उपसर्ग वे शब्दांश होते हैं जो किसी मूल शब्द के आगे जुड़कर उसके अर्थ में बदलाव ला देते हैं या एक नया अर्थ जोड़ देते हैं। ‘अनु’ का अर्थ आमतौर पर पीछे, साथ, समान, छोटा या बार-बार होता है। जब यह किसी क्रिया या संज्ञा शब्द के साथ जुड़ता है, तो यह उससे संबंधित कई नए अर्थों वाले शब्दों का निर्माण करता है। इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘अनु उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। अनु उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।
This Blog Includes:
उपसर्ग किसे कहते है?
शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं। या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।
अनु उपसर्ग से शब्द
अनु उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:
- अनुरोध
- अनुमान
- अनुसार
- अनुराग
- अनुरूप
- अनुगामी
- अनुग्रह
- अनुगुण
- अनुगामी
- अनुकूल
- अनुकाल
- अनुगमन
- अनुक्रमण
- अनुकंपा
- अनुज
- अनुष्ठान
- अनुसरण
- अनुक्षण
- अनुदिन
- अनुचर
- अनुपात
- अनुकरण
- अनुसूची
- अनुपम
- अनुशासन
- अनुत्तम
- अनुपालन
- अनुपयुक्त
- अनुनाद
- अनुवाद
- अनुभूति
- अनुक्रम
- अनुनाद
- अनुक्रम
- अनुयायी
- अनुक्रमाणिका इत्यादि।
अनु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ
अनु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:
- अनुशासन : अनुशासन का अर्थ ‘नियमबद्ध आचरण’ होता है।
- अनुपम : अनुपम का अर्थ ‘सर्वोत्तम’ होता है।
- अनुवाद : अनुवाद का अर्थ ‘भाषांतर’ होता है।
- अनुसूची : अनुसूची का अर्थ ‘पीछे जोड़ी गई सूची’ होता है।
- अनुमान : अनुमान का अर्थ ‘अंदाज़ा’ होता है।
- अनुरोध : अनुरोध का अर्थ ‘निवेदन’ होता है।
- अनुपात : अनुपात का अर्थ ‘सापेक्षिक संबंध’ होता है।
- अनुज : अनुज का अर्थ ‘छोटा भाई’ होता है।
- अनुकंपा : अनुकंपा का अर्थ ‘कृपा’ होता है।
- अनुयायी : अनुयायी का अर्थ ‘अनुसरण करने वाला’ होता है।
अनु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग
अनु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:
- अनुशासन से जीवन यापन करने वाला व्यक्ति ही सफलता की सत्ता प्राप्त करता है।
- मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आगामी 2 दिनों में भारी बारिश होगी।
- शिक्षित जनसंख्या में महिला और पुरुष के अनुपात में सुधार हो रहा है।
- हिमानी ने अंग्रेजी का अनुवाद हिंदी में करके भारी भरकम शब्दों को समझने योग्य बना दिया।
- अनुज आशीष ने अपना जीवन अपने ज्येष्ठ को समर्पित किया।
संबंधित आर्टिकल
- प्र उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य प्रयोग
- सु उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- आ उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- वि उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- कु उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- अन उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- अति उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- अप उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- अ उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- नि उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
- अव उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग
आशा है कि अनु उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।