World Radio Day in Hindi 2025: विश्व रेडियो दिवस- इतिहास, महत्व और थीम 

1 minute read
World Radio Day in Hindi

World Radio Day in Hindi 2025: विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है ताकि लोगों के जीवन को आकार देने, सूचना फैलाने और दुनिया भर में संचार को बढ़ावा देने में रेडियो की शक्ति को पहचाना जा सके। 2011 में यूनेस्को द्वारा घोषित और 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया, यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों में अंतराल को पाटने में रेडियो की भूमिका पर प्रकाश डालता है। हर साल, एक विशिष्ट थीम समाज में रेडियो के विकसित होते महत्व पर केंद्रित होती है। हालांकि, मोबाइल फोन के आ जाने से रेडियो की लोकप्रियता में थोड़ी कमी ज़रूर आ गई है लेकिन अभी भी कई जगह और कई लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गाय है।

World Radio Day in Hindiमुख्य बिंदु
तिथि13 फरवरी 2025
थीमरेडियो और जलवायु परिवर्तन” (Radio and Climate Change)
उद्देश्यरेडियो प्रसारण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों को उजागर करना और इस विषय पर पत्रकारिता कवरेज को बढ़ावा देना।
महत्वरेडियो, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र जानकारी प्रदान करके, श्रोताओं की जलवायु परिवर्तन के प्रति समझ को प्रभावित कर सकता है और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेरित कर सकता है।
प्रमुख गतिविधियाँजलवायु परिवर्तन पर विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्र करना- कार्यक्रमों की रणनीति की समीक्षा करना- अन्य क्षेत्रों की वास्तविकताओं को प्रस्तुत करना- गलत सूचना का मुकाबला करना- रेडियो स्टेशन को पर्यावरण के अनुकूल बनाना।
पेरिस समझौते का संदर्भ2025 एक महत्वपूर्ण वर्ष है, जिसमें वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5°C तक सीमित रखने के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को इस वर्ष तक चरम पर पहुंचना चाहिए।

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi)

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) एक ऐसा दिन है जिस दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता को बताने और उसके इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। रेडियो नए विचारों, संगीत और सोचने के नए तरीकों का सामना करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। विश्व रेडियो दिवस रेडियो की महत्वता को पहचानने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

विश्व रेडियो दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) का इतिहास इस प्रकार है-

  • विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। 
  • अपने 36वें सत्र के पार्ट के रूप में, यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस ने 2011 में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया।
  • 13 फरवरी संयुक्त राष्ट्र रेडियो और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा की स्थापना की वर्षगांठ है, जिसे 1946 में इसी दिन यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल द्वारा स्थापित किया गया था। 
  • अपने 67वें सत्र के दौरान, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस के 36वें सत्र के दौरान अपनाए गए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया।
  • भारतीय रेडियो प्रसारण 1920 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ। 
  • 1923 में रेडियो क्लब ऑफ़ बॉम्बे ने अपना पहला कार्यक्रम प्रसारित किया। 
  • भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा बॉम्बे में इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी का उद्घाटन हुआ। 

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय प्रसारण दिवस क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास?

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?

यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा 2011 में विश्व रेडियो दिवस की घोषणा हुई और 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया गया जिसके बाद से 13 फरवरी से विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा। 

विश्व रेडियो दिवस क्यों मनाया जाता है?

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है, जो की एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है और इसे UNESCO द्वारा 3 नवंबर 2011 को अपने 36वें सम्मेलन के दौरान इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया था। World Radio Day in Hindi मनाने के पीछे का कारण इस प्रकार हैं-

  • 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना का दिन था।
  • यह जरूरत के समय में संचार के साधन के रूप में भी रेडियो काम करता है। 
  • रेडियो एक ऐसा जनसंचार का माध्यम है जो दुनिया के सबसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचता है। यह एक कम लागत वाला संचार उपकरण होने के साथ-साथ एक शक्तिशाली संचार माध्यम भी है।
  • रेडियो एक पुराना माध्यम होने के बाद भी यह संचार के लिए एक लोकप्रिय माध्यम है। 

यह भी पढ़ें- International Women’s Science Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला विज्ञान दिवस का इतिहास और महत्व

विश्व रेडियो दिवस का महत्व क्या है?

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) का महत्व इस प्रकार है-

  • वर्ल्ड रेडियो डे रेडियो की शिक्षा को लोगों तक पहुंचाने काम करता है।  
  • इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है संचार में रेडियो के योगदान के महत्व को बताना। 
  • रेडियो विकासशील देशों में आम जनता तक रेडियो की पहुँच बनाने का महत्वपूर्ण काम करता है।  
  • वर्ल्ड रेडियो डे लोगों के बीच रेडियो को पॉपुलर बनाने का काम करता है। 
  • रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो संस्कृतियों की समझ को प्रोत्साहित करता है और सही जानकारी के प्रसार को मजबूत करता है।

2025 विश्व रेडियो दिवस की थीम क्या है?

वर्ल्ड रेडियो डे 2025 की थीम- रेडियो और जलवायु परिवर्तन” (Radio and Climate Change) है। आपको बता दें कि इस दिवस के सफल आयोजनों के लिए थीम निर्धारित की जाती है जोकि इस दिवस की महत्वता को बताती है।

विश्व रेडियो दिवस कैसे मनाया जाता है?

World Radio Day in Hindi कैसे मनाया जाता है के बारे में यहां बताया जा रहा है-

  • हर साल UNESCO दुनिया भर के प्रसारकों, संगठनों और समुदायों के साथ गतिविधियों का आयोजन करके विश्व रेडियो दिवस मनाता है।
  • यह दिन भाषण देकर, स्वस्थ चर्चाओं में भाग लेकर और संचार के माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाकर मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- World Pulses Day in Hindi: विश्व दलहन दिवस- महत्व, इतिहास और थीम

विश्व रेडियो दिवस पर 10 लाइन (10 Lines on World Radio Day in Hindi)

विश्व रेडियो दिवस पर 10 लाइन (10 Lines on World Radio Day in Hindi) इस प्रकार हैं-

  1. हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।
  2. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संचार के माध्यम के रूप में रेडियो की शक्ति और क्षमता को पहचानने के लिए 2011 में इसकी घोषणा की।
  3. रेडियो कई सालो से सूचना और मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है और हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
  4. विश्व रेडियो दिवस रेडियो की विविधता, रचनात्मकता और दूरदराज तक पहुंचने का उत्सव मनाता है।
  5. आपदा जैसी स्थिति में रेडियो एक महत्वपूर्ण उपकरण रहा है, जो जरूरतमंद लोगों को जीवनरक्षक जानकारी और अपडेट प्रदान करता है।
  6. यह लोकतंत्र, स्वतंत्रता और ह्यूमन राइट्स को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  7. रेडियो महिलाओं और युवाओं सहित विविध आवाज़ों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वो अपनी बात रख सकती है। 
  8. डिजिटल युग में रेडियो ने भी अपने आप को अपग्रेड किया है। 
  9. विश्व रेडियो दिवस रेडियो उद्योग में काम करने वाले सभी लोगों के योगदान और हमें समाचार, संगीत और मनोरंजन में सर्वश्रेष्ठ लाने के उनके प्रयासों का जश्न मनाने का एक अवसर है।
  10.  डिजिटल समय के साथ साथ समुदायक रेडियो स्टेशन की लोकप्रियता भी बढ़ी है। 

यह भी पढ़ें- International Epilepsy Day in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस- इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

विश्व रेडियो दिवस के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts about World Radio Day in Hindi)

विश्व रेडियो दिवस के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts about World Radio Day in Hindi) इस प्रकार हैं-

  • विश्व का पहला रेडियो प्रसारण 1906 में हुआ था। 
  • रेडियो के आविष्कार ने संगीत को हमेशा के लिए बदल दिया। 
  • AM और FM सिग्नल अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करते हैं, जिसमें AM का मतलब ‘एम्प्लीट्यूड मॉड्यूलेशन’ है और FM का मतलब ‘फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन’ है। 
  • समय के साथ रेडियो का विकास हुआ है। 
  • पहला व्यावसायिक रेडियो विज्ञापन 1922 में प्रसारित किया गया था।
  • रेडियो तरंगें प्रकाश की गति से चलती हैं। 
  • रेडियो पहला जन माध्यम था।
  • रेडियो प्रसारण का उपयोग लोगों को आपदाओं, युद्ध समाचार और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सूचित करने के लिए किया गया है।
  • रेडियो पर 2,000 से अधिक विभिन्न भाषाओं का प्रसारण किया जाता है।
  • रेडियो प्रसारण इलेक्ट्रॉनिक संचार का सबसे पुराना रूप है। 
  • पहले एफएम रेडियो स्टेशन का प्रसारण 1940 में शुरू हुआ। 

FAQs 

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?

13 फरवरी को। 

विश्व रेडियो दिवस 2024 की थीम क्या है?

रेडियो : ए सेंचुरी इन्फॉर्मिंग, एंटरटेनिंग एंड एजुकेटिंग (A Century Informing, Entertaining and Educating) 

विश्व रेडियो दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व रेडियो दिवस एक ऐसा दिन है जिस दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता को बताने और उसके इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विश्व रेडियो दिवस की घोषणा कब हुई?

यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा 2011 में विश्व रेडियो दिवस की घोषणा हुई। 

संबंधित ब्लाॅग्स

फरवरी 2025 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्टकेंद्रीय बजट क्या है और देश को बजट की आवश्यकता क्यों है?
भारतीय तटरक्षक दिवस- इतिहास, महत्व और थीमक्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी का त्योहार? समझें सरस्वती पूजा का महत्व
विश्व आर्द्रभूमि दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है, जानें इस वर्ष की थीमजानिए क्या है विश्व कैंसर दिवस और उस से जुड़ा इतिहास

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*