Sikkim Day 2025: सिक्किम राज्य स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
Sikkim Rajya Sthapna Diwas Kab manaya jata hai

Sikkim Rajya Sthapna Diwas 2025: पूर्वोत्तर भारत के हिमालयन पैराडाइस के नाम से मशहूर सिक्किम राज्य 16 मई, 1975 को 36वें संविधान संशोधन द्वारा भारत संघ में शामिल हुआ था। तब से, हर वर्ष 16 मई को सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस (Sikkim Statehood Day) मनाया जाता है। इस वर्ष सिक्किम राज्य अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। बताना चाहेंगे यह दिवस सिक्किम के भारत का 22वाँ राज्य बनने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन सिक्किम में राजकीय अवकाश रहता है। इस लेख में सिक्किम राज्य स्थापना दिवस (Sikkim Rajya Sthapna Diwas Kab Manaya Jata Hai) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।  

राज्य सिक्किम
उपनामहिमालयन पैराडाइस
राजधानी गंगटोक
स्थापना 16 मई, 1975
जिले 6
जातीय समूहनेपाली, भूटिया, लेप्चा आदि।
प्रमुख भाषा  अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी लिंबू, और लेप्चा 
धर्म हिंदू धर्म और वज्रयान बौद्ध धर्म

सिक्किम के बारे में 

सिक्किम भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसकी सीमा उत्तर और उत्तर-पूर्व में तिब्बत से, पूर्व में भूटान से, पश्चिम में नेपाल से और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से लगती है। वहीं सिक्किम बांग्लादेश के पास भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब भी स्थित है। बता दें कि सिक्किम सबसे कम आबादी वाला और भारत के राज्यों में दूसरा सबसे छोटा राज्य है।

सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक (Gangtok) है। क्या आप जानते हैं कि कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kanchenjunga National Park) एक विश्व धरोहर स्थल है जो सिक्किम में स्थित है। वहीं राज्य का लगभग 35% हिस्सा कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान द्वारा कवर किया गया है। इस राज्य की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि और पर्यटन पर निर्भर है। तीस्ता नदी (River Teesta) इस राज्य में बहने वाली प्रमुख नदी है, जो कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।

सिक्किम का संक्षिप्त इतिहास 

माना जाता है कि सत्रहवीं शताब्दी में नामग्याल राजवंश (Namgyal Dynasty) ने सिक्किम राज्य का गठन किया था। कालांतर में ब्रिटिश भारत में, सिक्किम सन 1890 में एक रियासत बन गया। सिक्किम ने भारत गणराज्य के अंदर अपनी संरक्षित स्थिति को तब भी बनाए रखा जब भारत और पाकिस्तान दोनों ने सन 1947 में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की। बता दें कि 1950 में, भारत-सिक्किमीज़ संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके साथ, सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य (protectorate) बन गया। 

सिक्किम राज्य की स्थापना

Sikkim Rajya Sthapna Diwas Kab Manaya Jata Hai: बताया जाता है कि सन 1975 में सिक्किम के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भारत से सिक्किम को भारत संघ में शामिल करने की अपील की। इसके बाद, भारतीय सेना ने गंगटोक शहर को अपने नियंत्रण में लिया और चोग्याल महल के रक्षकों को निशस्त्र कर दिया गया। बाद में, एक जनमत संग्रह हुआ जिसमें 97.5% ने राजशाही को खत्म करके भारत में शामिल होने का समर्थन किया। इसके बाद 16 मई, 1975 में 36वें संविधान संशोधन द्वारा सिक्किम भारत का 22वां राज्य बन गया। तब से हर वर्ष 16 मई को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 16 मई, 2025 को शुक्रवार के दिन सिक्किम राज्य अपना 50वां स्थापना दिवस (Sikkim Day 2025) मनाने जा रहा है।

सिक्किम की भाषा और जातीयता

आधुनिक सिक्किम एक बहुजातीय और बहुभाषी भारतीय राज्य है। राज्य की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी और लेप्चा हैं। राज्य में संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के उद्देश्य से अतिरिक्त आधिकारिक भाषाओं में गुरुंग, लिम्बु, मगर, मुखिया, नेवारी, राय, शेरपा और तमांग शामिल हैं। हालांकि स्कूलों में पढ़ाई और सरकारी कार्यालयों में कामकाज के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल होता है। राज्य के प्रमुख धर्म हिंदू धर्म और वज्रयान बौद्ध धर्म हैं। यहाँ मूलतः नेपाली, भूटिया और लेप्चा आदि समूह निवास करता हैं। 

FAQs 

सिक्किम दिवस क्यों मनाया जाता है?

सिक्किम दिवस 16 मई को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1975 में इसी दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।

सिक्किम की राजधानी क्या है?

सिक्किम की राजधानी का नाम गंगटोक (Gangtok) है।

1975 से पहले सिक्किम क्या था?

सिक्किम पर 1975 तक नामग्याल वंश (Namgyal Dynasty) का शासन था।

सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया गया था?

सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत संघ में शामिल हुआ था। 

सिक्किम किस लिए प्रसिद्ध है?

सिक्किम अपनी उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदरता, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों, नदियों और झीलों के लिए दुनियाभर के सैलानियों का पसंदीदा स्पाॅट है।

सिक्किम का राजकीय फूल क्या है?

सिक्किम का राजकीय फूल डेंड्रोबियम नोबिल (Dendrobium Nobile) है। 

सिक्किम में कितने जिले हैं?

सिक्किम में कुल 6 जिले हैं। इनके नाम हैं: गंगटोक, मंगन, नामची, ग्यालशिंग, पाकयोंग और सोरेंग। 

आशा है कि आपको इस लेख में सिक्किम राज्य स्थापना दिवस (Sikkim Rajya Sthapna Diwas Kab Manaya Jata Hai) से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*