विश्व श्रवण दिवस कब है और क्या है इसका महत्व?

1 minute read
विश्व श्रवण दिवस कब है World Hearing Day in Hindi

देश और दुनिया में प्रत्येक दिन कई दिवस मनाए जाते हैं। इन सब दिवसों का अपना एक ख़ास महत्व भी होता है। इन सब दिवसों में से एक विश्व श्रवण दिवस है। यह दिवस बहरेपन की बढ़ रही समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। यह दिन मनाने का उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और निवारण के प्रति जागरूक और सचेत करना है। साथ ही लोगों को यह जानकारी भी देना है कि वह कैसे अपने कान के स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वर्ष 2024 में विश्व श्रवण दिवस कब है? अगर नहीं तो हमारे इस ब्लॉग विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day in Hindi) और इसके महत्व को अंत तक पढ़ें।

कब है विश्व श्रवण दिवस?

World Hearing Day in Hindi : विश्व श्रवण दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है। यह एक प्रमुख हेल्थकेयर इवेंट है जो कि वर्ष 2007 से जिनेवा हेडक्वाटर्स की ओर से मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के पीछे यह उद्देश्य सुनने की क्षमता से पीड़ित रोगियों के लिए एक समुदाय बनाकर कान और सुनने की देखभाल को बढ़ावा देना है, जिसमें इसकी एपिडेमिक संबंधी प्रोफ़ाइल, स्थिति, इसके इलाज और उपचार के बारे में जागरूकता पर चर्चा की जाती है।

यह भी पढ़ें : जानिए ध्वनि तरंगों से जुड़े रोचक तथ्य 

विश्व श्रवण दिवस के महत्व

विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day in Hindi) के महत्व के बारे में यहाँ बताया गया है :

  • हियरिंग लॉस के लिए अचूक स्वास्थ्य देखभाल पर मार्गदर्शन और सहायता।
  • कान और सुनने की देखभाल की सुविधा और डेटा जनरेशन।
  • सुनने की देखभाल के लिए मेथडोलॉजिकल सलाह और तकनीकी संसाधनों का प्रोविज़न।
  • हेल्थ वर्कफोर्स ट्रेनिंग आदि के लिए कान और सुनने की देखभाल में सर्टिफिकेशन।

यह भी पढ़ें : जानिए ध्वनि प्रदूषण पर परीक्षाओं में पूछे जाने वाले निबंध

विश्व श्रवण दिवस की थीम्स

वर्ष 2024 के लिए विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day in Hindi) की थीम Changing mindsets: let’s make ear and hearing care a reality for all! निर्धारित की गई है, नीचे पिछले कुछ वर्षों की थीम्स दी गई हैं-

वर्षथीम्स
2023Ear and hearing care for all! Let’s make it a reality
2022To hear for life, listen with care
2021Hearing Care for All
2020Hearing for Life. Don’t let hearing loss limit you
2019Check your hearing
2018Hear the future

म्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

FAQ’s

विश्व श्रवण दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।

विश्व श्रवण दिवस किसके द्वारा मनाया जाता है?

विश्व श्रवण दिवस वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) द्वारा मनाया जाता है।

विश्व श्रवण दिवस पहली बार कब मनाया गया?

विश्व श्रवण दिवस को मनाने की शुरुआत 2007 में हुई थी।

विश्व श्रवण दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित विश्व श्रवण दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में कान और सुनने की देखभाल को बढ़ावा देना है।

आशा है कि आपको विश्व श्रवण दिवस कब है (World Hearing Day in Hindi) की पूरी जानकारी मिली होगी, जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*