अन उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अन उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘अन उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। अन उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

अन उपसर्ग से शब्द

अन उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • अनमोल 
  • अनपढ़ 
  • अनबन 
  • अनकहा 
  • अनजान 
  • अनदेखा 
  • अनसुना
  • अनर्थ 
  • अनहोनी 
  • अनचाहा 
  • अनावश्यक 
  • अनुपयोगी
  • अनुपयुक्त
  • अनागत
  • अनिष्ट
  • अनुपम
  • अनेक 
  • अनाचरण
  • अनगढ़ा 
  • अनावरण 
  • अनासक्त
  • अनाधिकार
  • अनगिनत
  • अनागत
  • अनादि
  • अनावश्यक
  • अनन्य
  • अनसुलझा
  • अनपेक्षित इत्यादि।

अन उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

अन उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • अनावश्यक : अनावश्यक का अर्थ ‘जो आवश्यक न हो’ होता है।
  • अनपढ़ : अनपढ़ का अर्थ ‘जो पढ़ा लिखा न हो’ होता है।
  • अनमोल : अनमोल का अर्थ ‘जिसका कोई मोल न लगाया जा सके’ होता है।
  • अनकहा : अनकहा का अर्थ ‘जो कभी कहा न गया हो’ होता है।
  • अनसुना : अनसुना का अर्थ ‘जो कभी सुना न गया हो’ होता है।
  • अनावरण : अनावरण का अर्थ ‘उद्घाटन’ होता है।
  • अनुपम : अनुपम का अर्थ ‘सर्वोत्तम’ होता है।
  • अनादि : अनादि का अर्थ ‘जिसका आदि या आरम्भ न हो’ होता है।
  • अनगिनत : अनगिनत का अर्थ ‘जिसकी कोई गिनती न हो’ होता है।
  • अनेक : अनेक का अर्थ ‘एक से अधिक’ होता है।

अन उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

अन उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • मोदी सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाओं का अनावरण किया।
  • पढ़े लिखे सभ्य समाज के लोगों को अनपढ़ों की तरह काम नहीं करना चाहिए।
  • मैंने जो कुछ कहा उसने बड़े आराम से सब अनसुना कर दिया।
  • केवल एक अनहोनी ने रवि की सारी ज़िंदगी को तवाह कर दिया।
  • कई अनकही बातों का रहस्य बन जाना ही बेहतर है, क्योंकि हर बातों को समाज समझ पाए, यह जरूरी तो नहीं।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

कौन सा शब्द अन उपसर्ग नहीं है?

अनाड़ी शब्द अन उपसर्ग नहीं है।

उपसर्ग की पहचान कैसे करें?

उपसर्ग शब्द के शुरू में जुड़ता है, इसके जुड़ने पर शब्द का अर्थ बदल जाता है।

अनाचरण में कौन सा उपसर्ग प्रयोग होता है?

अनाचरण में अन उपसर्ग का प्रयोग किया जाता है।

आशा है कि आ उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*