क्या था डॉ. भीमराव अंबेडकर के माता-पिता का नाम?

1 minute read
भीमराव अंबेडकर के माता-पिता का नाम

लोकतांत्रिक भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने “दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान” भारतीय संविधान का प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था। वह एक कुशल वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने भारत के नागरिकों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि क्या था डॉ. भीमराव अंबेडकर के माता-पिता का नाम? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको इससे संबंधित समपूर्ण जानकारी दी गयी है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में

भारतीय संविधान के निर्माता कहे जाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर अनेक प्रतिभाओं के धनि थे। वह एक राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिले के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनका जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर अपने माता पिता के आखिरी और 14वीं संतान थे। ऐसे में आईये जानते हैं कौन थे उनके माता पिता।

कौन थे भीमराव अंबेडकर के पिता?

डॉ भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था जो ब्रिटिश सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने गाँव लौट आए और अपने परिवार के साथ रहने लगे। रामजी मालोजी सकपाल एक प्रगतिशील विचारक थे जिन्होंने उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए कई संघर्ष किये। वह एक दलित परिवार से थे और उस समय दलितों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। वहीं डॉ. अंबेडकर अपने पिता से बहुत प्रेरित थे। वह उनको अपना आदर्श मानते थे और उनका बहुत सम्मान करते थे।

कौन थी भीमराव अंबेडकर की माता?

भीमराव अंबेडकर की माता का नाम भीमाबाई सकपाल था। वह एक साहसी और दृढ़निश्चयी महिला थीं। उन्होंने भी अपने पति रामजी मालोजी सकपाल के साथ मिलकर अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया। भीमाबाई भी जातिवाद का विरोध करती थीं और अपने बच्चों को भी इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती थीं। उन्होंने अपने बच्चों को भेदभाव का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। भीमराव अंबेडकर अपनी माता का बहुत सम्मान करते थे।

भीमराव अंबेडकर के माता पिता की तस्वीर

भीमराव अंबेडकर के माता पिता की तस्वीर आप यहाँ देख सकते हैं :

संबंधित आर्टिकल्स

डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचयडॉ. भीमराव अंबेडकर के 20 कथन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर निबंधभीमराव अंबेडकर पर हिंदी में स्पीच
Ambedkar Jayanti Wishes in HindiBR Ambedkar Facts in Hindi
Ambedkar Shayari in Hindi Ambedkar Books in Hindi
BR Ambedkar Quotes in Hindiडॉ अंबेडकर के प्रेरक विचार
Ambedkar GK Quiz in HindiUPSC Question (Dr B R Ambedkar Parinirvan Divas)
डॉ.भीमराव अंबेडकर कौन थे?डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ और कब हुआ?
भीमराव अंबेडकर कितने भाई थे?भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कब हुई
डॉ. भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कहाँ हुई थी?भीमराव अंबेडकर को किसने पढ़ाया था?
क्या अंबेडकर के पास 32 डिग्री थी?डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पास कितनी डिग्री थी? 
डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में 20 लाइनडॉ.भीमराव अंबेडकर का पूरा नाम 
डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में क्या लिखा था?भारत का संविधान किसने लिखा और कब लिखा?

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में भीमराव अंबेडकर के माता-पिता का नाम, के बारे में सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह ट्रेंडिंग इवेंट से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*