Quotes on Lohri in Hindi: पढ़िए लोहड़ी पर्व का उत्सव बनाते वो प्रेरक विचार, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे

2 minute read
Quotes on Lohri in Hindi

भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ पर्व चाहे राष्ट्र पर्व हो या लोकपर्व, दोनों ही परिस्थिति में पर्व समाज को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का काम करता है। भारत में हर नयी ऋतु के आगमन पर एक पर्व मनाया जाता है, यहाँ हर पर्व को हर्षोल्लास से मनाने का मुख्य कारण यही है कि जीवन को ख़ुशी से जिया जा सके। कई लोकप्रिय लोकपर्वों में से एक पर्व लोहड़ी भी है, जिसे उत्तर भारत में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को ऐसे पर प्रेरित करने वाले विचारों को अवश्य पढ़ लेना चाहिए। इस ब्लॉग में आप Quotes on Lohri in Hindi को पढ़ पाएंगे, जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे। लोहड़ी के महान विचारों को जानने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

लोहड़ी का इतिहास

Quotes on Lohri in Hindi को पढ़ने से पहले आपको लोहड़ी का इतिहास क्या है, के बारे में जान लेना चाहिए। लोहड़ी एक ऐसा पर्व है जिसको उत्तर भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में पूरे विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पौष महीने के अंतिम दिन के सूर्यास्त के बाद ही लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व आमतौर पर 13 या 14 जनवरी को होता है, जो कि मकर संक्रांति की पूर्व संध्या में मनाया जाना वाला त्योहार है।

लोहड़ी का त्योहार फसलों के पकने और नए साल के आगमन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दिन, किसान अपनी फसलों का आभार व्यक्त करते हैं और नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। हर वर्ष पूरे उत्साह से मनाये जाने वाले पर्व लोहड़ी के त्योहार की कुछ प्रमुख परंपराएं हैं, जिनमें से प्रमुख लोहड़ी की अग्नि को जलाकर उसमें तिल, गुड़, और अन्य चीजें अर्पित करना है। इस अग्नि में बुराई को जलाने और अच्छी फसलों की कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

Top 10 Quotes on Lohri in Hindi

Top 10 Quotes on Lohri in Hindi निम्नवत हैं, लोहड़ी के विचार सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

  1. लोहड़ी की अग्नि में आपके जीवन की हर बुराई जलकर भस्म हो जाए।
  2. लोहड़ी उत्साह और उमंग से सिंचित सकारात्मकता का एक महान पर्व होता है।
  3. लोहड़ी के लोकगीत संगीत के सुरीले सुरों से मन को शांति पहुंचाते हैं।
  4. लोहड़ी के दिन एक आवाज़ में कहें कि समाज में व्याप्त हर प्रकार की बुराई से लड़ाई, हम सब मिलकर लड़ेंगे।
  5. लोहड़ी पर्व है सकारात्मकता और नई शुरुआत का, आओ मिलकर इसका जश्न मनाएं।
  6. लोहड़ी हमें हमेशा खुश रहने के लिए प्रेरित करता है।
  7. लोहड़ी पर्व समाज के कल्याण के लिए, अन्याय के अंधकार का नाश करता है।
  8. लोहड़ी के दिन गुड़ की मिठास से समाज में खुशियों का संचार करें।
  9. जीवन एक आनंददाई यात्रा के रूप में बीतना चाहिए, इसके लिए आओ लोहड़ी को मिलकर मनाएं।
  10. लोहड़ी के दिन नई शुरुआत करने का प्रण लें और अपने श्रम के बल पर आगे बढ़ते रहें।

यह भी पढ़ें : Quotes on Christmas in Hindi

विद्यार्थियों के लिए लोहड़ी के अनमोल विचार

लोहड़ी के अवसर पर विद्यार्थियों को एक नई दिशा दिखाने का कार्य करने वाले अनमोल विचारों को अवश्य पढ़ें, साथ ही विद्यार्थियों को युवा होने का अर्थ भी बताएगा। विद्यार्थियों के लिए Quotes on Lohri in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

  1. जीवन एक पर्व होता है, इसको इसी तरह से उत्साह के साथ मनाएं।
  2. लोहड़ी की पवित्र अग्नि आपको तमस में प्रकाश दिखाने का कार्य करती है।
  3. लोहड़ी को एक अवसर समझें और जीवन के हर लम्हें को खुले मन से अपनाएं।
  4. लोहड़ी पर अपने ज्ञान को बढ़ाने का कार्य करें और प्रकृति का सम्मान करें।
  5. लोहड़ी के लोकगीतों पर ऐसे कदमों को थिरकने दें, जैसे जीवन में फिर बाकी कोई दुःख न हो।
  6. विद्यार्थी होने के नाते आपके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके लिए जीवन के त्योहार आपको तैयार करते हैं।
  7. लोहड़ी के दिन अपने गुरुओं को सबसे पहले शुभकामनाएं दें क्योंकि उन्हीं के कारण आप ज्ञानी बनने का सफर तय कर पाते हैं।
  8. विद्यार्थियों को लोहड़ी के पर्व को सफलता और साहस के महान प्रतीक के रूप में देखना चाहिए।
  9. लोहड़ी के दिन अपने आसपास के लोगों को खुश रखें और अतीत की बुरी यादों को इस दिन खुद से अलग करें। आप पाएंगे कि ये दिन आपके लिए नयी शुरुआत की तरह था।
  10. शिक्षा का उद्देश्य आपको भारत के महान पर्वों की परिभाषा से परिचित करवाने का होना चाहिए।

लोहड़ी पर सामाजिक विचार

Quotes on Lohri in Hindi के इस ब्लॉग में आपको लोहड़ी पर सामाजिक विचारों के बारे में पढ़ने को मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. लोहड़ी के शुभावसर पर समाज के कल्याण के लिए हमें खुद को समर्पित कर देना चाहिए।
  2. लोहड़ी समाज को सामाजिक सद्भावना अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
  3. लोहड़ी के दिन हमें समाज की कुरीतियों और हर प्रकार की बुराईयों का अंत कर देना चाहिए।
  4. लोहड़ी के दिन सकारात्मकता के दीपक जलाएं और समाज में प्रकाश को फैलाएं।
  5. लोहड़ी भारत की सनातन संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जो समाज को खुश रहने का सन्देश देती है।
  6. लोहड़ी के दिन याद रहे समाज में कहीं भी निराशा का कोई नामोनिशान न रहे।
  7. लोहड़ी को इतना विशेष बनाएं कि समाज में सकारात्मकता के आलावा कुछ और शेष न रहे।
  8. लोहड़ी के दिन छोटे-छोटे बच्चों के बचपन को खुश होने का एक अवसर अवश्य प्रदान करें।
  9. लोहड़ी समाज में व्याप्त अन्याय का नाश करती है, इस दिन महोत्सव मनाना हमारी जिम्मेदारी है।
  10. विश्व के हर हिस्से में आओ लोहड़ी से मिलने वाली ऊर्जाओं का संचार करें।

Quotes on Lohri in English

Quotes on Lohri in Hindi के इस ब्लॉग में आपको Quotes on Lohri in English भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. As Lohri flames paint the night sky red, hope whispers dreams that lie ahead. May seeds of promise fill the ground, with blessings on each heart abound.
  2. Let music soar and spirits rise, beneath the Lohri firelit skies. Let laughter mingle with the drum, as winter’s chill succumbs to sun.
  3. Dhol beats echo, bhangra sways, in Lohri’s rhythm, life displays. Feet stomp the earth, voices ring, as joy takes flight on a vibrant wing.
  4. Old sorrows crumble in the fire’s embrace, new horizons paint a hopeful space. Lohri’s light, a guiding star, leads us onward, never far.
  5. Around the fire, stories untold, memories warm, as dishes fold. In Lohri’s embrace, love takes root, family’s essence, sweet fruit.
  6. Rewari sweet and popcorn bright, gur ke parathe warm and light, feast and laughter fill the air, as loved ones gather, hearts laid bare.
  7. May the positive vibes of Lohri take away all your distress and fill your day with immense happiness and success.
  8. Wishing you a very Happy Lohri filled with superb time with your loved ones, making it a memorable night of the year.
  9. You must give to get, you must sow the seed, before you can reap the harvest.
  10. Before the reward there must be labor. You plant before you harvest. You sow in tears before you reap joy.

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi

आशा है कि Quotes on Lohri in Hindi के माध्यम से आपको लोहड़ी पर युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा, जो कि आपको सदा प्रेरित करेगी। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*