स्व उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
स्व उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘स्व उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। स्व उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

स्व उपसर्ग से शब्द

स्व उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • स्वरुप
  • स्वीकार
  • स्वराज
  • स्वरक्षा
  • स्वाभिमान
  • स्वतः
  • स्वचालित
  • स्वछंद
  • स्वजनता
  • स्वजन
  • स्वज्ञान
  • स्वजीवनी
  • स्वतरु
  • स्वतंत्रता
  • स्वतंत्र
  • स्वतुष्टि
  • स्वदेश
  • स्वधर्म
  • स्वनियोजित
  • स्वनिग्रह
  • स्वनिर्भरता
  • स्वनिर्मित
  • स्वभाव
  • स्वपक्ष
  • स्वाध्याय
  • स्वजाति
  • स्वाधीन
  • स्वहित 
  • स्वधन
  • स्वस्थ
  • स्वशिक्षित
  • स्वराज्य
  • स्वरण
  • स्वनाम
  • स्वावलंबन इत्यादि।

स्व उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

स्व उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • स्वाभिमान : स्वाभिमान का अर्थ ‘निज गौरव या आत्मसम्मान’ होता है।
  • स्वरक्षा : स्वरक्षा का अर्थ ‘आत्मरक्षा, रखवाली या हिफ़ाज़त’ होता है।
  • स्वीकार : स्वीकार का अर्थ ‘अंगीकार सहमति’ होता है।
  • स्वराज : स्वराज का अर्थ ‘स्वशासन या अपना राज्य’ होता है।
  • स्वदेश : स्वदेश का अर्थ ‘अपना देश’ होता है।
  • स्वचालित : स्वचालित का अर्थ ‘स्वतः चलने वाला’ होता है।
  • स्वनिर्भरता : स्वनिर्भरता का अर्थ ‘आत्मनिर्भर या स्वावलंबी’ होता है।
  • स्वतंत्रता : स्वतंत्रता का अर्थ ‘आज़ादी’ होता है।
  • स्वनिर्मित : स्वनिर्मित का अर्थ ‘स्वयं बनाया हुआ’ होता है।

स्व उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

स्व उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी।
  • रौनक ने सफ़र में मिली चुनौतियों को स्वीकार किया।
  • भारत की स्वतंत्रता के लिए अनेकों परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है।
  • स्वनिर्भरता ही आपको समाज में खड़े होने के लिए सक्षम बनाती है।
  • इसरो द्वारा स्वनिर्मित चंद्रयान-3 ने भारत की साख बढ़ानें का काम किया।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

स्व का उपसर्ग क्या है?

स्व का उपसर्ग स्वनाम, स्वदेश, स्वतंत्रता, स्वीकार, स्वनिर्मित इत्यादि हैं।

स्वदेश में उपसर्ग क्या है?

स्वदेश में ‘स्व’ उपसर्ग होता है।

उपसर्ग की विशेषता क्या है?

शब्द के अर्थ में नई विशेषता लाना, शब्द के अर्थ को उलट देने, शब्द के अर्थ में, कोई खास परिवर्तन न करके मूलार्थ के इर्द-गिर्द अर्थ प्रदान करने के लिए उपसर्ग का प्रयोग किया जाता है।

आशा है कि ‘स्व उपसर्ग से’ शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*