अव उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अव उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘अव उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। अव उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

अव उपसर्ग से शब्द

अव उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • अवगुण
  • अवशेष
  • अवनति
  • अवरोहण
  • अवसान
  • अवज्ञा
  • अवलोकन
  • अवगत
  • अवरोही 
  • अवमानना 
  • अवरोध 
  • अवसर 
  • अवसाद
  • अवतरण 
  • अवतार 
  • अवशेष 
  • अवमानना
  • अवकाश
  • अवमुक्त 
  • अवकलन 
  • अवनीश 
  • अवनीत 
  • अवनि
  • अवस्थापित
  • अवधूत 
  • अवपीड़क
  • अवयव
  • अवधेश 
  • अवगणन
  • अवकृपा 
  • अवसान 
  • अवमूल्यन
  • अवस्था 
  • अवगुण 
  • अवज्ञा
  • अवनत इत्यादि।

अव उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

अव उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • अवसर : अवसर का अर्थ ‘मौका’ होता है।
  • अवसाद : अवसाद का अर्थ ‘उदासी या निराशा’ होता है।
  • अवलोकन : अवलोकन का अर्थ ‘ध्यानपूर्वक देखना’ होता है।
  • अवगत : अवगत का अर्थ ‘ज्ञात या मालूम’ होता है।
  • अवरोध : अवरोध का अर्थ ‘बाधा या रुकावट’ होता है।
  • अवनि : अवनि का अर्थ ‘धरती’ होता है।
  • अवतार : अवतार का अर्थ ‘प्रकटीकरण या नीचे आना’ होता है।
  • अवशेष : अवशेष का अर्थ ‘शेष भाग’ होता है।
  • अवमानना : अवमानना का अर्थ ‘आज्ञा का उलंघन’ होता है।
  • अवकाश : अवकाश का अर्थ ‘छुट्टी’ होता है।

अव उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

अव उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • धर्म की रक्षा के और अधर्म का विनाश करने के लिए भगवान विष्णु पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।
  • पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट में बाबरी ढांचे के नीचे मंदिर के अवशेष पाए गए थे, इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था।
  • मनुष्य अवनि को इतना भी प्रताड़ित न करें कि उनके कर्म ही उनके पतन का कारण बन जाए।
  • कर्नाटक चुनाव हारने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी भूलों का अवलोकन किया।
  • अर्जुन को अवसाद में घिरता देख भगवान कृष्ण ने उन्हें श्रीमद्भगवतगीता जी का ज्ञान दिया।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

अव का उपसर्ग शब्द क्या होगा?

अव का उपसर्ग शब्द अवशेष, अवज्ञा, अवनि, अवरोध आदि होते हैं।

उपसर्ग की विशेषता क्या है?

शब्द के अर्थ में नई विशेषता लाना, शब्द के अर्थ को उलट देना और शब्द के अर्थ में, कोई खास परिवर्तन न करके मूलार्थ के इर्द-गिर्द अर्थ प्रदान करना, यही सब उपसर्ग की विशेषता होती है।

अवकाश का उपसर्ग क्या है?

अवकाश का उपसर्ग ‘अव’ है।

आशा है कि आ उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*