Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़कर आज की युवा पीढ़ी भी नारी सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जान पाएगी। युवाओं को यह जान लेना चाहिए कि नारी एक ऐसी शक्ति है, जिनके अस्तित्व से ही सृष्टि के हर नर की उत्पत्ति होती है। नारित्व के गुण के कारण ही जग को जीवनदान मिला है, नारित्व के गुण को अपनाकर ही प्रकृति और साड़ी सृष्टि ने मानवता का संरक्षण किया है। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण के लिए नारी के सम्मान में दो शब्द अवश्य लिखने अथवा पढ़ने चाहिए, जिनकी सहायता से समाज को संगठित करके नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया जा सकता है। Women Empowerment Quotes in Hindi के माध्यम से आप नारी सशक्तिकरण पर ऐसे विशेष विचार पढ़ पाएंगे, जो समाज को नारी के तप-त्याग से परिचित कराएंगे। नारी सशक्तिकरण पर लिखे अनमोल विचारों को पढ़ने के लिए ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।
This Blog Includes:
Best Women Empowerment Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in Hindi के माध्यम से आप नारी सशक्तिकरण पर आधारित Best Women Empowerment Quotes in Hindi को आसानी से पढ़ पाएंगे। Best Women Empowerment Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं, जो नारी के सम्मान में दो शब्द लिखने में आपकी मदद करेंगे।
जिस स्थान पर नारी सशक्त नहीं होती, उस स्थान को श्मशान बनने में अधिक समय नहीं लगता। -मयंक विश्नोई
नारी सशक्तिकरण ही किसी भी राष्ट्र को प्रेरित करने वाला प्रेरणा पुंज है। -मयंक विश्नोई
नारी की विनम्रता से यदि अमृत्व फलता-फूलता है तो यह न भूलें कि नारी में ही संहार भी झूलता है। -मयंक विश्नोई
नारी की करुणामई छवि को पहचानिए और नारी को सशक्त बनाने में जुट जाएं क्योंकि इसी से आपका उद्धार होगा। -मयंक विश्नोई
शब्दों तक सीमित नहीं होती नारी की छवि, नारी तो जीवनभर समाज का कल्याण करती है। -मयंक विश्नोई
नारी को सशक्त करने से ही भारत पुनः विश्वगुरु बनने का अपना संकल्प पूरा करेगा। -मयंक विश्नोई
नारी के तप-त्याग और प्रेम से ही सृष्टि के तमस का अंत होता है, इस तप-त्याग का सम्मान करने के लिए ही नारी सशक्तिकरण अति आवश्यक है। -मयंक विश्नोई
जब तक नारी को सशक्त नहीं किया जाएगा, तब तक मानव का कल्याण नहीं होगा। -मयंक विश्नोई
समाज की सृजनकर्ता नारी को उचित सम्मान देना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर मानवता का उद्धार होना तय है। -मयंक विश्नोई
मानवता के संरक्षण के लिए नारी सशक्तिकरण, मानव की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। -मयंक विश्नोई
नारी के सम्मान में दो शब्द
Women Empowerment Quotes in Hindi के माध्यम से आपको नारी के सम्मान में दो शब्द पढ़ने का भी अवसर भी मिलेगा। नारी के सम्मान में दो शब्द आपको नारी सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रेरित करेंगे, नारी के सम्मान में दो शब्द कुछ इस प्रकार है;
- नारी के सम्मान से ही मानव निज सपनों को साकार कर सकता है।
- नारी ही सही मायनों में समाज का श्रृंगार करती हैं।
- नारी ही नवीन सपनों का निर्माण करती है।
- नारी के अस्तित्व से ही समाज का कल्याण होता है।
- नारी के अस्तित्व से ही मानव के यश का विस्तार होता है, जिसका हर मानव को सम्मान करना चाहिए।
Slogans on Women Empowerment in Hindi
Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़ने के बाद आपको कुछ Slogans on Women Empowerment in Hindi को भी पढ़ लेना चाहिए। इस ब्लॉग में आपको Slogans on Women Empowerment in Hindi पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आप आसानी से नारी के सम्मान में दो शब्द कह पाएंगे।
शिक्षा हो या सम्मान, दोनों है नारी का अधिकार। -मयंक विश्नोई
नारी सशक्त हो, जो कहे वो देशभक्त हो। -मयंक विश्नोई
नहीं सहना है अब कोई अत्याचार, नारी सशक्तिकरण का अब केवल करना है प्रचार। -मयंक विश्नोई
अब हम नहीं रुकेंगे-नहीं थकेंगे, नारी को सशक्त करके समाज का कल्याण करेंगे। -मयंक विश्नोई
एक आवाज़ मेरी और अब एक आवाज़ तुम्हारी हो, नारी सशक्तिकरण की अब खुलकर तैयारी हो। -मयंक विश्नोई
मिलकर लड़ेंगे समानता की लड़ाई, सदियों से जिसके लिए हमने है कीमत चुकाई। -मयंक विश्नोई
आशाओं का सबकी सम्मान करना है, नारी सशक्तिकरण की दिशा में अब आगे बढ़ना है। -मयंक विश्नोई
नारी नहीं है निर्बल, नारी ही बल का रूप है
नारी ही दुर्गा भी और नारी ही चंडी स्वरुप है।
-मयंक विश्नोई
नारी की व्यथा को लिखा पढ़ा हम सबने है, अब नारी की पीड़ाओं को जीने की बारी है। -मयंक विश्नोई
नारी ही तो न्याय का प्रतीक है, नारी सशक्तिकरण से ही मानव की होनी जीत है। -मयंक विश्नोई
विद्यार्थियों के लिए नारी सशक्तिकरण पर सुविचार
नारी के सम्मान में दो शब्द पढ़कर विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़कर आप नारी के सम्मान में दो शब्द लिख पाएंगे, जो कि कुछ इस प्रकार है-
विद्या की देवी, देवी सरस्वती भी एक नारी हैं। शिक्षा पाना सबका समान अधिकार है। -मयंक विश्नोई
नारी के बिना सृष्टि की कोई कल्पना नहीं की जा सकती, जैसे ज्ञान के बिना मानव की कल्पना कर पाना मुश्किल है। -मयंक विश्नोई
नारी के साहस से शक्ति का जन्म होता है, यही शक्ति राष्ट्र का भविष्य बनती है। -मयंक विश्नोई
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि जिसने आपको जन्म दिया उनके अधिकारों का कहीं हनन तो नहीं हो रहा। -मयंक विश्नोई
नारी सशक्तिकरण का नारा बुलंद करना आपकी प्राथमिकता में होना चाहिए, क्योंकि छात्र शक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। -मयंक विश्नोई
यह न सोचें कि आपका भविष्य अच्छा होगा या नहीं, यदि आपका भविष्य उज्जवल होगा तो वह भी इस आधार पर कि आपके समाज में नारी कितनी सशक्त है। -मयंक विश्नोई
नारी सशक्तिकरण से ही मानव की जयजयकार होगी, जिसकी अलख आप छात्रों को ही जगानी पड़ेगी। -मयंक विश्नोई
ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती की धरा पर यदि नारी सशक्त नहीं तो इसमें छात्र भी बराबर के दोषी हैं। -मयंक विश्नोई
नारी का जहाँ सम्मान नहीं होता वह देश श्मशान के समान बन जाता है, आप ज्ञान के मार्ग से इसे शमशान होने से बचा सकते हैं। -मयंक विश्नोई
नारी सशक्त नहीं हुई तो जान लेना कि आप कभी समृद्ध नहीं हो पाएंगे। -मयंक विश्नोई
नारी सशक्तिकरण को समर्पित संस्कृत श्लोक
Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़ने के बाद आपको नारी सशक्तिकरण पर आधारित संस्कृत श्लोक और उनके भावार्थ को भी जान लेना चाहिए, जो कि निम्नलिखित हैं-
बालिका अहं बालिका नव युग जनिता अहं बालिका ।
नाहमबला दुर्बला आदिशक्ति अहमम्बिका ।।
भावार्थ : मैं एक लड़की हूँ, आधुनिक समय की लड़की हूँ। मैं कमजोर या शक्तिहीन नहीं हूं, मैं अंबिका हूँ-मैं ही आदिशक्ति हूँ।
राष्ट्रस्य श्व: नारी अस्ति।
भावार्थ : नारी राष्ट्र का कल (भविष्य) हैं।
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला क्रिया:॥
भावार्थ : जहां स्त्रियों का आदर होता है, वहां देवता रमण करते (वहीं देवताओं का वास होता) हैं। जहां उनका का आदर नहीं होती, वहां सब काम केवल निष्फल ही होते हैं।
अतुलं तत्र तत्तेजः सर्वदेवशरीरजम्।
एकस्थं तदभून्नारी व्याप्तलोकत्रयं त्विषा॥
भावार्थ : सभी देवताओं से उत्पन्न हुआ अतुल्य तेज जब तीनों लोकों में व्याप्त होने के लिए एकत्रित हुआ, तब वह नारी बना।
न स्त्रीरत्नसमं रत्नम्।
भावार्थ : स्त्रीरत्न के समान और कोई रत्न नहीं है।
नारी राष्ट्रस्य अक्शि अस्ति।
भावार्थ : नारी राष्ट्र की आंख है।
नारी माता अस्ति, नारी कन्या अस्ति, नारी भगिनी अस्ति।
भावार्थ : नारी ही माँ है, नारी बेटी है, नारी बहन है, नारी ही सब कुछ है।
नारी अस्य समाजस्य कुशलवास्तुकारा अस्ति।
भावार्थ : नारी ही समाज की आदर्श शिल्पी है।
नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रपा॥
भावार्थ : माता के समान कोई छाया नहीं, कोई आश्रय नहीं, कोई सुरक्षा नहीं। माता के समान इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं॥
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गात् अपि गरीयसी।
भावार्थ : मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।
नारी सम्मान शायरी
Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़ने के बाद आपको नारी सशक्तिकरण पर आधारित नारी सम्मान शायरी अवश्य पढ़नी चाहिए। नारी सम्मान शायरी साहित्य की समझ के साथ समाज को नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक करने का कार्य करती हैं। नारी सम्मान शायरी कुछ इस प्रकार हैं-
“नारी के तप-त्याग से कब तक तुम मुँह को फेरोगे?
नारी का अपमान, कब तक तुम मौन होकर देखोगे?
क्या कभी आवाज़ उठेगी एक समान अधिकारों की
क्या कभी लड़ाई थमेगी, जीवन से जीवन के विचारों की…”
-मयंक विश्नोई
“समय रहते जान जाओ नारी के संघर्षों को
कहीं तुम्हारी समृद्धि का यूँ ही पतन न हो जाए…”
-मयंक विश्नोई
“जीवन की संरचना भी नारी से ही होती है
नारित्व की छाया तले मानवता सुकून से सोती है…”
-मयंक विश्नोई
“नारी को सशक्त करने से ही समाज का कल्याण होगा
नारी सशक्तिकरण से ही सभ्यताओं का उत्थान होगा…”
-मयंक विश्नोई
“नारी का स्वरुप है ऐसा जैसे हो रंग सिंदूरी
नारी की शक्ति है ऐसी, जैसे हो रंग सिन्दूरी…”
-मयंक विश्नोई
“नारी के कंधों पर है संपूर्ण जगत की जिम्मेदारी
नारी के संघर्षों से ही जग में गूंजती खुशियों की खिलखारी…”
-मयंक विश्नोई
“नारी ही तो निज कर्मों से नर को नारायण से मिलवाती है
नारी ही तो निज निर्णयों से जन-जन को जीवन जीना सिखाती है…”
-मयंक विश्नोई
“नारी के आगे बढ़ने से सभ्यताएं विकास करती हैं
नारी की ममता ही जग में, खुशियों के रंग भरती हैं…”
-मयंक विश्नोई
“नारी के जीवन से मानव प्रेरित हो पाता है
नारी के आँगन में आकर दुःख भी कहीं खो जाता है…”
-मयंक विश्नोई
“नारी का अपमान करे जो वो कैसा इंसान है?
नारी को दबाने वाला किस बात का महान है?…”
-मयंक विश्नोई
आशा है कि Women Empowerment Quotes in Hindi के माध्यम से आपको नारी सशक्तिकरण पर आधारित बेस्ट कोट्स प्राप्त हुए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।