Today’s Current Affairs in Hindi | 07 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 07 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 07 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

07 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंकाई खिलाड़ी ‘एंजेलो मैथ्यूज’ टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
  2. हाल ही में ‘रोहित ऋषि’ को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
  3. हाल ही में ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में बांग्लादेश ने ‘श्रीलंका’ को 3 विकेट से हराया है। 
  4. हाल ही में 37वें राष्‍ट्रीय खेलों में ‘महाराष्ट्र’ राज्य 199 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। 
  5. हाल ही में आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय ने जल दिवाली ‘वुमन फॉर वाटर, वाटर फॉर वुमन’ शुरू किया है।
  6. हाल ही में IQAir के वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर ‘नई दिल्ली’ बना है।
  7. हाल ही में भारतीय चेस खिलाड़ी ‘आर वैशाली’ ने ‘फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2023’ का खिताब अपने नाम किया है।
  8. हाल ही में ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने साओ पाउलो ग्रैंड पिक्स 2023 का खिताब जीता है।
  9. हाल ही में नई दिल्ली में ‘गंगा उत्सव’ के 7वें संस्करण का आयोजन किया गया है।
  10. हाल ही में प्रसिद्ध कवि ‘गिवे पटेल’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  11. हाल ही में ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) को ‘बिजनेस चेंजमेकर ऑफ द ईयर 2023’ से सम्मानित किया है।
  12. हाल ही में ‘बांग्लादेश’ 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी करेगा।
  13. हाल ही में ‘हीरालाल सामरिया’ को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में पश्चिमी घाट पर ‘सेनेमास्पिस रशीदी’ की नई प्रजाति खोजी गई है।
  15. हाल ही में ‘प्रवर्तन निदेशालय’ (ED) की सिफारिश पर भारत सरकार ने 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मो पर प्रतिबंध लगाया है।
  16. हाल ही में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ’11वें सुल्तान जोहर कप’ में कांस्य पदक जीता है।
  17. हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर ‘एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’ का खिताब अपने नाम किया है। 
  18. हाल ही में भारत-मलेशिया ‘संयुक्त आयोग’ की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। 
  19. हाल ही में भारत और ‘इटली’ देश ने श्रमिकों, छात्रों तथा पेशेवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  20. हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ‘संयुक्त अरब अमीरात’ में अपना क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय खोलेगा।

07 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में वनडे क्रिकेट में ‘सचिन तेंदुलकर’ के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले बल्लेबाज कौन बने है?

(A) विराट कोहली 
(B) रोहित शर्मा 
(C) के.एल राहुल
(D) रविंद्र जडेजा 
उतर- (A) विराट कोहली 

2. हाल ही में किस देश के नरेश ‘जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक’ भारत की 8 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं?

(A) म्यांमार 
(B) कंबोडिया
(C) नेपाल 
(D) भूटान 
उतर- (D) भूटान 

3. हाल ही में ‘वाइब्रेंट गुजरात इंटरनेशनल रोड शो’ कहाँ आयोजित किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) मॉस्को 
(C) दुबई 
(D) टोक्यो 
उतर- (C) दुबई 

4. हाल ही में कहाँ ‘भारतीय नौसेना सेलिंग चैम्पियनशिप 2023’ का आयोजन किया जाएगा?

(A) मुंबई 
(B) बेंगलुरु
(C) कोच्चि 
(D) नई दिल्ली
उतर- (A) मुंबई 

5. हाल ही में कहाँ दो दिवसीय कार्यक्रम ‘द जी 20 स्टैंडर्ड डायलॉग 2023’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) जयपुर 
(B) लखनऊ
(C) नई दिल्ली
(D) मुंबई 
उतर- (C) नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*