भर उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
भर उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘भर उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। भर उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

भर उपसर्ग से शब्द

भर उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • भरपूर
  • भरपेट 
  • भरपाई
  • भरसक
  • भरकम
  • भरतार
  • भरमार
  • भरकर 
  • भरदिन इत्यादि।

भर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

भर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • भरपूर : भरपूर का अर्थ ‘परिपूर्ण या पूरी क्षमता से’ होता है।
  • भरपेट : भरपेट का अर्थ ‘पेट भरकर’ होता है।
  • भरसक : भरसक का अर्थ ‘यथासाध्य या पूर्ण प्रयास करना’ होता है।
  • भरकम : भरकम का अर्थ ‘मोटा ताजा’ होता है।
  • भरतार : भरतार का अर्थ ‘पति या स्वामी’ होता है।
  • भरमार : भरमार का अर्थ ‘किसी चीज की अधिकता’ होता है।
  • भरपाई : भरपाई का अर्थ ‘चुकता करना’ होता है।
  • भरकर : भरकर का अर्थ ‘किसी वस्तु को भरना’ होता है।

भर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

भर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • रोहन ने संघर्षों के दौर में सुखों को त्याग सपनों की भरपाई की।
  • चिन्मय ने चुनाव जीतने के भरसक प्रयास किये।
  • भारी भरकम शरीर होने के कारण मोहित स्कूल की दौड़ में लम्बा दौड़ नहीं पाया।
  • भावना ने अपने भरतार के सपनों को पूरा करने के लिए अपने सुखों का त्याग किया।
  • जीतने के लिए माधव ने भरपूर परिश्रम किया।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

भर उपसर्ग क्या है?

भर उपसर्ग भरपेट, भरतार, भरमार, भरकर, भरसक इत्यादि हैं।

भरपाई में उपसर्ग क्या है?

भरपाई में ‘भर’ उपसर्ग होता है।

22 उपसर्ग कौन कौन से हैं?

संस्कृत भाषा में 22 उपसर्ग प्र, परा, अप, सम्, अनु, अव, निस्, निर्, दुस्, दुर्, वि, आङ् (आ), नि, अधि, अपि, अति, सु, उत्, अभि, प्रति, परि, उप इत्यादि।

आशा है कि भर उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*