Republic Day Shayari in Hindi: देशभक्ति की भावना को जगाने वाली 26 जनवरी पर शायरी

1 minute read
Republic Day Shayari in Hindi

Republic Day Shayari in Hindi: गणतंत्र दिवस, हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। यह दिन हमें हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराता है। हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन भारत के स्कूलों में झंडा वंदन, परेड, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ, बच्चों के दिलों में देशप्रेम की भावना जगाने के लिए शायरी और कविताएं भी पढ़ी जाती हैं। गणतंत्र दिवस पर शायरी के माध्यम से बच्चों और बड़ों दोनों को अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और गर्व महसूस कराती है। यह शायरी हमें याद दिलाती है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने किस तरह अपने बलिदान से हमें एक स्वतंत्र और गौरवशाली गणराज्य दिया। इस लेख में आपके लिए गणतंत्र दिवस पर शायरी (Republic Day Shayari in Hindi) दी गई है, जो आपको इस दिन की महिमा के बारे में बताएंगी। 26 January Shayari in Hindi पढ़ने के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

गणतंत्र दिवस का संक्षिप्त इतिहास

Republic Day Shayari in Hindi को पढ़ने से पहले हमें इसके संक्षिप्त इतिहास को अवश्य पढ़ लेना चाहिए। भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिलने के बाद से हर वर्ग को समान अधिकार मिलें, इस बात का ध्यान रखते हुए भारतीय नेतृत्व ने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद एक संविधान सभा का गठन किया गया, जिसने अपने कड़े संघर्ष के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया। 26 जनवरी 1950 को देश भर में भारतीय संविधान को लागू किया गया, जिसके बाद इसी दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से हर वर्ष इस दिन पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर निबंध

26 जनवरी पर शायरी – Republic Day Shayari in Hindi

यहाँ आपके लिए 26 जनवरी पर शायरी (Republic Day Shayari in Hindi) निम्नलिखित हैं –

26 January Shayari in Hindi
"भारत की एकता और अखंडता ही भारत को विश्वगुरु बनाएंगी 
भारत की गौरव गाथाएं युगों-युगों तक सम्मान से गाई जाएंगी..."
 -मयंक विश्नोई
"संसार नतमस्तक होगा हमारे लोकतंत्र के सम्मान में
विकास की धाराएं बह रही हैं अब अपने हिंदुस्तान में..."
-मयंक विश्नोई
"भारत का लोकतंत्र सदा ही प्रतीक रहेगा उन्नति का 
भारतीय समाज का सशक्तिकरण प्रतीक बनेगा समृद्धि की..."
-मयंक विश्नोई
"भारत को प्रगति पथ पर चलने से कौन रोकेगा 
भारत की शक्ति पर संदेह करके कौन राह में टोकेगा..."
-मयंक विश्नोई
26 January Shayari in Hindi
"भारत का संविधान देता है हर नागरिक को उचित सम्मान 
भारत का संविधान ही है हर भारतीय की पहली पहचान..."
 -मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश!

26 जनवरी की शायरी – Heart Touching Republic Day Shayari in Hindi

यहाँ आपके लिए 26 जनवरी की शायरी (Heart Touching Republic Day Shayari in Hindi) दी गई हैं –

“समय आ गया है अब दृढ़ निश्चय करने का 
समय आ गया है अब मानवता से विश्व विजय करने का…”
-मयंक विश्नोई
“भारतीय संविधान हर भारतीय के लिए पवित्र ग्रंथ के समान है
 इस बात का कौन नकार दे कि इससे ही हमारी पहचान है…”
-मयंक विश्नोई
गणतंत्र दिवस पर शायरी
“भारत का हर नागरिक है स्वयं में एक सिपाही
 जिसने निज कर्मों से दी है सदा संपन्नता की गवाही…”
-मयंक विश्नोई
“गणतंत्र दिवस प्रतीक है स्वतंत्रता के सम्मान का
 न्याय की जय के निशान का, समृद्ध राष्ट्र की पहचान का…”
-मयंक विश्नोई
“भारत का संविधान पूजनीय है सुबह-शाम
 जिसने दिया है हमारे सपनों को एक नया आयाम…”
-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें?

गणतंत्र दिवस पर शायरी – Republic Day Shayari in Hindi

गणतंत्र दिवस पर शायरी (Republic Day Shayari in Hindi) निम्नलिखित हैं, जो इस दिन को और भी ख़ास बनाएंगी –

“भारत के हर नागरिक को सदा ही समान अधिकार मिले
 भारत के हर नागरिक को इस जग में खूब सत्कार मिले…”
-मयंक विश्नोई
“भारत के लोकतंत्र का संरक्षण करने वालो की हम मिलकर गाथाएं गाएंगे
 शिक्षित होगा समाज अपना, हर सुख-हर दुःख को हम मिलकर अपनाएंगे…”
-मयंक विश्नोई
“समान अधिकार मिलने से मिटता है अज्ञानता का अंधकार
 साहस करके हर चुनौती का, ज्ञानी व्यक्ति ही करते हैं प्रतिकार…”
-मयंक विश्नोई
गणतंत्र दिवस पर शायरी
“भारत के लोकतंत्र की सदा ही जय-जयकार हो
 विश्व के पटल पर अब विजय भारत के संस्कार हों…”
-मयंक विश्नोई
“आज़ादी ज़िंदगी के सफर को बेहद सरल बनाती है
 शिक्षित पीढ़ी ही मानव को मानवता सिखलाती है…”
-मयंक विश्नोई
“अब फिर से हम अपने के सपनों पर अब हम आंच ना आने देंगे
 निज अधिकारों को त्याग, आज़ादी पर गुलामी के बादल ना छाने देंगे…”
-मयंक विश्नोई
“आज़ादी से मिला सपनों का हर सफ़र सुहाना हो जाएगा
 लोकतंत्र की सकारात्मकता से, नकारात्मकता का नाश हो जाएगा…”
-मयंक विश्नोई
“हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ेगा, देश का अपने नाम बढ़ेगा
 स्वतंत्रता सुरक्षित रखने से, निज साहस का गुणगान बढ़ेगा…”
-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर ग़ज़ल

गणतंत्र दिवस की शायरी – 26 January 2 Line Shayari in Hindi

गणतंत्र दिवस की शायरी (26 January 2 Line Shayari in Hindi) निम्नलिखित है, जिन्हें आप अपने परिजनों के साथ भी साझा कर पाएंगे –

“लोकतंत्र की राह पर चलकर ही अपना भारत विकास करेगा
 गणतंत्र दिवस के उत्साह का गवाह जल, थल और आकाश रहेगा…”
-मयंक विश्नोई
“गणतंत्र को है समर्पित आज का ये दिन विशेष
 जिसमें हम ना रहने देंगे उत्साह और उमंग कुछ शेष…”
-मयंक विश्नोई
“भारत की आज़ादी में पुरखों ने कई तप-त्याग किए
 मौलिक अधिकारों का संरक्षण कर, उन्होंने कई विवाद सहे…”
-मयंक विश्नोई
“इस गणतंत्रता दिवस पर सकारात्मकता का संचार हो
 सम्मान हो हर सपने का, साहस का अब सत्कार हो…”
-मयंक विश्नोई
“मतदान ही लोकतंत्र की शक्तियों का एहसास कराता है
 संघर्षों से मिली स्वतंत्रता का सही अर्थ समझाता है…”
-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें – 26 जनवरी पर सुनें ये देशभक्ति गीत, जो दिलाएंगे इस गणतंत्र दिवस क्रांतिकारियों और शहीदों की याद

गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन शायरी

गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन शायरी पढ़कर आप अपने जश्न का आगाज़ अच्छे से कर पाएंगे। गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन शायरी में मशहूर शायरों की शायरी शामिल हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं –

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
-लाल चन्द फ़लक
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
-फ़िराक़ गोरखपुरी
वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
-जाफ़र मलीहाबादी
वतन की ख़ाक से मर कर भी हम को उन्स बाक़ी है
मज़ा दामान-ए-मादर का है इस मिट्टी के दामन में
-चकबस्त बृज नारायण
वतन की रेत ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे
मुझे यक़ीं है कि पानी यहीं से निकलेगा
-मुज़फ़्फ़र वारसी
सुरूर-ए-जाँ-फ़ज़ा देती है आग़ोश-ए-वतन सब को
कि जैसे भी हों बच्चे माँ को प्यारे एक जैसे हैं
-सरफ़राज़ शाहिद

यह भी पढ़ें : कर्तव्य पथ (नई दिल्ली) पर 10 चुनिंदा शायरी 2025: 76वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति और गौरव के अनुपम संगम की झलक

गणतंत्र दिवस पर सुविचार

गणतंत्र दिवस पर शायरी पर आपको गणतंत्र दिवस पर सुविचार पढ़ने को मिल जायेंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

“गणतंत्र दिवस के अवसर पर, विश्वगुरू भारत का हर सपना साकार हो।”
 गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“हर जन के अधिकारों को संरक्षित किया जाए, गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभावनाओं से भरा जीवन जिया जाए।”
 गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“गणतंत्र दिवस पर भारत राष्ट्र उन्नति करे, भारतीय समाज का हर प्रयास विश्व कल्याण के पथ पर प्रगति करे।”
 गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“गणतंत्र दिवस पर युवाओं को मार्गदर्शन मिले, लोकतंत्र की बगिया में आशाओं के नित पुष्प खिले।”
 गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

“गणतंत्र दिवस प्रतीक है आत्मनिर्भरता का, गणतंत्र दिवस प्रतीक है निर्भयता का”
 गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें :  गणतंत्र दिवस से जुड़ी हैं ये रोचक कहानियां

संबंधित ब्लाॅग्स

26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था, जानें यहां26 जनवरी 1950 को कौन सा दिन था?
26 जनवरी और 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है, जानें यहांDifference Between Democracy and Republic in Hindi : जानिए लोकतंत्र और गणतंत्र में अंतर
26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है, जानें यहांध्वजारोहण और ध्वज फहराने में क्या अंतर है, जानें यहां
Indian Flag Hoisting Rules in Hindi : जानिए भारतीय ध्वजारोहण के नियम26 जनवरी 2012 को कौन सा दिन था, जानें यहां
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें यहांगणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, यहां जानें
पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया, जानें यहांगणतंत्र दिवस मनाने का स्वरूप क्या है, यहां जानें
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं, जानें यहांराष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अशोक चक्र के बारे में कितना जानते हैं आप, जिसकी हर तीली देती है महत्वपूर्ण संदेश

आशा है कि इस लेख में आपको गणतंत्र दिवस पर शायरी (Republic Day Shayari in Hindi) दी गई है। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

1 comment