शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है

देश और विदेश में प्रत्येक दिन कोई न कोई दिवस मनाया जाता है। हर दिन का अपना खास महत्व होता है। शून्य भेदभाव दिवस भी इन्हीं दिवसों में से एक है। इस दिवस का अपना ख़ास महत्व है। यह दिवस दर्शाता है कि व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म, जाति या लिंग का हो उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। क्या आपको पता है कि वर्ष 2024 में शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है? चलिए, इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है?

शून्य भेदभाव दिवस 2024 में कब है?

शून्य भेदभाव दिवस 2024 में 1 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन को यूनाइटेड नेशंस की ओर से मनाया जाता है। इसका अहम उद्देश्य यह है कि कानून के सामने सभी एक समान हों। सभी व्यक्ति चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या लिंग के हों वो आपस में सामाजिक सद्भाव, अमन और उद्धार से अपने जीवन को व्यतीत करें। वहीं यह दिन इसलिए भी मनाया है कि ऐसे व्यक्ति जो HIV/AIDS से पीड़ित हैं उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।

क्यों मनाते हैं शून्य भेदभाव दिवस?

शून्य भेदभाव दिवस 2 मुख्य कारणों की वजह से मनाया जाता है, जैसे कि

कानून के सामने सभी के लिए एक समानता

  • रेस, जातीयता (ethnicity), या नेशनल ओरिजिन।
  • आयु, विकलांगता, या HIV स्थिति।
  • लिंग, लिंग पहचान, या सेक्शुअल ओरिएंटेशन।
  • धर्म, राजनीतिक मान्यताएँ, या सामाजिक स्थिति।

मानवाधिकार और पब्लिक हेल्थ के बीच तालमेल

  • स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच।
  • अधिक भय, तनाव और चिंता का अनुभव करें।
  • जोखिम भरे व्यवहार में शामिल होने की अधिक संभावना होगी।
  • कलंक (स्टिग्मा) और सामाजिक अलगाव का सामना करना।

शून्य भेदभाव दिवस 2024 की थीम

शून्य भेदभाव दिवस 2024 की थीम “To protect everyone’s health, protect everyone’s rights.” निर्धारित की गई है। नीचे पिछले कुछ वर्षों की थीम्स दी गई हैं-

वर्षथीम
2023Save lives: Decriminalise | UNAIDS
2022Remove laws that harm, create laws that empower | UNAIDS
2021End inequalities.
2020End to discrimination against women and girls.
2019Act to change laws that discriminate.

आशा है कि आपको शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*