अधि उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अधि उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘अधि उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। अधि उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

अधि उपसर्ग से शब्द

अधि उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • अधिकतर 
  • अधिकार
  • अधिकांश
  • अधिनायक 
  • अधिनियम 
  • अधिक्षेत्र 
  • अधिकारी 
  • अधिगम
  • अधिक्रय
  • अधिकरण 
  • अधिक्रांत
  • अधिकृत
  • अधिगृहीत
  • अधिग्रहण
  • अधिदेय 
  • अधिनिर्णय
  • अधिभार
  • अधिभूत 
  • अधिमत 
  • अधिमान 
  • अधिमुद्रण 
  • अधियुक्त 
  • अधिरथ 
  • अधिराज 
  • अधिरूढ़
  • अधिरोप 
  • अधिरोपित 
  • अधिरोपण 
  • अधिरोह 
  • अधिरोहण 
  • अधिलाभ 
  • अधिवक्ता 
  • अधिशासी 
  • अधिशुल्क 
  • अधिवास
  • अधिशोषण
  • अधिवासन
  • अधिसंख्य 
  • अधिस्वर 
  • अधिसूचना इत्यादि।

अधि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

अधि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • अधिसूचना : अधिसूचना का अर्थ ‘अधिकृत सूचना’ होता है।
  • अधिस्वर : अधिस्वर का अर्थ ‘बहुत ऊँचा स्वर उत्पन्न करने की क्रिया’ होता है।
  • अधिशोषण : अधिशोषण का अर्थ ‘रसायन विज्ञान के एक प्रक्रिया’ होता है।
  • अधिवक्ता : अधिवक्ता का अर्थ ‘कानूनविद् या ऐडवोकेट’ होता है।
  • अधिरथ : अधिरथ का अर्थ ‘रथ हाँकने वाला या सारथी’ होता है।
  • अधिराज : अधिराज का अर्थ ‘सम्राट या महाराज’ होता है।
  • अधिरोपण : अधिरोपण का अर्थ ‘कर या जुर्माना आदि लगना’ होता है।
  • अधियुक्ति : अधियुक्ति का अर्थ ‘आजीविका के लिए काम करने का भाव’ होता है।
  • अधिमुद्रण : अधिमुद्रण का अर्थ ‘अधिक छापना’ होता है।
  • अधिमत : अधिमत का अर्थ ‘अधिक लोगों का निर्णय’ होता है।

अधि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

अधि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक राजाधिराज छत्रपति शिवजी ने मातृभूमि के लिए अनेकों वीरों को एकता सूत्र में बांध कर रखा।
  • जीवन के रथ का अधिरथ ऐसा होना चाहिए जैसे पार्थ के सारथी माधव थे।
  • आज़ादी के अमृतकाल में जारी हुई अधिसूचना लोकहित में आज सार्थक सिद्ध हो रही है।
  • संघर्षों का दौर अधिकतर आपको निखारने के लिए आता है।
  • अंशुल ने अधिकारी बनकर अपने पिता के मस्तक पर गौरव का तिलक लगाया।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

अधि उपसर्ग से कौन सा शब्द नहीं बनेगा?

अधि उपसर्ग से अधीर शब्द नहीं बनेगा।

संस्कृत के 22 उपसर्ग कौन कौन से हैं?

संस्कृत के 22 उपसर्ग “प्र, परा, अप, सम्, अनु, अव, निस्, निर्, दुस्, दुर्, वि, आङ् (आ), नि, अधि, अपि, अति, सु, उत्, अभि, प्रति, परि, उप” आदि होते हैं।

अधिक में उपसर्ग क्या है?

अधिक में ‘अधि’ उपसर्ग है।

आशा है कि अधि उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*