Republic Day Quotes in Hindi : पढ़िए गणतंत्र दिवस पर लिखित वो प्रेरक विचार, जो राष्ट्रहित के प्रति आपकी निष्ठा बढ़ाएंगे!

2 minute read
Republic Day quotes in Hindi

भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है जिसको लोकतंत्र की जननी कहना अनुचित न होगा। विविधताओं वाले भारत राष्ट्र में इतनी एकता है कि सामाजिक सद्भावना के साथ यहाँ हर विचारधारा का सम्मान होता है। भारत को ऐसा राष्ट्र बनाने के लिए प्राचीन काल से ही हमारे पुरखों ने अनेक तप-त्याग और बलिदान दिए, जो कोई भी संसार का सताया हुआ आया, भारत के संस्कारों ने उसे दिल से गले लगाया। गुलामी के कालखंडों से गुजरने के बाद जब भारत आज़ाद हुआ तो हमारे पुरखों ने संविधान बनाकर हमारी प्राचीन सभ्यता, हमारे संस्कारों का सम्मान किया। भारत में संविधान लागू होने की तिथि को गणतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस ब्लॉग में आप Republic Day Quotes in Hindi को पढ़ पाएंगे, जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे।

गणतंत्र दिवस का इतिहास

Republic Day Quotes in Hindi को पढ़ने से पहले आपको गणतंत्र दिवस के इतिहास के बारे में जान लेना चाहिए। गणतंत्रता दिवस उस दिन को कहा जाता है जिस दिन भारत के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को लागू करने के प्रतीक के रूप में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने संविधान सभा का गठन किया था, जिसका कार्य भारत के लोगों के अधिकारों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए एक संविधान बनाना था। संविधान सभा ने लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में संविधान का मसौदा तैयार किया, जिसको संविधान सभा के 284 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर करके अपनाया गया था।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Top 10 Republic Day Quotes in Hindi

Top 10 Republic Day Quotes in Hindi निम्नवत हैं, गुरु गोबिंद सिंह जयंती के विचार सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

  1. भारत राष्ट्र की ममता में सकल जगत का कल्याण हुआ है, हर भारतीय को इस पर गर्व है।
  2. हर नागरिक का एक मात्र संकल्प “राष्ट्रहित सर्वोपरि” ही, भारत को विश्वगुरु बना सकता है।
  3. देशप्रेम की भावना झूठ और फरेब का चोला धारण नहीं करती है, इसके लिए मन में माँ भर्ती के प्रति आदर आवश्यक होता है।
  4. भारत के हर नागरिक को समान अधिकार हमारा संविधान देता है।
  5. भारत के संविधान में प्रभु श्रीराम का चित्र का होना, भारत की उस महान परंपरा का नेतृत्व करता है जहाँ सभी एक समान हैं।
  6. तिरंगे के सम्मान के लिए हमें हर अग्निपरीक्षा में विजय हो कर गुज़ारना होगा।
  7. जीवन में एक उद्देश्य का होना बहुत जरुरी है, इसके लिए आपका मार्गदर्शन देशप्रेम ही करता है।
  8. भारत की अखंडता के लिए बलिदान करने वाले हर बलिदानी का उचित सम्मान मिलना चाहिए।
  9. जो राष्ट्र अपने इतिहास को नकारता है, उसमें हुए संघर्षों को नकारता है, वह राष्ट्र कभी भी उन्नति नहीं कर सकता।
  10. युवाओं को अपने जीवन में मातृभूमि की रक्षा के उद्देश्य को सर्वोपरि रखना चाहिए।

विद्यार्थियों के लिए गणतंत्र दिवस पर अनमोल विचार

विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर आधारित अनमोल विचारों पर अवश्य प्रकाश डालना चाहिए, जो उन्हें राष्ट्रहित में एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे। विद्यार्थियों के लिए Republic Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

  1. देश की सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं होता, इस सुख को पाने के लिए समाज संघर्ष करता है।
  2. जिस राष्ट्र का युवा उद्देश्यविहीन हो जाए, उस राष्ट्र का पतन हो जाता है।
  3. जीवन में सफल होने के लिए हर व्यक्ति को दूरदृष्टिता के साथ जीवन यापन करना चाहिए।
  4. भारत राष्ट्र पर किसी एक व्यक्ति या किसी एक परिवार का एकाधिकार नहीं, ये लोकतांत्रिक देश है जिसमें हर विचारधारा का बराबर सम्मान है।
  5. राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले युवाओं का ही जगत में सत्कार होता है।
  6. भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जिसको कई महान गुरुओं के ज्ञान ने अपने ज्ञान से सशक्त और समृद्ध बनाया है।
  7. भारत का गणतंत्र हमे आदेश देता है कि संविधान का सम्मान ही हर विद्यार्थी का पहला कर्तव्य होना चाहिए।
  8. युवाओं को देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए हुए उन असंख्य बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए, जिनसे हम आज स्वतंत्र हैं।
  9. विद्यार्थी अपने गुरुओं से मिले ज्ञान को राष्ट्र के हितों के संरक्षण के लिए लगा सकते हैं।
  10. छात्र शक्ति द्वारा भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प एक दिन अवश्य पूरा होगा।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस से जुड़ी हैं ये रोचक कहानियां

गणतंत्र दिवस पर सामाजिक विचार

Republic Day Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको गणतंत्र दिवस के अवसर पर, गणतंत्र दिवस पर सामाजिक विचारों के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए। यह विचार निम्नलिखित हैं-

  • देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए जागे और अपनी नींद को त्यागे समाज।
  • भारतीय समाज को साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लेना पड़े तो इसमें कोई गलत नहीं होगा।
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज में छिपी हर कुरीति को हमें जड़ से उखाड़ फेकना चाहिए।
  • आज़ाद भारत में समाज का लक्ष्य अब भारत को सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित बनाने का होना चाहिए।
  • सुखी राष्ट्र वही है जहाँ बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र के हर नागरिक को समान अधिकार मिले।
  • समाज में सभी को समान अवसर देना ही सही मायनों में लोकतंत्र की परिभाषा है।
  • समाज की हर समस्या को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए समाज में सामाजिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज को सशक्त करना ही सही मायनों में सच्ची देशभक्ति है।

Republic Day Quotes in English

Republic Day Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको Republic Day Quotes in English भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. Freedom in mind, strength in words, purity in our blood, faith in our people that is our national essence.
  2. India is a land of unity in diversity.
  3. Let us work together to build a new India which will be free from all kinds of oppression and exploitation, and which will be strong and prosperous.
  4. The weak can never forgive. Forgiveness is the attribute of the strong.
  5. Democracy is not merely a form of government. It is a state of mind.
  6. Let new India arise out of peasants’ cottage, grasping the plough, out of huts, cobbler and sweeper.
  7. The true sign of education is not mere knowledge of the facts, but the ability to apply that knowledge to practical life.
  8. Even if I died in the service of the nation, I would be proud of it. I would not have wasted a single life but millions of lives of my countrymen.
  9. My life is dedicated to the service of India.
  10. An eye for an eye only ends up making the whole world blind.

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi
Quotes on Lohri in HindiIndian Army Day Quotes in Hindi
Makar Sankranti Quotes in HindiNational Youth Day Quotes in Hindi
Slogan on Road Safety in HindiHealth Quotes in Hindi
गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन कैसे करेंभारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?
गणतंत्र दिवस पर डायलॉग जो भर देंगे देशभक्ति का जोश26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहास
ऐसे लिखें गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में Class 1 के लिएRepublic Day Quotes by Freedom Fighters in Hindi

आशा है कि Republic Day Quotes in Hindi के माध्यम से आपको गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, गणतंत्र दिवस पर आधारित अनमोल विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा। देशहित में ओतप्रोत यह अनमोल विचार आपको सदा ही प्रेरित करेंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*