Republic Day Quotes in Hindi: भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, क्योंकि विविधताओं वाले भारत राष्ट्र में इतनी एकता है कि सामाजिक सद्भावना के साथ यहाँ हर विचारधारा का सम्मान होता है। गणतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को लागू किया गया था, तभी से हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है और हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। इस लेख में आपके लिए गणतंत्र दिवस कोट्स (Republic Day Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो सरल, प्रभावी और प्रेरणादायक हैं।
This Blog Includes:
गणतंत्र दिवस कोट्स- Republic Day Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए गणतंत्र दिवस कोट्स (Republic Day Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –
भारत ऐसा राष्ट्र है जिसकी ममता के आँगन में सकल जगत का कल्याण हुआ है, हर भारतीय को इस पर गर्व है।
हर नागरिक का एक मात्र संकल्प “राष्ट्रहित सर्वोपरि” ही, भारत को विश्वगुरु बना सकता है।
देशप्रेम की भावना झूठ और फरेब का चोला धारण नहीं करती है, इसके लिए मन में माँ भर्ती के प्रति आदर आवश्यक होता है।
भारत के हर नागरिक को समान अधिकार हमारा संविधान देता है।
भारत के संविधान में प्रभु श्रीराम का चित्र का होना, भारत की उस महान परंपरा का नेतृत्व करता है जहाँ सभी एक समान हैं।
तिरंगे के सम्मान के लिए हमें हर अग्निपरीक्षा में विजय हो कर गुज़ारना होगा।
जीवन में एक उद्देश्य का होना बहुत जरुरी है, इसके लिए आपका मार्गदर्शन देशप्रेम ही करता है।
भारत की अखंडता के लिए बलिदान करने वाले हर बलिदानी का उचित सम्मान मिलना चाहिए।
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नकारता है, उसमें हुए संघर्षों को नकारता है, वह राष्ट्र कभी भी उन्नति नहीं कर सकता।
युवाओं को अपने जीवन में मातृभूमि की रक्षा के उद्देश्य को सर्वोपरि रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है
विद्यार्थियों के लिए गणतंत्र दिवस पर अनमोल विचार
विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर आधारित अनमोल विचारों पर अवश्य प्रकाश डालना चाहिए, जो उन्हें राष्ट्रहित में एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे। विद्यार्थियों के लिए Republic Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:
देश की सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं होता, इस सुख को पाने के लिए ही हर सभ्य समाज संघर्ष करता है।
जिस राष्ट्र का युवा उद्देश्यविहीन हो जाए, उस राष्ट्र का पतन हो जाता है।
जीवन में सफल होने के लिए हर व्यक्ति को दूरदृष्टिता के साथ जीवन यापन करना चाहिए।
भारत राष्ट्र पर किसी एक व्यक्ति या किसी एक परिवार का एकाधिकार नहीं, ये लोकतांत्रिक देश है जिसमें हर विचारधारा का बराबर सम्मान है।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले युवाओं का ही जगत में सत्कार होता है।
भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जिसको कई महान गुरुओं के ज्ञान ने अपने ज्ञान से सशक्त और समृद्ध बनाया है।
भारत का गणतंत्र हमे आदेश देता है कि संविधान का सम्मान ही हर विद्यार्थी का पहला कर्तव्य होना चाहिए।
युवाओं को देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए हुए उन असंख्य बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए, जिनसे हम आज स्वतंत्र हैं।
विद्यार्थी अपने गुरुओं से मिले ज्ञान को राष्ट्र के हितों के संरक्षण के लिए लगा सकते हैं।
छात्र शक्ति द्वारा भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प एक दिन अवश्य पूरा होगा।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य
गणतंत्र दिवस पर सामाजिक विचार
Republic Day Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको गणतंत्र दिवस के अवसर पर, गणतंत्र दिवस पर सामाजिक विचारों के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए। यह विचार निम्नलिखित हैं-
देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए जागे और अपनी नींद को त्यागे समाज।
भारतीय समाज को साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लेना पड़े तो इसमें कोई गलत नहीं होगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज में छिपी हर कुरीति को हमें जड़ से उखाड़ फेकना चाहिए।
आज़ाद भारत में समाज का लक्ष्य अब भारत को सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित बनाने का होना चाहिए।
सुखी राष्ट्र वही है जहाँ बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र के हर नागरिक को समान अधिकार मिले।
समाज में सभी को समान अवसर देना ही सही मायनों में लोकतंत्र की परिभाषा है।
समाज की हर समस्या को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए समाज में सामाजिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज को सशक्त करना ही सही मायनों में सच्ची देशभक्ति है।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर शायरी
Republic Day Quotes in Hindi Images
Republic Day Quotes in Hindi Images निम्नलिखित हैं, जो आपको इस दिन का महत्व बताएंगे –
“हम भारत के वीर सपूत हैं, संविधान हमारी ताकत है।”
“गणतंत्र दिवस का यही पैगाम, देशभक्ति हो हमारा धर्म और काम।”
“संविधान हमारा गौरव है, गणतंत्र हमारी पहचान।”
“आओ मिलकर तिरंगा लहराएं, गणतंत्र दिवस को महान बनाएं।”
“हमारा संविधान ही है, हमारी पहचान-हमारी शान।”
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश
Republic Day Motivational Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए Republic Day Motivational Quotes in Hindi दिए गए हैं, जो आपको प्रेरित करेंगे –
“संविधान ही भारत की आत्मा है, यह लोकतंत्र में आस्था रखने वालों के लिए एक पवित्र ग्रंथ के समान है।”
“देशभक्ति वह दीप है, जो हर दिल में जलना चाहिए, क्योंकि यह दीप ही हर पीढ़ी को राह दिखाने का काम करता है।”
“गणतंत्र दिवस का अर्थ है – भारत के हर नागरिक को मिलने वाला समान अधिकार और समान कर्तव्य।”
“जब हम अपने देश के लिए सोचते हैं, तब हर मुश्किल आसान हो जाती है और हमारा हर सपना साकार होता है।”
“गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि हम केवल अधिकारों की नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों की भी रक्षा करने में सक्षम हैं।”
“भारत का भविष्य हमारे हाथों में है; इसे उज्ज्वल बनाने के लिए हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना होगा।”
“संविधान की ताकत तभी दिखती है, जब हम सब मिलकर इसके आदर्शों को अपनाते हैं।”
“वास्तविकता में हर नागरिक की उन्नति ही देश की असली आजादी और असली गणराज्य है।”
“गणतंत्र दिवस का संदेश है – एकता में शक्ति, और यही शक्ति हमारे भारत की पहचान है।”
“हमारे सपने तभी पूरे होंगे, जब हम अपने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और गौरवशाली बनाएंगे।”
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर ग़ज़ल
26 January Quotes in Hindi
गणतंत्र दिवस पर विशेष विचार (26 January Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं –
“गणतंत्र दिवस हमें बताता है कि भारत के संविधान की शक्ति हमारी एकता और विविधता में झलकती है।”
“गणतंत्र दिवस का पावन दिन हमें कर्तव्य, अधिकार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है।”
“26 जनवरी केवल एक तारीख नहीं, यह भारत की आत्मा का उत्सव है। आइए, इसे गर्व और सम्मान के साथ मनाएं।”
“हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों को निभाए, क्योंकि जब हर हाथ बढ़ेगा, तभी भारत सशक्त बनेगा।”
“गणतंत्र दिवस का अर्थ है- ‘जनता का शासन, जनता के लिए शासन और जनता द्वारा शासन।’ आइए, इस मूल मंत्र को याद रखें।”
“संविधान केवल एक किताब नहीं, यह भारत की आत्मनिर्भरता और लोकतंत्र का प्रतीक है। इसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।”
“26 जनवरी हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, उसे साकार करना अब हमारी जिम्मेदारी है।”
“गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि जब हम मिलकर काम करते हैं, तो असंभव भी संभव हो जाता है।”
“भारत की ताकत उसकी संस्कृति, विविधता और संविधान में है। आइए, इसे बनाए रखने का संकल्प लें।”
“देशभक्ति का मतलब केवल झंडा फहराना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाना है। यही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
“गणतंत्र दिवस पर एक वादा करें- हम देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जय हिंद!”
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस की परेड कहाँ से शुरू होती है?
गणतंत्र दिवस पर सुविचार – Republic Day Thought in Hindi
यहाँ आपके लिए गणतंत्र दिवस पर सुविचार (Republic Day Thought in Hindi) दिए गए हैं, जो आपका विश्वास लोकतांत्रिक प्रणाली पर बनाएंगे। गणतंत्र दिवस पर सुविचार निम्नलिखित हैं –
“संविधान हमारा प्रकाश स्तंभ है, जो हमें हर अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। इसे सहेजना और सम्मान देना हमारा परम कर्तव्य है।”
“गणतंत्र दिवस हमें केवल उत्सव नहीं, आत्मनिरीक्षण का अवसर देता है”
“हर नागरिक का सपना जब देश की प्रगति से जुड़ेगा, तब ही भारत सही मायनों में गणतंत्र का आदर्श बनेगा।”
“गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी ताकत हमारी एकता और विविधता में है। इसे बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”
“देशभक्ति का मतलब केवल झंडा लहराना नहीं, बल्कि अपने हर छोटे-बड़े कार्य से भारत को महान बनाना है।”
“संविधान के हर पन्ने में हमारे पूर्वजों का बलिदान छिपा है। इसे पढ़ें, समझें और अपने जीवन में उतारें।”
“गणतंत्र दिवस का असली संदेश यही है – हम सब मिलकर भारत को और ऊंचाइयों तक ले जाएं।”
“आजादी के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी पर्व है गणतंत्र दिवस। यह हमें अपने देश के प्रति समर्पण का एहसास कराता है।”
“हमारा गणराज्य तभी मजबूत होगा, जब हर नागरिक अपने हिस्से की ईमानदारी और मेहनत करेगा।”
“गणतंत्र दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने संविधान के सिद्धांतों पर चलें और भारत को एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाएं।”
यह भी पढ़ें – 26 जनवरी 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि और इस वर्ष की विशेष थीम
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस लेख में दिए गए गणतंत्र दिवस कोट्स (Republic Day Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।