Indian Army Day Quotes in Hindi: 40+ जवानों के सम्मान में भारतीय सेना दिवस पर अनमोल विचार

2 minute read
Indian Army Day Quotes in Hindi

Indian Army Day Quotes in Hindi: भारत राष्ट्र की अखंडता और भारत राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए भारतीय सेना ने हर क़दम पर कड़ा बलिदान दिया है। भारतीय सेना के अथक प्रयासों का ही असर है कि हर भारतीय के अधिकारों और भारत की संस्कृति दोनों की सुरक्षित है। भारतीय सेना विश्व की उन सेनाओं में से एक है, जिनके साहस के आगे संसार सारा नतमस्तक होता है। भारीतय सेना के शौर्य को सम्मानित करने और सेना के साहस की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। Indian Army Day Quotes in Hindi को पढ़कर आप इस भारतीय सेना दिवस का उत्सव सकारात्मकता के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकते हैं। Indian Army Day Quotes in Hindi को पढ़ने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

भारतीय सेना दिवस का इतिहास

भारतीय सेना दिवस एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जो कि आत्मनिर्भरता और भारतीय सेना के साहस का प्रतीक है। इस राष्ट्रीय पर्व को ना केवल भारत में बल्कि विश्वभर में रह रहे भारतवंशियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। भारतीय सेना दिवस का एक बेहद ही गौरवशाली इतिहास रहा है।

वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना की कमान ब्रिटिश भारत के अंतिम मांडर-इन-चीफ ‘जनरल फ्रांसिस बुचर’ के हाथों में ही थी। इस कमान को 15 जनवरी 1949 को “के एम करिअप्पा” ने संभाला था, यह एक ऐसा अवसर था जिसमें स्वतंत्रता के बाद पहली बार सेना की कमान किसी भारतीय ने संभाली थी। “के एम करिअप्पा” ने स्वतंत्र भारत में लेफ्टिनेंट जनरल का पदभार संभाला और आत्मनिर्भर भारत के युग में पहला क़दम रखा। इसी दिन को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा गया और इसी दिन को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना दिवस पर कविताएं

इंडियन आर्मी कोट्स इन हिंदी – Top 10 Indian Army Day Quotes in Hindi

इंडियन आर्मी कोट्स इन हिंदी (Top 10 Indian Army Day Quotes in Hindi) इस प्रकार हैं, जिन्हें पढ़कर आप भारतीय सेना के त्याग, बलिदान और देशप्रेम के बारे में जान पाएंगे।

हर भारतीय एक सैनिक है, जिसका लक्ष्य भारत का विकास होना चाहिए।

भारतीय सेना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये क्योंकी यह राष्ट्रीय पर्व उत्साह और उमंग से सिंचित सकारात्मकता का एक महान पर्व होता है।

भारतीय सेना के पराक्रम का गुणगान ही नई पीढ़ी को निर्भयता का वरदान देगा।

भारतीय होने से बढ़कर, कोई दूसरी पहचान हम भारतीयों की नहीं होनी चाहिए।

भारतीय सेना दिवस सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक है, आओ मिलकर इसका जश्न मनाएं।

भारतीय सेना दिवस गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है, इसका सम्मान करना चाहिए।

भारतीय सेना दिवस भारत की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए युवाओं को प्रेरित करता है।

भारतीय सेना दिवस भारत के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प करने का दिन है।

भारत में जन्म लेना एक गर्व की बात है, भारतीय सेना दिवस पर इस बात का एहसास करें।

भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाली भारतीय सेना भारत राष्ट्र की अभिव्यक्ति का आधार है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना दिवस- इतिहास, महत्व और थीम

भारतीय सेना दिवस के अनमोल विचार – Quotes on Indian Army in Hindi

भारतीय सेना दिवस के अनमोल विचार (Quotes on Indian Army in Hindi) निम्नलिखित हैं –

विद्यार्थियों का ज्ञान अर्जित करने के पीछे का उद्देश्य अपने राष्ट्र को समृद्धशाली बनाना होना चाहिए, जिस प्रकार एक सैनिक अपने कर्तव्यों का पालन करता है।

भारतीय सेना का हर सैनिक आपको संघर्षों के समय निडरता से निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है।

भारतीय सेना दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को अपनाना चाहिए।

विद्यार्थी भारतीय सैनिकों की भांति निज समय, धन और ऊर्जा को राष्ट्र के विकास के प्रति न्यौछावर करने का प्रण लें।

भारतीय सेना दिवस पर विद्यार्थियों का लक्ष्य स्वयं में साहस का संचार करने का होना चाहिए।

विद्यार्थी जीवन का अर्थ है राष्ट्र के लिए सबसे कीमती और मुख्य जिम्मेदारियों का पालन करना।

भारतीय सेना दिवस का अवसर विद्यार्थियों को नए सपने देखने के लिए प्रेरित करता है।

विद्यार्थियों को भारतीय सेना दिवस को सेना के पराक्रम के प्रमाण के रूप में देखना चाहिए।

भारतीय सेना दिवस पर हर विद्यार्थी खुद में छिपे सैनिक को बाहर निकलने का अवसर दे सकता है।

शिक्षित समाज ही भारतीय सेना और भारतीय स्वतंत्रता को एक नया और बेहतर नेतृत्व दे सकता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना दिवस पर शायरी

भारतीय सेना दिवस पर सामाजिक विचार

यहाँ आपके लिए भारतीय सेना दिवस पर सामाजिक विचार (Indian Army Day Quotes in Hindi) दिए गए हैं-

भारतीय सेना समाज के हर क्षेत्र में समाजिक उत्थान के लिए कार्य करती है।

भारतीय सेना दिवस समाज को सामाजिक सद्भावना अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

भारत राष्ट्र पर आए हर संकट में भारतीय सेना, भारत की अखंडता को सुरक्षित रखने का प्रयास करती है।

भारतीय सेना दिवस युवाओं के अंतर्मन में सकारात्मकता के दिए जलाने का काम करता है।

भारतीय सेना की वीरगाथाओं के माध्यम से ही समाज की चेतना को जागृत किया जाता है।

भारतीय सेना का अस्तित्व ही युवाओं के मन में छिपी नकारात्मकताओं का नाश करता है।

भारतीय सेना समाज के हर वर्ग, हर जाति और हर मत-पंथ को समान दृष्टी से देखती है।

भारतीय सेना दिवस एक ऐसा अवसर है, जो समाज को एकता सूत्र में रहने के लिए प्रेरित करता है।

भारतीय सेना का गौरवगान करने के पीछे समाज को सशक्त और समृद्धशाली बनाना होता है।

भारतीय सेना दिवस हर भारतीय तक सेना के गौरवशाली इतिहास को पहुंचाने का प्रयास करता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना दिवस पर शुभकामना संदेश!

भारतीय सेना पर विशेष विचार – Indian Army Quotes in Hindi

भारतीय सेना पर विशेष विचार (Indian Army Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं –

भारत का हर सैनिक, निज शत्रुओं पर काल के समान है।

जब तक हमारे जवान सीमा पर खड़े हैं, तब तक हम अपने घरों में सुरक्षित हैं।

जहां तक सूरज की किरणें जाती हैं, वहां तक भारतीय सेना का साहस चमकता है।

देश की रक्षा करने वाले वीरों का सदैव सम्मान होता है, हर भारतीय उनका कर्जदार होता है।

Indian Army Quotes in Hindi

हर वो रात जब आप चैन से सोते हैं, याद रखिए कोई जवान जागकर आपकी हिफाजत करता है।

जिनके हौसले हिमालय से ऊंचे और इरादे सागर से गहरे हों, वही भारतीय सेना के सच्चे सिपाही हैं।

हर जवान की आंखों में देशभक्ति का सपना और दिल में शहादत का जज्बा होता है।

जो अपने देश के लिए जीते और मरते हैं, उनके लिए स्वर्ग भी छोटा पड़ जाता है।

भारतीय सेना का सबसे बड़ा बल उसका अडिग हौसला होता है।

सीमा पर खड़े सिपाही की हर सांस, हमारे जीवन की गारंटी है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना दिवस पर भाषण

FAQs

भारतीय सेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1949 में, फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

भारतीय सेना दिवस को किस उद्देश्य से मनाया जाता है?

भारतीय सेना दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य यह है कि इस दिन भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और योगदान को सम्मानित किया जाता है।

भारतीय सेना दिवस के लिए कुछ प्रेरणादायक उद्धरण क्या हैं?

भारतीय सेना दिवस के लिए कुछ प्रेरणादायक उद्धरण निम्नलिखित हैं-

“हमेशा तिरंगे की शान के लिए जियो, तिरंगे की आन के लिए मरो।”
“जो देश के लिए जीते हैं, वही असली वीर कहलाते हैं।”
“भारतीय सेना, हमारा गर्व, हमारी सच्ची ताकत होती है।”
“जब तक भारतीय सेना है, तब तक हर भारतीय सुरक्षित है।”

भारतीय सेना दिवस पर शुभकामनाएं कैसे दें?

भारतीय सेना दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए आप सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, और व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित संदेश सर्वश्रेष्ठ रहेंगे –

“भारतीय सेना दिवस पर सभी वीर जवानों को सलाम! जय हिंद।”
“हमारे देश के असली हीरो को नमन। भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
“सेना के जवान हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनकी बहादुरी को सलाम!”

भारतीय सेना दिवस पर कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं?

भारतीय सेना दिवस पर परेड, सैन्य प्रदर्शन, बहादुरी पुरस्कार वितरण और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसके साथ ही, इस अवसर पर सेना के विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाता है।

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi

आशा है कि आपको इस लेख में दिए गए इंडियन आर्मी कोट्स इन हिंदी (Indian Army Day Quotes in Hindi) पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*