हर साल 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस? जानें इसका इतिहास

1 minute read

हर साल 11 जुलाई को दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को जनसंख्या वृद्धि और इसके साथ आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक करना। इस दिन का आयोजन उन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दिलाने के लिए किया जाता है जो जनसंख्या वृद्धि के साथ जुड़े हैं, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, और गरीबी की समस्याएं आदि। इस अवसर पर विशेष योजनाएँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में

हर साल 11 जुलाई को विश्वभर में विश्व जनसंख्या दिवस मानाया जाता हैI इसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस वैश्विक जनसंख्या और उनके प्रभावों पर ध्यान आकर्षित करता है। यह दिन सतत विकास (sustainable development) को बढ़ावा देने और जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। वहीं इस दिन को ख़ास बनाने के लिए दुनियाभर में विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

साल 1989 में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (1989) की गवर्निंग काउंसिल द्वारा 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इसके एक साल बाद, यानी 1990 में पहली बार दुनिया के 90 देशों में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ को मनाया गया। तब से लेकर आजतक विश्व जन्संख्या दिवस 11 जुलाई के दिन मनाया जाता है। 

विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है?

लगातार बढ़ती जनसँख्या कई देशों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। किसी देश के लिए बढ़ती जनसंख्या समस्या है तो किसी देश के लिए घटती आबादी सिरदर्द। कई देशों में बच्चों और युवा की अपेक्षा बुज़ुर्गों की की बढ़ती जनसंख्या चिंता का कारण है। इसे ठीक उल्टा, कई देशों में तेज़ी से बढ़ती युवा आबादी खतरे का विषय बन चुकी है। इन सभी विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने और सोच विचार के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें – जनसंख्या विस्फोट पर निबंध

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व

विश्व जनसंख्या दिवस के कुछ प्रमुख महत्व इस प्रकार हैं:

  • यह दिवस अधिक जनसंख्या के मुद्दों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
  • गरीबी कम करने और जीवन स्तर में सुधार के लिए जनसंख्या के मुद्दों को संबोधित करना महत्वपूर्ण है। 
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर सरकारें, संगठन और समुदाय दुनिया भर में जनसंख्या स्थिरता, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर सहयोग करने के लिए एक साथ आते हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम क्या है?

हर साल विश्व जनसंख्या दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम है “एक सतत भविष्य के लिए जनसंख्या वृद्धि को बनाए रखना।” वहीं इससे पहले वर्ष यानी 2023 की थीम “एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना जहां हम सभी से 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो’ निर्धारित की गयी थी।

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध

विश्व के सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाले देश कौनसे हैं?

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की विश्व जनसंख्या स्थिति – 2024 रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 77 वर्षों में दोगुनी हो जाने का अनुमान है। मुख्य बिंदु: भारत 1.44 बिलियन की अनुमानित जनसंख्या के साथ विश्व में पहले स्थान पर है, जिसके बाद चीन 1.425 बिलियन की अनुमानित जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। आईये जानते हैं विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश कौनसे हैं- 

रैंक देश 
1भारत 
2चीन 
3यूनाइटेड स्टेट्स 
4इंडोनेशिया 
5पाकिस्तान 
6नाइजीरिया 
7ब्राज़ील 
8बांग्लादेश 
9रूस 
10मेक्सिको 

विश्व जनसंख्या दिवस कैसे मनाया जाता है?

विश्व जनसंख्या दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं :

  • अपने दोस्तों, परिवार के साथ जनसंख्या से संबंधित मुद्दों के बारे में बात करें।
  • आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके, लेख और समाचार साझा करें।
  • जनसंख्या मुद्दों के बारे में अधिक जानने के लिए ऑनलाइन संसाधनों, पुस्तकों और लेखों को पढ़ें।

जनसंख्या दिवस से संबंधित स्लोगन 

यहाँ जनसंख्या दिवस से संबंधित स्लोगन दिए गए हैं: 

जनसंख्या विस्फोट से देश को बचाना है, परिवार नियोजन से हाथ मिलाना हैI 

बेहतर जीवन की चाह, जनसंख्या नियंत्रण है राहI  

छोटा परिवार, खुश परिवारI  

जनसंख्या पर नियंत्रण, हम सबके लिए बेहतर जीवनI  

शिक्षा और जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण का रास्ताI  

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*