World Radio Day in Hindi : जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस और इसके इतिहास के बारे में 

1 minute read
World Radio Day in Hindi

रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ता है। रेडियो संचार से लेकर मनोरंजन तक का एक बड़ा साधन है। हालांकि मोबाइल फोन के आ जाने से रेडियो की लोकप्रियता में थोड़ी कमी ज़रूर आ गई है लेकिन अभी भी कई जगह और कई लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है। वर्ल्ड रेडियो डे रेडियो की शिक्षा, और लोगों तक इसकी पहुँच बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इस ब्लॉग में हम World Radio Day in Hindi (विश्व रेडियो दिवस) और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

विश्व रेडियो दिवस के बारे में

विश्व रेडियो दिवस एक ऐसा दिन है जिस दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता को बताने और उसके इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। रेडियो नए विचारों, संगीत और सोचने के नए तरीकों का सामना करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। विश्व रेडियो दिवस रेडियो की महत्वता को पहचानने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

विश्व रेडियो दिवस का इतिहास क्या है?

World Radio Day in Hindi यहाँ दिया गया है-

  • विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। 
  • अपने 36वें सत्र के पार्ट के रूप में, यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस ने 2011 में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया।
  • 13 फरवरी संयुक्त राष्ट्र रेडियो और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा की स्थापना की वर्षगांठ है, जिसे 1946 में इसी दिन यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल द्वारा स्थापित किया गया था। 
  • अपने 67वें सत्र के दौरान, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस के 36वें सत्र के दौरान अपनाए गए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया।
  • भारतीय रेडियो प्रसारण 1920 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ। 
  • 1923 में रेडियो क्लब ऑफ़ बॉम्बे ने अपना पहला कार्यक्रम प्रसारित किया। 
  • भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा बॉम्बे में इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी का उद्घाटन हुआ। 

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय प्रसारण दिवस क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास?

विश्व रेडियो दिवस पहली बार कब मनाया गया?

यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा 2011 में विश्व रेडियो दिवस की घोषणा हुई और 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया गया जिसके बाद से 13 फरवरी से विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा। 

विश्व रेडियो दिवस क्यों मनाते हैं?

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है, जो की एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है और इसे UNESCO द्वारा 3 नवंबर 2011 को अपने 36वें सम्मेलन के दौरान इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया था। 

World Radio Day in Hindi मनाने के पीछे का कारण यहाँ दिया गया है-

  • 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना का दिन था।
  • यह जरूरत के समय में संचार के साधन के रूप में भी रेडियो काम करता है। 
  • रेडियो एक ऐसा जनसंचार का माध्यम है जो दुनिया के सबसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचता है। यह एक कम लागत वाला संचार उपकरण होने के साथ-साथ एक शक्तिशाली संचार माध्यम भी है।
  • रेडियो एक पुराना माध्यम होने के बाद भी यह संचार के लिए एक लोकप्रिय माध्यम है। 

विश्व रेडियो दिवस का महत्व क्या है?

World Radio Day in Hindi के महत्व के बारे में यहाँ बताया गया है-

  • वर्ल्ड रेडियो डे रेडियो की शिक्षा को लोगों तक पहुंचाने काम करता है।  
  • इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है संचार में रेडियो के योगदान के महत्व को बताना। 
  • रेडियो विकासशील देशों में आम जनता तक रेडियो की पहुँच बनाने का महत्वपूर्ण काम करता है।  
  • वर्ल्ड रेडियो डे लोगों के बीच रेडियो को पॉपुलर बनाने का काम करता है। 
  • रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो संस्कृतियों की समझ को प्रोत्साहित करता है और सही जानकारी के प्रसार को मजबूत करता है।

विश्व रेडियो दिवस कैसे मनाते हैं?

World Radio Day in Hindi कैसे मनाया जाता है यहाँ दिया गया है-

  • हर साल UNESCO दुनिया भर के प्रसारकों, संगठनों और समुदायों के साथ गतिविधियों का आयोजन करके विश्व रेडियो दिवस मनाता है।
  • यह दिन भाषण देकर, स्वस्थ चर्चाओं में भाग लेकर और संचार के माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाकर मनाया जाता है।

विश्व रेडियो दिवस 2024 की थीम क्या है?

वर्ल्ड रेडियो डे 2024 की थीम, रेडियो : ए सेंचुरी इन्फॉर्मिंग, एंटरटेनिंग एंड एजुकेटिंग (A Century Informing, Entertaining and Educating) है।

पिछले 10 साल के विश्व रेडियो दिवस की थीम यहाँ दी गई है-

  साल                                         थीम 
2023रेडियो और शांति (Radio and Peace)
2022रेडियो और ट्रस्ट (Radio and Trust)
2021नई दुनिया, नया रेडियो – विकास, नवाचार, कनेक्शन (New World, New Radio – Evolution, Innovation, Connection)
2020रेडियो और विविधता (Radio and diversity)
2019संवाद, सहनशीलता और शांति (Dialogue, Tolerance and Peace)
2018रेडियो और खेल (Radio and Sports)
2017रेडियो आप हैं (Radio is You)
2016आपातकाल और आपदा के समय में रेडियो (Radio in times of Emergency and Disaster)
2015युवा और रेडियो (Youth and Radio)
2014रेडियो में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण (Gender Equality and Women’s Empowerment in Radio)

विश्व रेडियो दिवस पर 10 लाइन्स

World Radio Day in Hindi पर 10 लाइन्स-

  1. हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।
  2. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संचार के माध्यम के रूप में रेडियो की शक्ति और क्षमता को पहचानने के लिए 2011 में इसकी घोषणा की।
  3. रेडियो कई सालो से सूचना और मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है और हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
  4. विश्व रेडियो दिवस रेडियो की विविधता, रचनात्मकता और दूरदराज तक पहुंचने का उत्सव मनाता है।
  5. आपदा जैसी स्थिति में रेडियो एक महत्वपूर्ण उपकरण रहा है, जो जरूरतमंद लोगों को जीवनरक्षक जानकारी और अपडेट प्रदान करता है।
  6. यह लोकतंत्र, स्वतंत्रता और ह्यूमन राइट्स को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  7. रेडियो महिलाओं और युवाओं सहित विविध आवाज़ों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वो अपनी बात रख सकती है। 
  8. डिजिटल युग में रेडियो ने भी अपने आप को अपग्रेड किया है। 
  9. विश्व रेडियो दिवस रेडियो उद्योग में काम करने वाले सभी लोगों के योगदान और हमें समाचार, संगीत और मनोरंजन में सर्वश्रेष्ठ लाने के उनके प्रयासों का जश्न मनाने का एक अवसर है।
  10.  डिजिटल समय के साथ साथ समुदायक रेडियो स्टेशन की लोकप्रियता भी बढ़ी है। 

विश्व रेडियो दिवस के बारे में रोचक तथ्य

World Radio Day in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ दिए गए है-

  • विश्व का पहला रेडियो प्रसारण 1906 में हुआ था। 
  • रेडियो के आविष्कार ने संगीत को हमेशा के लिए बदल दिया। 
  • AM और FM सिग्नल अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करते हैं, जिसमें AM का मतलब ‘एम्प्लीट्यूड मॉड्यूलेशन’ है और FM का मतलब ‘फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन’ है। 
  • समय के साथ रेडियो का विकास हुआ है। 
  • पहला व्यावसायिक रेडियो विज्ञापन 1922 में प्रसारित किया गया था।
  • रेडियो तरंगें प्रकाश की गति से चलती हैं। 
  • रेडियो पहला जन माध्यम था।
  • रेडियो प्रसारण का उपयोग लोगों को आपदाओं, युद्ध समाचार और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सूचित करने के लिए किया गया है।
  • रेडियो पर 2,000 से अधिक विभिन्न भाषाओं का प्रसारण किया जाता है।
  • रेडियो प्रसारण इलेक्ट्रॉनिक संचार का सबसे पुराना रूप है। 
  • पहले एफएम रेडियो स्टेशन का प्रसारण 1940 में शुरू हुआ। 

FAQs 

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?

13 फरवरी को। 

विश्व रेडियो दिवस 2024 की थीम क्या है?

रेडियो : ए सेंचुरी इन्फॉर्मिंग, एंटरटेनिंग एंड एजुकेटिंग (A Century Informing, Entertaining and Educating) 

विश्व रेडियो दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व रेडियो दिवस एक ऐसा दिन है जिस दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता को बताने और उसके इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विश्व रेडियो दिवस की घोषणा कब हुई?

यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा 2011 में विश्व रेडियो दिवस की घोषणा हुई। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Radio Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*