है?

लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं जानने के साथ ही लोकसभा के सदस्य बनने के लिए योग्यता समझना जरूरी है। लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। इसके अलावा व्यक्ति के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। उसका नाम देश में कहीं भी पंजीकृत मतदाताओं की सूची में होना चाहिए। इसके अलावा वह अपराध और कर्ज से बाहर हो।

संबंधित ब्लाॅग्स

UPSC Question : भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?
UPSC Question : भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले गृहमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
Bharat ke Raksha Mantri : भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे?Bharat ke Pehle Uprashtrapati : भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

FAQs 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 और राज्यसभा की 31 सीटें हैं।

UP में विधानसभा सीट कितनी है?

UP में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है।

लोकसभा अध्यक्ष कौन है 2024?

वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला हैं।

लोकसभा किसे कहते हैं?

लोकसभा को लोगों का सदन कहते हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*