World Cancer Day in Hindi : जानिए क्या है विश्व कैंसर दिवस और उस से जुड़ा इतिहास

1 minute read
World Cancer Day in Hindi

किसी भी समस्या से निपटना हो तो सबसे पहले उसके बारे में जागरूकता फैलाना आवश्यक होता है ताकि वो समस्या आगे न बढ़े। देश भर में ऐसी कई बीमारियां हैं जिसके बारे में अभी भी लोगो में जागरूकता आनी बाकि है। जिसमें से एक विश्व कैंसर दिवस बिल्कुल इसी लक्ष्य के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य हम सभी में पहले कैंसर की गंभीरता के बारे में समझ विकसित करना और फिर इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को बढ़ावा देना है। तो चलिए जानते है World Cancer Day in Hindi के बारे में विस्तार से। 

विश्व कैंसर दिवस कब है?

हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस देशभर में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का कारण लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करना और कैंसर से हो रही मौत को रोकना है। जिसकी शुरुआत साल 2000 से हुई और तब से ये हर साल मनाया जाने लगा। 

यह भी पढ़े – World Cancer Day Kab Hai : जानिए विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें 

क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस?

विश्व कैंसर दिवस, हर साल 4 फरवरी को विश्वभर में मनाया जाता है जिसका लक्ष्य कैंसर के बारे में दुनियाभर में  जागरूकता बढ़ाना है। भारत और कई अन्य देशों में, कैंसर के बारे में अभी भी लोग ज्यादा नहीं जानते हैं और कैंसर के प्रति जागरूकता कैंसर की रोकथाम की दिशा में पहला कदम है। इस बीमारी के बारे में पहले से जानना बहुत फायदेमंद हो सकता है ताकि इस बीमारी को समय से रोका जा सके। 

विश्व कैंसर दिवस का इतिहास 

2000 में, विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत कैंसर को खत्म करने के लिए विश्व शिखर सम्मेलन की बैठक में हुई जो की पेरिस में आयोजित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में, दुनिया भर से सरकारी एजेंसियों और कैंसर संगठनों के कई नेताओं ने कैंसर के खिलाफ पेरिस के चार्टर पर हस्ताक्षर किए। यह 10 लेखों का एक दस्तावेज़ था जिसमें कैंसर रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और कैंसर अनुसंधान, रोकथाम और उपचार में निरंतर निवेश और उन्नति के लिए एक सहयोगी वैश्विक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया था। चार्टर के अनुच्छेद X ने औपचारिक रूप से 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में घोषित किया।

यह भी पढ़े – National Cancer Awareness Day in Hindi : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का महत्व, इतिहास और उद्देश्य 

विश्व कैंसर दिवस का महत्व 

विश्व कैंसर दिवस के दिन लोगों को कैंसर के उपचार और उसकी रोकथाम के उपाय बताये जाते हैं। कैंसर रोग जितनी जल्दी पता चल जाए उतना रोगी के ठीक होने की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने के पीछे का कारण लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करना है। इसका प्रमुख लक्ष्य लोगों को कैंसर से जुड़ी जांचों और इलाज के बारे में बताना है। World Cancer Day in Hindi के महत्व से जुड़ी कुछ बातें यहाँ दी गई है : 

  • विश्व स्तर पर, कैंसर मृत्यु दर का प्रमुख कारण है, 2020 में एक करोड़ से अधिक लोगों की मौत हुई। भारत में, 2022 में घटना दर 19 से 20 लाख (अनुमानित) मामलों के बीच दर्ज की गई। तंबाकू का उपयोग, शराब का लंबे समय तक सेवन, अस्वास्थ्यकर भोजन आदतें, शारीरिक व्यायाम की कमी और वायु प्रदूषण के संपर्क में रहना सभी कैंसर के जोखिम कारक हैं।
  • निम्न और मध्यम आय वाले देशों को कई पुरानी बीमारियों के कारण होने वाले कैंसर के खतरे से निपटने में एक अनोखी चुनौती का सामना करना पड़ता है। विकासशील देशों में भी कैंसर के प्रति जागरूकता की कमी के कारण इलाज शुरू करने में देरी होती है। 
  • भारतीय और वैश्विक आबादी के बीच कैंसर की जांच, रोकथाम और उपचार के बारे में सामान्य जागरूकता कम है। विश्व कैंसर दिवस इस बात पर ध्यान दिलाता है कि कैंसर को रोकना, इसका शीघ्र पता लगाना और इसका इलाज करना कितना महत्वपूर्ण है।

विश्व कैंसर दिवस थीम 

हर साल विश्व कैंसर दिवस मनाने के लिए तरह तरह के कैंपेन करवाए जाते है, जिसके लिए उसकी एक थीम बनाई जाती है, ऐसे ही विश्व कैंसर दिवस के लिए 2019 से 2021 तक की थीम ‘I am and I can’ थी जिसका मतलब है हर कोई कैंसर जैसी बीमारी से लड़ सकता है। फिर 2022 से 2024 की थीम रक्खी गई ‘Close the Care Gap’ जिसका मतलब होता है केयर गैप को बंद करें। 

विश्व कैंसर दिवस कैसे मनाया जाता है?

कैंसर की रोकथाम के लिए कई सरकारी और अन्य संगठन दुनिया भर में हर स्तर पर विभिन्न सेमिनार आयोजित करते हैं। कई नीतियां और नियंत्रण उपाय लागू किए जाते हैं और लोग बड़े पैमाने पर अभियान में शामिल होते हैं। आयोजन का मुख्य लक्ष्य कैंसर के प्रति आम लोगों तक संदेश पहुंचाना है। 

यूआईसीसी (Union for International Cancer Control) एक टूलकिट प्रदान करता है जिसमें बेहतर सहायता के लिए विभिन्न संगठनों के टेम्पलेट, पत्र और निर्देश शामिल होते हैं। साथ ही भारत में लोगों को कैंसर जैसी बीमारी से बचाने के लिए 7 नवंबर को भारत में कैंसर जागरूकता दिवस भी मनाया जाता है।

विश्व कैंसर दिवस के बारे में 10 लाइन्स 

World Cancer Day in Hindi पर 10 लाइन्स यहाँ दी गई है-

  1. मनुष्यों पर कैंसर के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
  2. साल 2000 में विश्व कैंसर दिवस मनाने का विचार कैंसर के खिलाफ विश्व शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिपादित किया गया था।
  3. यह पेरिस में आयोजित किया गया था और इसमें कई देशों की भागीदारी देखी गई जहाँ उन देशों द्वारा इस दिन को मनाने और कैंसर से निपटने के लिए निर्णय लिए गए। 
  4. विश्व कैंसर दिवस का संचालन एक गैर-सरकारी संगठन, यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा किया जाता है।
  5. विश्व कैंसर दिवस एक विश्वभर में मनाया जाने वाला कार्यक्रम है, जो इससे जुड़े अफवाहों को खत्म करने का एक तरीका भी है।
  6. विश्व कैंसर दिवस के दिन होने वाले कई अभियान लोगों को उन आंकड़ों के बारे में भी बताते हैं जो कैंसर से संबंधित दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करते हैं।
  7. हर साल यह दिन कई गतिविधियों का आयोजन करता है जो कैंसर को रोकने और इलाज करने के तरीकों को प्रकट करते हैं। 
  8. यह दिन कैंसर के बारे में लोगों की सामान्य धारणा ‘कुछ नहीं किया जा सकता’ को बदलने का प्रयास करता है। 
  9. विश्व कैंसर दिवस के दिन तंबाकू विरोधी और धूम्रपान विरोधी अभियानों के माध्यम से लोगों से तंबाकू छोड़ने का आग्रह किया जाता है।
  10.  इस दिन दुनिया भर में कई स्थानों पर निःशुल्क कैंसर जांच आयोजित की जाती है।

विश्व कैंसर दिवस से जुड़े तथ्य 

World Cancer Day in Hindi से जुड़े कुछ तथ्य यहाँ दिए गए हैं-

  • WHO के अनुसार कैंसर दुनिया भर में मौत का एक प्रमुख कारण है, 2020 में लगभग 10 मिलियन लोगों की मौत हुई, या छह में से लगभग एक मौत हुई।
  • WHO के अनुसार कैंसर से होने वाली कई मौतें तंबाकू, शराब का सेवन, खाने में लापरवाही और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होती हैं।
  • कैंसर पैदा करने वाले संक्रमण, जैसे कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) और हेपेटाइटिस, निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में कैंसर के लगभग 30% मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
  • यदि कैंसर के बारे में जल्दी पता चल जाए और प्रभावी ढंग से इलाज किया जाए तो कई कैंसर ठीक हो सकते हैं।

FAQs 

विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

4 फरवरी। 

विश्व कैंसर दिवस की स्थापना कब हुई?

साल 2000 में। 

कैंसर जागरूकता दिवस भारत में कब मनाया जाता है?

7 नवंबर। 

विश्व जागरूकता दिवस क्यों मनाया जाता है?

लोगों में कैंसर की बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Cancer Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*