UNESCO in Hindi | क्या है यूनेस्को और इसका उद्देश्य?

1 minute read
UNESCO in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग UNESCO in Hindi में यूनेस्को के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

यूनेस्को (UNESCO in Hindi) क्या है?

यूनेस्को सांस्कृतिक संगठन है। यह एजुकेशन, साइंस, कल्चर, कम्युनिकेशन और इन्फार्मेशन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देकर शांति और सुरक्षा में योगदान देता है। यूनेस्को आपसी समझ और एक-दूसरे के जीवन के बारे में अधिक नाॅलेज को तेज करने के लिए और नाॅलेज शेयरिंग के अलावा आइडियाज को बढ़ावा देता है। यूनेस्को के 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाए गए 2030 एजेंडा में शामिल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की उपलब्धि में योगदान करते हैं।

UNESCO in Hindi
Source- www.unesco.org

यह भी पढ़ें- World Bank in Hindi | जानिये क्या है विश्व बैंक और इसका काम

यूनेस्को (UNESCO) की स्थापना कब हुई थी?

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का जन्म 16 नवंबर 1945 को हुआ था। यूनेस्को में 195 सदस्य और 8 सहयोगी सदस्य हैं और यह सामान्य सम्मेलन और कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है। संगठन के दुनिया भर में 50 से अधिक रिजनल ऑफिस हैं और इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है।

UNESCO in Hindi
Source- www.unesco.org

UNESCO Full Form

UNESCO Full Form (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) है और हिंदी में इसे संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन कहा जाता है। 

यह भी पढ़ें- WTO in Hindi | क्या है वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन और इसका उद्देश्य?

UNESCO का उद्देश्य क्या है?

किसी न किसी संगठन या संस्था के उद्देश्य होते हैं। यहां UNESCO in Hindi के उद्देश्य इस प्रकार हैंः

  • सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कराना और आजीवन सीखना
  • सतत विकास (sustainable development) के लिए ज्ञान और नीति पर काम करना
  • सांस्कृतिक विविधता और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना
  • विश्व में शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना
  • सामाजिक और नैतिक चुनौतियों का समाधान करना
  • वैश्विक प्राथमिकता वाली फील्ड्स पर अधिक ध्यान देना
  • इन्फार्मेशन और कम्युनिकेशन के माध्यम से अच्छे समाज का निर्माण करना।
UNESCO in Hindi
Source- www.unesco.org

FAQs

यूनेस्को का पुराना नाम क्या है?

यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक ऐंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन।

यूनेस्को की खोज किसने की?

यूनेस्को का विचार यूनाइटेड किंगडम के शिक्षा मंत्री रब बटलर द्वारा डेवलप किया गया था।

यूनेस्को के अंतर्गत कितने देश आते हैं?

193 सदस्य देश।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको UNESCO in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*