निस उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
निस उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘निस उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। निस उपसर्ग में ‘स्’ का मेल यदि श,ष और स के साथ किया जाता है तो स् के स्थान पर विसर्ग (:) का प्रयोग किया जाता है। निस् का उपसर्ग यदि च और छ से होता है तो यह निश् के रूप में और यदि निस् का उपसर्ग ‘क’ तथा ‘प’ के किसी भी वर्ण से मिल जाए तो यह निष् के रूप में रूपांतरित किया जाता है। निस उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

निस उपसर्ग से शब्द

निस उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • निश्चय
  • निश्छल
  • निष्काम
  • निष्कर्म
  • निष्परिणाम
  • निष्पाप
  • निष्फल
  • निस्तेज
  • निष्कर्ष
  • निस्सन्देह
  • निस्तार
  • निस्सार
  • निश्चल
  • निश्चित
  • निष्फल
  • नि:शेष
  • निष्कपट इत्यादि।

निस उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

निस उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • निष्कपट : निष्कपट का अर्थ ‘कपटरहित’ होता है।
  • निष्फल : निष्फल का अर्थ ‘बिना परिणाम का’ होता है।
  • निश्चित : निश्चित का अर्थ ‘निश्चय किया हुआ’ होता है।
  • निश्चल : निश्चल का अर्थ ‘अचल या स्थिर’ होता है।
  • निष्पाप : निष्पाप का अर्थ ‘पाप न करनेवाला’ होता है।
  • निस्तेज : निस्तेज का अर्थ ‘तेज या हीन’ होता है।
  • निष्कर्म : निष्कर्म का अर्थ ‘बिना काम का’ होता है।
  • निष्काम : निष्काम का अर्थ ‘कामना एवं वासना से रहित’ होता है।

निस उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

निस उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • निष्काम होकर जीवन जीना ही आपको पुण्य आत्मा बनाकर परमात्मा से मिलवा सकता है।
  • हार का मंथन करने वाले पक्ष की इस बार जीत सुनिश्चित है।
  • निरंकार ने अपने गुरु के सामने स्वयं को निष्कपट भाव के साथ समर्पित किया।
  • इंसान के इरादे निश्चल होने चाहिए, क्योंकि यह ही आपको जीवन के रण में आपको विजयी बनाता है।
  • मानव को कभी भी खुद के भीतर निष्कर्म भाव को पैदा नहीं करने देना चाहिए।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

निस का उपसर्ग क्या होगा?

निस उपसर्ग से बनने वाले शब्द कमाल, कमउम्र, कमजात, कमतर, कमदिमाग इत्यादि हैं।

निष्काम का उपसर्ग क्या है?

निष्काम का उपसर्ग ‘निस’ है।

निरत में कौन सा उपसर्ग है?

निरत में ‘नि’ उपसर्ग होता है।

आशा है कि निस उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*