प्रति उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
प्रति उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘प्रति उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। प्रति उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

प्रति उपसर्ग से शब्द

प्रति उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • प्रत्येक 
  • प्रतिदिन 
  • प्रतिकूल 
  • प्रतिरोध 
  • प्रत्यारोपण
  • प्रतिरोपित 
  • प्रतिस्पर्धा 
  • प्रतिघात
  • प्रतिरूप
  • प्रतियोगिता
  • प्रतिलिपि
  • प्रतिशत
  • प्रतिक्रिया
  • प्रतिवाद
  • प्रतिवादित
  • प्रतिकर्ष
  • प्रतिव्यक्ति
  • प्रतिलक्षित
  • प्रतिपदा
  • प्रतिमूल्य
  • प्रतिपदा 
  • प्रतिपल
  • प्रतिमाह
  • प्रतिवर्ष
  • प्रतिशोध
  • प्रतिक्षण
  • प्रतिबिम्ब
  • प्रतिकार
  • प्रतिमा 
  • प्रतिनिधित्व
  • प्रतिनिधि
  • प्रतिपादित
  • प्रतिपादन
  • प्रतिबंधित
  • प्रतिद्वंद्वी
  • प्रतिरक्षा
  • प्रतिख्याति
  • प्रतिध्वनि
  • प्रतिक्षण
  • प्रतिपल 
  • प्रतिवेदन 
  • प्रतिदिन इत्यादि।

प्रति उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

प्रति उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • प्रत्येक : प्रत्येक का अर्थ ‘हर एक’ होता है।
  • प्रतिस्पर्धा : प्रतिस्पर्धा का अर्थ ‘होड़ या मुकाबला’ होता है।
  • प्रतिकूल : प्रतिकूल का अर्थ ‘आशा के विपरीत’ होता है।
  • प्रतिरोध : प्रतिरोध का अर्थ ‘रोक या रुकावट बाधा’ होता है।
  • प्रतिघात : प्रतिघात का अर्थ ‘आघात के बदले किया गया आघात’ होता है।
  • प्रतिरूप : प्रतिरूप का अर्थ ‘एक जैसी या हूबहू’ होता है।
  • प्रतिवेदन : प्रतिवेदन का अर्थ ‘प्रार्थना’ होता है।
  • प्रतिलिपि : प्रतिलिपि का अर्थ ‘लिखी हुई चीज की नकल’ होता है।
  • प्रतिशत : प्रतिशत का अर्थ ‘प्रत्येक सौ में से’ होता है।
  • प्रतिक्रिया : प्रतिक्रिया का अर्थ ‘क्रिया के बदले होने वाली घटना’ होता है।

प्रति उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

प्रति उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • राम ने विज्ञान में शतप्रतिशत अंक प्राप्त कर, परिवारजनों का नाम रौशन किया।
  • चीनी सैनिकों के क़दम सीमा में पड़ते देख, भारतीय सेना ने प्रतिकार किया।
  • सिया, व्यवहार में निकिता के प्रतिरूप है।
  • हर वर्ष होने वाले मेले में आयोजित प्रतिस्पर्धा में इस बार जय ने विजय प्राप्त की।
  • प्रत्येक व्यक्ति का स्वप्न था आज़ादी, तब जाकर ही फिरंगी कुशासन से भारत आज़ाद हुआ।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

प्रतिदिन में उपसर्ग कौन सा है?

प्रतिदिन में उपसर्ग ‘प्रति’ है।

प्रति उपसर्ग का क्या अर्थ है?

प्रति उपसर्ग का अर्थ “के माध्यम से,” “पूरी तरह से, अथवा ” “बहुत” होता है।

प्रतिदिन कौन सा शब्द है?

प्रतिदिन शब्द अव्ययी भाव समास है।

आशा है कि प्रति उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*