February Important Days in Hindi : यहाँ देखिए फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

1 minute read
February Important Days in Hindi

साल का दूसरा महीना फरवरी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्सवों का महीना है। इन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य है सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और समाज को इतिहास से जोड़ना। सामान्यतः विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में ये लेख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित हो सकती है। यहाँ आपको फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों और तारीखों की सूची दी गई है जिसकी मदद से आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। तो आईये जानते हैं February Important Days in Hindi के बारे में विस्तार से। 

1 फरवरीभारतीय तटरक्षक दिवस (इंडियन कोस्ट गॉर्ड डे)
2 फरवरीविश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड डे)
3 फरवरीराष्ट्रीय गोल्डन रिट्रीवर दिवस
4 फरवरीविश्व कैंसर दिवस
8 फरवरीसुरक्षित इंटरनेट दिवस
10 फरवरीराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
11 फरवरीविश्व बीमार दिवस
13 फरवरीविश्व रेडियो दिवस
14 फरवरीवैलेंटाइन डे
20 फरवरीविश्व सामाजिक न्याय दिवस
21 फरवरीअंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
22 फरवरीविश्व चिंतन दिवस
23 फरवरीविश्व शांति और समझ दिवस
24 फरवरीकेंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
27 फरवरी विश्व एनजीओ दिवस
28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
29 फरवरी दुर्लभ रोग दिवस
This Blog Includes:
  1. फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों का संक्षिप्त विवरण
  2. भारतीय तटरक्षक दिवस – 1 फरवरी
  3. विश्व आर्द्रभूमि दिवस – 2 फरवरी
  4. राष्ट्रीय गोल्डन रिट्रीवर दिवस – 3 फरवरी
  5. विश्व कैंसर दिवस – 4 फरवरी
  6. सुरक्षित इंटरनेट दिवस – 8 फरवरी
  7. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस – 10 फरवरी
  8. विश्व बीमार दिवस – 11 फरवरी
  9. विश्व रेडियो दिवस – 13 फरवरी
  10. वैलेंटाइन डे – 14 फरवरी
  11. विश्व सामाजिक न्याय दिवस – 20 फरवरी
  12. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी 
  13. विश्व चिंतन दिवस – 22 फरवरी
  14. विश्व शांति और समझ दिवस – 23 फरवरी
  15. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी
  16. विश्व एनजीओ दिवस – 27 फरवरी 
  17. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस – 28 फरवरी
  18. दुर्लभ रोग दिवस – 29 फरवरी 
  19. FAQs

फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों का संक्षिप्त विवरण

February Important Days in Hindi के माध्यम से विद्यार्थियों को फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों का संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है : 

भारतीय तटरक्षक दिवस – 1 फरवरी

हर साल देशभर में 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस (Indian Coast Guard Day) मनाया जाता है। आपको बता दें कि इंडियन कोस्ट गॉर्ड, भारत का एक सशस्त्र बल है जो भारतीय समुद्री सीमा और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा करता है। समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए 1 February 1977 को इंडियन कोस्ट गॉर्ड की स्थापना की गई थी। तब से लेकर हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर भारतीय तटरक्षक बल के जवानों को देश के समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए सम्मानित किया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन किया जाता है, जिनमें परेड, प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस – 2 फरवरी

हर साल 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड डे यानी विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना। आपको बता दें कि आर्द्रभूमि या वेटलैंड्स जमीन का वह हिस्सा हगोता है जहां पानी और भूमि आपस में मिलते हो। आपको बता दें कि नदियों, झीलों, तालाबों आदि की खराब स्थ‍िति को देखते हुए पहली बार 2 फरवरी, 1997 को ईरान में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया था। इसके बाद से इस दिन को हर साल पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय गोल्डन रिट्रीवर दिवस – 3 फरवरी

हर साल 3 फरवरी को राष्ट्रीय गोल्डन रिट्रीवर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड के कुत्तों के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना। आपको बता दें कि गोल्डन रिट्रीवर, अमेरिका में सबसे लोकप्रिय कुत्तों की ब्रीड में से एक है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2012 में क्रिस्टन शॉयर द्वारा की गई थी। वह एक डॉग लवर और गोल्डन रिट्रीवर के मालिक थे। उन्होंने अपने दिवंगत गोल्डन रिट्रीवर दोस्त क्विंसी को श्रद्धांजलि देने के लिए ये दिन चुना क्योंकि इसी दिन क्विंसी ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद से हर साल 3 फरवरी को स्कॉटलैंड में राष्ट्रीय गोल्डन रिट्रीवर दिवस मनाया जाता है। 

विश्व कैंसर दिवस – 4 फरवरी

विश्व में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूक करना और इसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में लोगों को शिक्षित करना। पहली बार इस दिवस को 2008 में मनाया गया था। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य था कैंसर के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना। 

सुरक्षित इंटरनेट दिवस – 8 फरवरी

दुनिया भर में हर साल 8 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर यह दिवस फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2005 से हुई है, जिसका मुख्य उद्देश्य है दुनिया में सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट सेवा प्रदान करना। साल 2009 के पहले तक यह दिवस केवल यूरोप के देशों में ही मनाया जाता था। लेकिन वर्तमान में यह दिवस करीब 200 देशों द्वारा मनाया जाने लगा है। 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस – 10 फरवरी

हर साल 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2015 में की गई थी। बता दें कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य है 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों में होने वाले आंतों के कीड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाना। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, एक पहल है जो भारत सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई है। इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें 1 – 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई खिलाई जाती है ताकि उनका स्वास्थ्य, पोषण स्तर और जीवन बेहतर हो सके। 

विश्व बीमार दिवस – 11 फरवरी

हर साल 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस मनाया जाता है। यह दिन किसी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करने का एक तरीका प्रदान करता है। यह दिन उन लोगों के लिए हैं जो न केवल शारीरिक बीमारी से बल्कि मानसिक बीमारी से भी पीड़ित होते हैं। पहली बार इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1992 में पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा की गयी थी। 

विश्व रेडियो दिवस – 13 फरवरी

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में लोगों को रेडियो के महत्व के बारे में जागरूक करना। आपको बता दें कि विश्व रेडियो दिवस की स्थापना यूनेस्को द्वारा 3 नवंबर 2011 को की गई थी। तब से लेकर हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में रेडियो के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जा रहा है। 

वैलेंटाइन डे – 14 फरवरी

दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह प्रेमियों का दिन है। यह दिन लोगों को अपने प्यार का इजहार करने का अवसर प्रदान करता है। आपको बता दें कि वेलेंटाइन डे की उत्पत्ति प्राचीन रोम में हुई थी। अब वैलेंटाइन दिवस दुनिया भर का एक लोकप्रिय त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को फूल, उपहार, कार्ड प्रेम आदि देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस – 20 फरवरी

February Important Days in Hindi में आगे जानते हैं 20 फरवरी के बारे में। हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है सामाजिक न्याय के महत्व के बारे में जागरूक करना। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2007 में की गई थी। इस दिवस मनाने के कई तरीके हैं। कुछ लोग इस दिन सार्वजनिक समारोहों में भाग लेते हैं, जबकि कुछ लोग अपने स्वयं के जीवन में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाते है।  

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी 

हर साल 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य होता है दुनिया भर में बहुभाषिता को बढ़ावा देना। आपको बता दें कि यह दिवस यूनेस्को द्वारा 17 नवंबर, 1999 को स्थापित किया गया था जिसका उद्देश्य था दुनिया भर में उन लोगों के संघर्षों और बलिदानों को याद करना है जिन्होंने अपनी मातृभाषा को संरक्षित करने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस दिन दुनिया भर में कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है 

विश्व चिंतन दिवस – 22 फरवरी

हर साल 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। ये भी एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जिसे मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में युवा महिलाओं को महत्वपूर्ण सोच में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना। इस दिवस की स्थापना 1926 में की गई थी। यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब दुनिया भर में महिलायें एक साथ जुड़ती हैं और एक दूसरे का समर्थन करती है। इसी के साथ ही एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए एक साथ काम करने का संकल्प भी लेती हैं।

विश्व शांति और समझ दिवस – 23 फरवरी

हर साल 23 फरवरी को विश्व शांति और समझ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में शांति और समझ को बढ़ावा देना है। बता दें कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1922 में एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन रोटरी इंटरनेशनल द्वारा की गयी थी। इस अवसर पर दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिनका उद्देश्य होता है दुनिया में शांति और समझ के महत्व पर प्रकाश डालना और एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करना। 

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी

February Important Days in Hindi में आगे जानते हैं 24 फरवरी के बारे में। हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लोगों को उत्पाद शुल्क और CBIC की भूमिका के बारे में जागरूक करना। बता दें कि CBIC का मतलब है Central Board of Indirect Taxes and Customs (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड)। 24 फरवरी के दिन CBIC कर्मचारियों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है।

विश्व एनजीओ दिवस – 27 फरवरी 

विश्व एनजीओ दिवस, एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो हर साल 27 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व एनजीओ दिवस की स्थापना 2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के द्वारा की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है विश्वभर के सभी एनजीओ के काम को पहचानना और सम्मानित करना। 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस – 28 फरवरी

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है जिसका उद्देश्य है लोगों को विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूक करना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना। आपको बता दें कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन की याद में मनाया जाता है। 28 फरवरी, 1928 में प्रोफेसर रमन ने कोलकाता में अपने प्रयोगशाला में “रमन प्रभाव” की खोज की थी, जिसके बाद उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर, देशभर में कई विज्ञान संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम जैसे दर्शनियां, व्याख्यान, एवं सार्वजनिक समारोह आदि आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है।

दुर्लभ रोग दिवस – 29 फरवरी 

दुर्लभ रोग दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो 28 या 29 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 29 फरवरी को मनाया जायेगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है दुर्लभ बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना। आपको बता दें कि दुर्लभ रोग दिवस का आयोजन यूरोपीय संगठन फॉर रेयर डिजीज (EURORDIS) द्वारा किया जाता है। वहीं इस अवसर पर, दुनिया भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों में जागरूकता अभियान, सार्वजनिक समारोह आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें –

FAQs

20 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।

फरवरी के विशेष दिन कौन कौन से हैं?

फरवरी में, सबसे महत्वपूर्ण दिनों में शामिल है विश्व कैंसर दिवस, विश्व रेडियो दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, विश्व एनजीओ दिवस आदि। 

13 फरवरी को कौन सा डे मनाया जाता है?

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में लोगों को रेडियो के महत्व के बारे में जागरूक करना। इसके अलावा 13 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस (Indian National Women’s Day), सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

विश्व कैंसर दिवस को मनाने के क्या उद्देश्य हैं?

विश्व में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूक करना और इसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में लोगों को शिक्षित करना। 


आशा है कि आपको February Important Days in Hindi की जानकारी मिली होगी यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*