Su Upsarg se Shabd: सु उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
सु उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘सु उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। सु उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

सु उपसर्ग से शब्द

सु उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • सुजन
  • सुदूर
  • सुन्दर
  • सुभाषित
  • सुगम
  • सुलभ
  • सुशील
  • सुयोग्य
  • सुयश
  • सुवास
  • सुकृत
  • सुकार्य
  • सुरक्षित
  • सुशिक्षित
  • सुगम
  • सुकर
  • सुडौल
  • सुजान
  • सुघड़
  • सुफल
  • सुमार्ग 
  • सुविचार
  • सुबोधित इत्यादि।

सु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

सु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • सुन्दर : सुन्दर का अर्थ खूबसूरत होता है, यह किसी की सरहाना के लिए प्रयोग किये जाने वाला शब्द है।
  • सुरक्षित : किसी भी प्रकार के संकट से मुक्त होने का भाव ही सुरक्षा कहलाता है।
  • सुजान : सुजान का अर्थ समझदार होता है।
  • सुलभ : जो सरल और सहज हो, उसको सुलभ शब्द से परिभाषित किया जाता है।
  • सुभाषित : अच्छे ढंग से कुछ भी कहना, सुभाषित कहलाता है।
  • सुयश : सुयश का अर्थ शानदार से होता है, यानि कि खूब यश वाला।
  • सुकार्य : सुकार्य का संबंध और अर्थ अच्छे कार्यों से होता है।
  • सुशील : सुशील का अर्थ सज्जन और सदाचारी है।
  • सुगम : सुगम का अर्थ सरल है, जैसे : सुगम रास्ता यानि कि सरल रास्ता।
  • सुशिक्षित : अच्छी तरह शिक्षित होने को ही सुशिक्षित कहा जाता है।

सु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

सु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • माधवी आज भारतीय परिधान में अति सुन्दर लग रही थी।
  • मानव को अपनी जीवन यात्रा में सदा ही सुमार्ग को चुनना चाहिए।
  • भारतीय सेना के अथक प्रयासों से ही, भारत की शास्वत संस्कृति सुरक्षित है।
  • सेवा भाव वही है, जिसमें आप सुलभ होना सीख जाएं।
  • सार्थक अपने सुकर्मों से सुशील बन गया।

संबंधित आर्टिकल

FAQS

सु उपसर्ग से कौन सा शब्द नहीं बना है?

सुर ऐसा शब्द है जिसमें ‘सु’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं होता है।

सु उपसर्ग के योग से कौन सा शब्द बनेगा?

सु उपसर्ग के प्रयोग से सु + योग्य = सुयोग्य, सु + कर्म = सुकर्म, सु + भाषित = सुभाषित जैसे शब्द बनेंगे।

उपसर्ग के 4 प्रकार कौन से हैं?

उपसर्ग 4 प्रकार के होते हैं- हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी।

आशा है कि सु उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*