UPSC Governance Syllabus in Hindi | जानिये UPSC गवर्नेंस सिलेबस की संपूर्ण जानकारी और एग्जाम पैटर्न

1 minute read
UPSC Governance Syllabus in Hindi

सिविल सर्विसेज की जाॅब में गवर्नेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। आईएएस बनने के बाद गवर्नेंस पाॅलिसीज इंप्लीमेंट करने के लिए इसकी समझ आवश्यक है। यूपीएससी प्री और मेंस एग्जाम में गवर्नेंस से जुड़ी से क्वैश्चन आते हैं, इसलिए बेहतर स्कोर करने के लिए हमें इसका सिलेबस पूरा जानना होगा। UPSC Governance Syllabus in Hindi ब्लाॅग में गवर्नेंस का सिलेबस विस्तार से बताया गया है और इसकी तैयारी के लिए बुक्स की जानकारी भी दी गई है।

IAS एग्जाम कंडक्टिंग बॉडीयूपीएससी
एग्जाम मोडऑफलाइन
IAS एग्जाम के लिए आयुसीमा(21 से 32 साल) अलग-अलग निर्धारित है।
IAS एग्जाम के लिए योग्यताकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास।
गवर्नेंसप्री और मेंस (जनरल स्टडी पेपर) व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पेपर
मार्क्सप्रत्येक पेपर के लिए 250 अंक
टाइम3 घंटा
IAS एग्जाम पैटर्नप्रीलिम्स (MCQs), मेन्स (डिस्क्रिप्टिव पेपर)
IAS एग्जाम- प्रीलिम्स 2023रविवार- 28th May 2023
IAS एग्जाम- मेन्स 202315 सितंबर 2023 से।
ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC क्या है?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) परीक्षा आयोजित करती है। UPSC उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के साथ-साथ रक्षा सेवाओं दोनों में भर्ती करती है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें- यूपीएससी क्या है?

UPSC गवर्नेंस सिलेबस क्या है?

यूपीएससी प्री एग्जाम के साथ ही मेंस के GS पेपर में गवर्नेंस से जुड़े क्वैश्चन पूछे जाते हैं। इसके अलावा यूपीएससी मेंस में ऑप्शनल सब्जेक्ट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में भी गवर्नेंस से जुड़ी क्वैश्चन होते हैं, इसलिए कैंडिडेट्स को गवर्नेंस का सिलेबस अच्छे से समझना होगा। UPSC Governance Syllabus in Hindi विस्तार से बताया गया है।

UPSC प्री के लिए गवर्नेंस सिलेबस  

प्री एग्जाम के लिए UPSC Governance Syllabus in Hindi इस प्रकार हैः

  • कार्यपालिका और न्यायपालिका क्या है?
  • कार्यपालिका और न्यायपालिका संरचना
  • कार्यपालिका और न्यायपालिका संगठन
  • गवर्मेंट की मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट
  • संसद और राज्यों की विधानसभा
  • संसद और राज्यों की विधानसभा की संरचना
  • कार्यकरण
  • व्यापार करना
  • शक्तियां और विशेषाधिकार
  • विधायी निकायों के शक्तियों और विशेषाधिकार से आने वाले मुद्दे
  • प्रेशर ग्रुप्स
  • फाॅर्मल एंड इनफाॅर्मल एसोसिएशंस और राजव्यवस्था में उनकी भूमिका
  • जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएं।
  • संवैधानिक पोस्ट पर जाॅब पोस्टिंग
  • काॅंस्टिट्यूशनल बाॅडीज की शक्तियां, कार्य और जिम्मेदारियां
  • विभिन्न फील्ड की डेवलपमेंट के लिए सरकार की पाॅलिसी और हस्तक्षेप
  • सरकार के हस्तक्षेप से डिजाइन और कार्यान्वयन से उत्पन्न मुद्दे
  • शासन के महत्वपूर्ण पहलू, पारदर्शिता और जवाबदेही
  • ई-शासन
  • अनुप्रयोग
  • मॉडल
  • सफलताएं
  • सीमाएं और क्षमता
  • नागरिक चार्टर्स
  • डेवलपमेंट स्टेप्स एंड इंडस्ट्री डेवलपमेंट 
  • NGO, SHG, विभिन्न समूहों और संघों, दानदाताओं, दान, संस्थागत और अन्य हितधारकों की भूमिका
  • लोकतंत्र में सिविल सेवा की भूमिका
  • पारदर्शिता, जवाबदेही व संस्थागत और अन्य उपाय।

UPSC मेंस के लिए गवर्नेंस सिलेबस

मेंस एग्जाम में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट में गवर्नेंस का पार्ट है और मेंस की तैयारी के लिए UPSC Governance Syllabus in Hindi इस प्रकार हैः

सरकार का दार्शनिक और संवैधानिक ढांचा (फिलाॅस्फल एंड कांस्टिट्यूशनल फ्रेमवर्क ऑफ गवर्मेंट)प्रमुख विशेषताएं एवं मूल्य आधारिकाएं: संविधानवाद; राजनैतिक संस्कृति, नौकरशाही एवं लोकतंत्र; नौकरशाही और विकास।
केंद्र सरकार और प्रशासन (सेंट्रल गवर्मेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन)कार्यपालिका, संसद, विधायिका संरचना, कार्य, कार्य प्रक्रियाएं हाल की प्रवृत्तियां: अंतराशासकीय संबंध: प्रधानमंत्री कार्यालयः कैबिनेट सचिवालय, केंद्रीय सचिवालय: मंत्रालय एवं विभाग; बोर्ड, आयोग, अटैच्ड ऑफिस और फील्ड आर्गनाइजेशन।
योजनाएं और प्राथमिकताएं (प्लान्स और प्रायरटाइज)योजना मशीनरी योजना आयोग एवं राष्ट्रीय विकास परिषद की भूमिका, रचना एवं कार्य, संकेतात्मक आयोजना, संघ एवं राज्य स्तरों पर योजना निर्माण प्रक्रिया कंस्टिट्यूशनल अमेडमेंट (1992) एवं आर्थिक विकास तथा सामाजिक न्याय के लिए विकेंद्रीकरण आयोजना।
राज्य सरकार और प्रशासन (स्टेट गवर्मेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन)संघ-राज्य प्रशासनिक, विधायी एवं वित्तीय संबंध; वित्त आयोग भूमिका; राज्यपाल ; मुख्यमंत्री; मंत्रिपरिषद; मुख्य सचिव; स्टेट सेक्रेटरियेट, डायक्टरेट।
स्वतंत्रता के बाद जिला प्रशासन (डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ्टर इंडिपेनडेंस)कलेक्टर की बदलती भूमिका, संघ-राज्य- स्थानीय संबंध, विकास प्रबंध एवं विधि एवं अन्य प्रशासन के विध्यर्थ, डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन और डेमोक्रैटिक डिसेंट्रलाइजेशन।
लोक सेवा (सिविल सर्विसेज)सांविधानिक स्थिति, संरचना, आचरण संहिता एवं अनुशासन कर्मचारी संघ; राजनीतिक अधिकार; भर्ती प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सुशासन की पहल, शिकायत निवारण क्रियाविधि, सिविल सेवा की तटस्थता; सिविल सेवा सक्रियतावाद।
वित्तीय प्रबंधन (फिजिकल मैनेजमेंट)राजनीतिक उपकरण के रूप में बजट लोक व्यय पर संसदीय नियंत्रण; मौद्रिक एवं राजकोषीय क्षेत्र में वित्त मंत्रालय की भूमिका; लेखाकरण तकनीक; लेखापरीक्षा; लेखा महानियंत्रक एवं भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की भूमिका।
स्वतंत्रता के बाद प्रशासनिक सुधार (एडमिनिस्ट्रेटिव रिफाॅर्म्स सिंस इंडेपेनडेंस)प्रमुख सरोकार; महत्वपूर्ण समितियां एवं आयोग; वित्तीय प्रबंध एवं मानव संसाधन विकास में हुए सुधार, कार्यान्वयन की समस्याएं।
कानून और व्यवस्था प्रशासन (लाॅ एंड आर्डर एडमिनिस्ट्रेशन)ब्रिटिश रिक्थ; नेशनल पुलिस कमीशन; जांच अभिकरण, विधि व्यवस्था बनाए रखने और उपप्लव एवं आतंकवाद का सामना करने में पैरामिलिटरी बलों समेत केंद्रीय एवं राज्य अभिकरणों की भूमिका; राजनीति एवं प्रशासन का अपराधीकरण; पुलिस लोक संबंध, पुलिस में सुधार।

UPSC गवर्नेंस सिलेबस इन हिंदी PDF 

UPSC Governance Syllabus in Hindi PDF आप इस लिंक के द्वारा डायरेक्ट देख सकते हैं। यदि आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • अब “UPSC Syllabus PDF” पर क्लिक करना होगा।
  • विंडो ओपन होते ही यूपीएससी का सिलेबस आपके सामने आएगा।
  • अब आप सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC गवर्नेंस का एग्जाम पैटर्न क्या है?

UPSC Governance Syllabus in Hindi के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार हैः

  • गवर्नेंस प्री एग्जाम के अलावा मेंस के जीएस पेपर 2 का पार्ट है, इसमें काफी क्वैश्चन सरकार यानी गवर्नेंस से पूछे जाते हैं। 
  • मेंस के ऑप्शनल पेपर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में भी गवर्नेंस का पार्ट शामिल है और इसमें भी काफी क्वैश्चन पूछे जाते हैं और उनके लिए अलग-अलग अंक भी निर्धारित हैं।
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 2 पेपरों के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

UPSC गवर्नेंस की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स

UPSC Governance Syllabus in Hindi की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स टेबल में दी गई हैं-

बुक्सराइटर-पब्लिशरलिंक
Governance in IndiaM Laxmikanthयहां से खरीदें
Indian Polity Sixth Revised EditionM Laxmikanth यहां से खरीदें
NCERT Notes Indian Polity & Governance Class 6-12Khushboo Sharma Vaibhav Anand यहां से खरीदें
Governance in India: Basic and BeyondM. Karthikeyanयहां से खरीदें
Environmental Governance in India Prakash Chand Kandpalयहां से खरीदें

UPSC के लिए योग्यता क्या है?

किसी भी एग्जाम के लिए जरूरी योग्यताएं होती हैं। यूपीएससी के एग्जाम के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-

  • कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त काॅलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट्स जो लास्ट एटेम्पट दे रहे हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे प्रीलिम्स एग्ज़ाम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए बैचलर डिग्री पास करने का प्रूफ देना चाहिए।
  • मेनस एग्ज़ाम के लिए आवेदन के साथ डिग्री अटैच करनी होगी।
  • जनरल और EWS के पास 6 अटेम्प्ट्स होते हैं, OBC के पास 9, SC/ST के पास (आयु सीमा तक)
  • IAS परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।

FAQs

यूपीएससी के लिए गवर्नेंस की तैयारी कैसे शुरू करें?

यूपीएससी के लिए गवर्नेंस की तैयारी बुक्स और करंट अफेयर्स मैगजीन से शुरू कर सकते हैं।

UPSC का पहला पेपर क्या है?

यूपीएससी में सबसे पहला पेपर सामान्य अध्ययन (GS) का होता है।

यूपीएससी का फुल फाॅर्म क्या है?

यूपीएससी की फुल फाॅर्म यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) है।

सम्बंधित आर्टिकल
यूपीएससी के लिए इंटरनेशनल रिलेशंस का संपूर्ण सिलेबसUPSC के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का सिलेबस
यूपीएससी के लिए जियोग्राफी का संपूर्ण सिलेबसUPSC के लिए भारतीय राजनीति का सिलेबस
एंथ्रोपोलाॅजी सिलेबस इन हिंदीUPSC CSAT मैथ का सिलेबस
फिलाॅस्फी सिलेबस इन हिंदीUPSC मैथ सिलेबस इन हिंदी 
जानिए UPSC CSAT का पूरा सिलेबसUPSC जीएस पेपर 4 सिलेबस इन हिंदी
यूपीएससी का एग्जाम पैटर्न क्या है?UPSC हिंदी अनिवार्य पेपर सिलेबस

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको UPSC Governance Syllabus in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी, जिससे आपको UPSC परीक्षा क्लियर करने में मदद मिलेगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*