Ram Navami in Hindi : जानिए राम नवमी का त्योहार कैसे मनाया जाता है और इसका महत्व

1 minute read
Ram Navami in Hindi

राम नवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हर वर्ष बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह भगवान राम के जन्म का उत्सव है। महर्षि वाल्मीकि के अनुसार रामायण में उन्होंने वर्णित किया है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में कौशल्या देवी ने श्रीराम को जन्म दिया था। वाल्मीकि लिखते हैं कि जिस समय भगवान श्रीराम का जन्म हुआ उस समय पाँचों ग्रह उच्चतम स्थिति में मौजूद थे। यहाँ Ram Navami in Hindi के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

भगवान राम का जन्म

भगवान राम के जन्म के समय को लेकर विद्वानों ने धार्मिक ग्रंथों में वर्णन किया है। ऋषि वाल्मीकि ने रामायण और तुलसीदास ने रामचरित मानस में भगवान राम के जन्म का वर्णन किया है। इसके अलावा एक वैज्ञानिक संस्था आई वेदा ने भी भगवान राम के जन्म के समय पर शोध प्रस्तुत किया है।

वाल्मीकि ने रामायण में लिखा है कि चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथी को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में कौशल्यादेवी ने यशस्वी बालक राम को जन्म दिया था। वाल्मीकि आगे वर्णन करते हैं कि भगवान राम के जन्म के समय पाँचों के पांच ग्रह उनकी उच्चतम स्थिति में थे। 

वहीं अगर रामचरित मानस की बात की जाए तो रामचरित मानस में तुलसीदास जी भी चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथी को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में भगवान राम के जन्म की बात कहते हैं। तुलसीदास ने भगवान राम के जन्म के समय पांच  ग्रहों के उच्चतम स्थिति में होने की बात कहते हैं। 

इसके अलावा दिल्ली में स्थित एक संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च ऑन वेदा यानी आई सर्वे ने भी तुलसीदास की रामचरित मानस पर शोध करने के बाद यह साबित किया है कि तुलसीदास के द्वारा बताया गया भगवान राम के जन्म का समय सही है। 

यह भी पढ़ें : Essay on Navratri in Hindi : स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में नवरात्रि पर निबंध

वर्ष 2024 में राम नवमी कब है? 

रामनवमी भगवान राम के जन्म का उत्सव है। राम नवमी हिन्दू पांचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। रोमन कैलेंडर के अनुसार राम नवमी हर साल अलग अलग तारीख को मनाई जाती है। इस बार राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। राम नवमी के साथ ही नवरात्रों का भी समापन हो जाता है।  

राम नवमी कैसे मनाई जाता है? 

राम नवमी के दिन भक्त भगवान राम की आस्था में व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस दिन भक्त राम चरित मानस का पाठ करते हैं और भजन गाते हैं। कुछ स्थानों पर रामनवमी के मौके पर रामलीला का भी आयोजन किया जाता है। 

यह भी पढ़ें : चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है? यहाँ देखिए चैत्र नवरात्र का पूरा कैलेण्डर 

राम नवमी का महत्व

यहाँ Ram Navami in Hindi के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है-

  • राम नवमी का त्योहार केवल एक धार्मिक त्योहार ही नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक त्योहार भी है। यह त्योहार हमें भगवान राम के आदर्श पर चलने की प्रेरणा देता है। 
  • भगवान राम के जीवन में त्याग, बलिदान, कर्तव्य और मर्यादा जैसे गुणों का मिश्रण था। इन गुणों को अपनाकर हम जीवन में एक बेहतर इंसान बन सकते हैं।
  • राम नवमी भगवान राम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।  
  • राम नवमी का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जो हमें सदैव सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। 

भगवान राम से एक छात्र के रूप में हम क्या शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं?

भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाने जाते हैं। उनके जीवन से छात्र अनेक बातें सीख सकते हैं जो उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मददगार साबित होंगी-

  • अनुशासन और समर्पण: भगवान राम बाल्यकाल से ही अनुशासित और पढ़ाई के प्रति समर्पित थे। गुरुकुल में उन्होंने शस्त्र  और शास्त्र दोनों ही विद्याओ में महारत हासिल की थी। छात्र भगवान राम से अनुशासन और समर्पण की भावना सीख सकते हैं। 
  • गुरु का सम्मान : भगवान राम ने सदैव अपने गुरु की आज्ञा का पालन किया और उन्हें सम्मान दिया। छात्र भगवान राम की यह  बात अपने जीवन में उतारकर उसे बेहतर बना सकते हैं। 
  • आत्मविश्वास : भगवान राम सदैव आत्मविश्वास से भरे होते थे। उन्होंने अपनी क्षमताओं पर भरोसा किया और हर कार्य को बेहतर तरीके से पूरा किया। छात्र उनका यह गुण अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। 
  • कर्तव्यनिष्ठा : भगवान राम ने अपने कर्तव्यों का सदा पालन किया था। छात्र भगवान राम से यह गुण सीखकर खुद को कर्तव्यनिष्ठ बना सकते हैं। 
  • साहस और धैर्य : छात्र जीवन में साहस और धैर्य बहुत काम आता है। वनवास के कठिन समय को भी भगवान राम ने बहुत ही साहस और धैर्य के साथ काटा। छात्र भगवान राम के जीवन से साहस और धैर्य की शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : जानिए नवरात्रि साल में दो बार क्यों मनाते हैं

रामनवमी के लिए पूजा का मुहूर्त 

यहाँ Ram Navami in Hindi के लिए पूजा का मुहूर्त का शेड्यूल दिया जा रहा है : 

राम नवमी तिथि का प्रारम्भ 16 अप्रैल 2024, दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 
राम नवमी तिथि का समापन 17 अप्रैल, 03 बजकर 14 मिनट पर 

राम नवमी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें 

यहाँ Ram Navami in Hindi से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है-

  • राम नवमी के मौके पर इस बार राम जन्मभूमि अयोध्या को विशेष रूप से सजाया जाएगा। 
  • राम नवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।  
  • राम नवमी भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तरीके से मनाई जाती है। 
  • राम नवमी के मौके पर कुछ स्थानों पर रामलीला का भी आयोजन किया जाता है।  
  • राम नवमी भारत के अलावा थाईलैंड, इंडोनेशिया और मोरिशियस जैसे देशों में भी परम्परागत रूप से मनाई जाती है। 

भगवान राम के प्रमुख मंदिर 

राम नवमी के मौके पर भगवान राम के भक्त भारी संख्या में पूजा अर्चना करने जाते हैं। भारत में भगवान राम के चार प्रमुख मंदिर हैं। इनमें से अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि, नासिक का श्री कालाराम मंदिर सोमनाथ का राम मंदिर, शिकोहाबदा का राम मंदिर और भीमाशंकर का राम मंदिर आदि भगवान राम के प्रमुख मंदिर हैं। 

डिसक्लेमर: ‘इस ब्लॉग में दी गई किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इंटरनेट पर मौजूद विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, पाठक इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं पाठक की ही रहेगी।’

FAQs 

राम नवमी का पर्व क्यों मनाया जाता है?

राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

राम नवमी 9 दिनों तक क्यों मनाई जाती है?

राम नवमी चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है – नौ दिन देवी शक्ति के नौ रूपों को समर्पित हैं। यह त्योहार भगवान राम से भी जुड़ा है।

भगवान राम का जन्म किस दिन हुआ था?

हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम का जन्म शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। 

आशा है कि आपको Ram Navami in Hindi की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*