Chandrayaan 3 Landing Live Telecast : ISRO ने जारी किया लैंडर का नया वीडियो, 23 को आई बाधा तो 27 अगस्त को उतर सकता है चांद पर चंद्रयान-3

1 minute read
Chandrayaan 3 Landing Live Telecast: ISRO
Chandrayaan 3 Landing Live Telecast: ISRO

Chandrayaan 3 Landing Live Telecast: चंद्रयान 3 अब चन्द्रमा के बेहद करीब पहुंच चुका है, अब सबको 23 अगस्त का इंतजार है, जब Chandrayaan 3 को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा, लेकिन लैंडिंग से पहले विक्रम लैंडर की सभी परिस्तिथि के अनुकूल ही आगे की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय से 2 घंटे पहले इस चीज पर अहम निर्णय होगा की चंद्रयान 3 को चन्द्रमा की सतह पर अभी उतरना सही होगा या नहीं। ISRO के वरिष्ठ वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के अनुसार, यदि Chandrayaan 3 Landing Live Telecast की लैंडिंग 23 अगस्त को नहीं हुई, तो इसे फिर 27 अगस्त को भी चांद पर लैंड कराया जा सकता है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग में कई फैक्टर्स के चलते बदलाव हो सकता है, हालांकि इसको लेकर इसरो की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अगर निर्धारित समय पर कोई बाधा सामने आयी तो लैंडिंग के समय में बदलाव किया जा सकता है। यदि स्तिथि अभी की तरह सामान्य रही तो Chandrayaan 3 की लैंडिंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ISRO ने जारी किया लैंडर का नया वीडियो

Chandrayaan 3 की लैंडिंग के लिए पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। इसी क्षण में इसरो द्वारा लैंडर का एक नया वीडियों सामने आया है। इसे देख कर इस मिशन के लिए और ज्यादा जोश बढ़ा दिया है। वीडियों नीचे देखें। 

लैंडिंग के लिए दूसरी जगह भी तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Chandrayaan 3 को चंद्रमा पर 30 किलोमीटर की ऊंचाई से उतारने की प्रोसेस शुरू की जाएगी। इसका वेग 1.68 किमी प्रति सेकंड रहेगा। यह तेज गति मानी जाती है। यदि लैंडिंग के समय जगह उपयुक्त नहीं लगी तो इसके लिए दूसरी जगह भी तैयार रहेगी। वहीं चंद्रयान की लैंडिंग के लिए 10 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र तय किया गया है। 

लैंडर मॉड्यूल में लगाए गए 4 थ्रस्टर इंजन

चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण भी उसे नीचे की ओर खींचेगा। इससे यान के थ्रस्टर से रेट्रो-फायर (यान को उसके बढ़ने की दिशा से उल्टी दिशा में धकेलने के लिए) किए जाएंगे। इससे उसकी गति कम हो जाएगी। जब वह चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ेगा तो उसे छूने तक धीरे-धीरे इंजन थ्रस्टर फायर से गति शून्य के करीब लाई जाएगी और इसके लिए लैंडर मॉड्यूल में 4 थ्रस्टर इंजन लगाए गए हैं।

ISRO ने दी हर मिनट की जानकारी 

आशा है आपको यह Chandrayaan 3 Landing Live Telecast की ये लेटेस्ट अपडेट से पूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*