World Wetlands Day in Hindi : विश्व आर्द्रभूमि दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है, साथ ही जानें इस वर्ष की थीम 

1 minute read
World Wetlands Day in Hindi

विश्व आर्द्रभूमि दिवस की शुरुआत 2 फरवरी 1971 में रामसर, ईरान में वेटलैंड कन्वेंशन की शुरुआत से हुई थी। वेटलैंड्स जंतुओं के अलावा पौधों के लिए भी तंत्र के रूप में काम करता है। प्राकृतिक स्रोतों की खराब स्थितियों को देखते हुए यह दिन आर्द्रभूमि को बचाने और उसकी महत्वता को लोगों तक पहुंचाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के इतिहास, महत्व और थीम से जुड़े प्रश्न स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इस ब्लाॅग World Wetlands Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है।

क्या है वर्ल्ड वेटलैंड्स डे?

हर साल 2 फरवरी को मनाया जाने वाला वर्ल्ड वेटलैंड डे यानी विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार ईरान में मनाया गया था। इसे मनाने का कारण आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में विश्वभर में जागरूकता बढ़ाना है। आर्द्रभूमि यानि वेटलैंड्स जमीन का वह हिस्सा है जहां साल भर पूरी तरह या थोड़ा बहुत पानी भरा रहता हैं और ऐसी जगहों पर भारी मात्रा में रिसोर्सेज होते हैं जो मानव और जानवरों दोनों के काम आते है। इसलिए 2 फरवरी, 1997 में नदियों, झीलों, तालाबों आदि की खराब हालत को देखते हुए विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया था। इसके बाद से हर साल पूरी दुनियाभर में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया जाता है। 

यह भी पढ़े – February Important Days in Hindi : यहाँ देखिए फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे क्यों मनाया जाता है?

विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने का कारण लोगों में आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। 2 फरवरी 1971 में कैस्पियन सागर के किनारे रामसर में आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन को अपनाया गया। इस दिन सभी पर्यावरण प्रेमी विश्व आर्द्रभूमि दिवस के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपने प्रेम का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं, जो यह बताता है कि आर्द्रभूमि ने न केवल मानव बल्कि दुनिया के सभी प्रकार के जीवों के लिए क्या किया है। 

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे का इतिहास 

विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi) के इतिहास से जुड़ी जानकारी यहाँ दी गई है-

  • 1960 के दशक की शुरुआत में, वैज्ञानिक आर्द्रभूमियों के इकोलॉजिकल महत्व पर चर्चा कर रहे थे। जिसमे पता चला की आर्द्रभूमि क्षेत्रों में खतरा अधिक है और इसमें रामसर स्थल की आर्द्रभूमियों को भी खतरा था। 
  • इन क्षेत्रों की रक्षा के लिए, ईरान के पूर्व पर्यावरण मंत्री एस्कंदर फ़िरोज़ ने, आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी में विशेषज्ञता वाले दो वैज्ञानिकों, फ्रांसीसी ल्यूक हॉफमैन और जेफ्री मैथ्यूज के साथ, आर्द्रभूमि की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि आयोजित करने के लिए एक संगठन का गठन किया।
  • इसके परिणामस्वरूप 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर में वेटलैंड्स पर कन्वेंशन को स्वीकार किया गया था। 
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस की शुरुआत 1997 में हुई जब आर्द्रभूमि सम्मेलन के सचिवालय ने आम जनता को आर्द्रभूमि की रक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना शुरू किया। वेटलैंड्स के संरक्षण के बारे में लोगों के बीच पोस्टर, फैक्टशीट, दस्तावेज़ और अन्य आउटरीच सामग्री वितरित की गई।
  • 30 अगस्त 2021 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस के लिए प्रस्ताव 75/317 को अपनाया था

यह भी पढ़े – National Voters Day in Hindi: 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे के महत्व 

World Wetlands Day in Hindi के महत्व यहां दिए गए हैं-

  • वेटलैंड्स पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने का महत्व वैश्विक स्तर पर आर्द्रभूमि जैसे महत्वपूर्ण ईकोसिस्टम रीस्टोरेशन के बारे में आम जनता को शिक्षित और जागरूक करना है।
  • वेटलैंड्स जल शुद्धिकरण, तटरेखा संरक्षण, वन्यजीवों के लिए आवास और कृषि और पर्यटन के लिए समर्थन सहित कई लाभ प्रदान करते हैं।
  • शहरीकरण, कृषि और प्रदूषण जैसी विभिन्न मानवीय गतिविधियों की वजह से आर्द्रभूमियाँ खतरे में हैं। इससे आर्द्रभूमि क्षेत्र में गिरावट आई है और वन्यजीवों के लिए कई महत्वपूर्ण आवास नष्ट हो गए हैं। 
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस का उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण और रीस्टोरेशन के महत्व पर प्रकाश डालना है ताकि उनके निरंतर अस्तित्व और उन पर निर्भर प्रजातियों के अस्तित्व को सुनिश्चित किया जा सके।
  • यह दिन वैश्विक स्तर पर आर्द्रभूमि के बारे में लोगों को शिक्षित करता है और जागरूकता पैदा करता है।
  • वेटलैंड्स कार्बन का भंडारण करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को नियंत्रित करता है। 
  • वेटलैंड्स जलमार्गों से प्रदूषकों को फ़िल्टर करते हैं। 
  • वेटलैंड्स पानी को रोककर बाढ़ के खतरे को कम करते हैं। 
  • वेटलैंड्स भोजन, औषधि एवं सामग्री उपलब्ध कराते हैं।

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे थीम 

1997 से लेकर 2024 तक की विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे) थीम यहां दी गई है-

वर्ष                     वेटलैंड्स डे थीम 
2024वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग (Wetlands and human wellbeing)
2023आर्द्रभूमि पुनर्स्थापन (Wetland Restoration)
2022लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई (Wetlands action for people and nature)
2021आर्द्रभूमि और पानी (Wetlands and water)
2020आर्द्रभूमि और जैव विविधता (Wetlands and Biodiversity)
2019आर्द्रभूमियाँ और जलवायु परिवर्तन (Wetlands and Climate Change)
2018सतत शहरी भविष्य के लिए आर्द्रभूमियाँ (Wetlands for a Sustainable Urban Future)
2017आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आर्द्रभूमियाँ (Wetlands for Disaster Risk Reduction)
2016हमारे भविष्य के लिए आर्द्रभूमियाँ: सतत आजीविका (Wetlands For Our Future: Sustainable Livelihoods)
2015हमारे भविष्य के लिए आर्द्रभूमियाँ (Wetlands For Our Future)
2014आर्द्रभूमि और कृषि: विकास के लिए भागीदार (Wetlands and Agriculture: Partners for Growth)
2013आर्द्रभूमियाँ पानी का ख्याल रखें (Wetlands Take Care of Water)
2012वेटलैंड पर्यटन: एक शानदार अनुभव (Wetland Tourism: A great experience)
2011जल और आर्द्रभूमि के लिए वन (Forests for water and wetlands)
2010आर्द्रभूमि की देखभाल – जलवायु परिवर्तन का उत्तर (Caring for wetlands – An answer to climate change)
2009अपस्ट्रीम, डाउनस्ट्रीम: वेटलैंड्स हम सभी को जोड़ते हैं (Upstream, Downstream: Wetlands connect us al)
2008स्वस्थ आर्द्रभूमि, स्वस्थ लोग (Healthy Wetlands, Healthy People)
2007कल के लिए मछली? (Fish for tomorrow?)
2006आजीविका खतरे में (Livelihoods at Risk)
2005वेटलैंड विविधता में धन है – इसे न खोएं (There’s Wealth in Wetland Diversity – Don’t Lose It)
2004पहाड़ों से लेकर समुद्र तक – आर्द्रभूमियाँ हमारे लिए काम कर रही हैं (From the mountains to the sea – Wetlands at work for us)
2003कोई आर्द्रभूमि नहीं – कोई पानी नहीं (No wetlands – no water)
2002आर्द्रभूमियाँ: जल जीवन और संस्कृति (Wetlands: Water life and culture)
2001एक आर्द्रभूमि दुनिया – खोजने लायक दुनिया (A wetland world – A world to discover)
2000अंतर्राष्ट्रीय महत्व की हमारी आर्द्रभूमियों का जश्न मनाना (Celebrating our wetlands of international importance)
1999लोग और आर्द्रभूमि- महत्वपूर्ण कड़ी (People and wetlands- the vital link)
1998जीवन में जल का महत्व और जल आपूर्ति में आर्द्रभूमि की भूमिका (Importance of water to life & role of wetlands in water supply)
1997WWD पहली बार मनाया गया(WWD celebrated for the first time)

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे से जुड़े रोचक तथ्य 

विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे) से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ दिए गए है-

  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है क्योंकि 1972 में इसी दिन रामसर कन्वेंशन पर साइन किए गए थे।
  • रामसर स्थलों को आर्द्रभूमि भी कहा जाता है।
  • आर्द्रभूमि से पौधे और जानवर जैसे जीवित जीवों दोनों को लाभ मिलता है।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने का कारण आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • आर्द्रभूमियाँ पानी का भंडारण करती हैं, हमें सुरक्षित रखती हैं, जीवित जीवों को घर प्रदान करती हैं और हमें भोजन प्रदान करती हैं।

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 10 लाइन्स 

विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi) से जुड़ी 10 लाइन्स यहां दी गई हैं-

  1. आर्द्रभूमियां अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाई जा सकती हैं। 
  2. हर साल 2 फरवरी को वेटलैंड डे यानी आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
  3. कुछ आर्द्रभूमियां प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं और कुछ मानव द्वारा बनाईजाती है। 
  4. आर्द्रभूमियों को ‘किडनी ऑफ लैंडस्केप’ भी कहा जाता है क्योंकि वे पानी से प्रदूषकों को फ़िल्टर करते हैं।
  5. स्वस्थ आर्द्रभूमियाँ बाढ़ के पानी को अवशोषित करती हैं और धीरे-धीरे उन्हें नदियों और नालों में छोड़ देती हैं।
  6. आर्द्रभूमियां कटाव को कम करने, वाटर फिल्ट्रेशन प्रदान करने और तूफानों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करती हैं।
  7. जैव विविधता बनाये रखने के लिए इनका संरक्षण आवश्यक है।
  8. वेटलैंड वह क्षेत्र है जहां पानी पर्यावरण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  9. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए विश्व का आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
  10. आर्द्रभूमियों में दलदल, झीलें, तालाब, मैंग्रोव, मूंगा चट्टानें आदि शामिल हैं।

FAQs

विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व आर्द्रभूमि दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 की थीम क्या है?

वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग (Wetlands and human wellbeing)

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Wetlands Day in Hindi (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*