परि उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
परि उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘परि उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। परि उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

परि उपसर्ग से शब्द

परि उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • परिग्रह
  • परिधि
  • परिकल्पना
  • परिक्रमा
  • परिकल्पित
  • परियोजना
  • परिवार
  • परिजन
  • परिगणना
  • परिभाषा
  • परिगमन
  • परिचित
  • परिपाटी 
  • परिपालन
  • परिकंप
  • परिकर्मी
  • परिक्रमा
  • परिकलक
  • परिकर्षित
  • परिकलन
  • परिकीर्ण 
  • परिक्रम
  • परिक्रमण
  • परिभूत 
  • परिचालन
  • परिपुष्ट
  • परिक्रांत
  • परिक्षय
  • परिपुष्ट
  • परिपूर्ण 
  • परिखिन्न 
  • परिगर्भिक
  • परिगीति
  • परिगुणन
  • परिग्राह्य
  • परिगृहीत
  • परिघात
  • परिघट्टन
  • परिचपल
  • परिचर्चा
  • परिचायक
  • परिचारिका इत्यादि।

परि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

परि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • परिचारिका : परिचारिका का अर्थ ‘सेविका’ होता है।
  • परिक्रमण : परिक्रमण का अर्थ ‘चारों ओर भ्रमण’ होता है।
  • परिपुष्ट : परिपुष्ट का अर्थ ‘सुगठित अथवा सम्यक पोषित’ होता है।
  • परिपूर्ण : परिपूर्ण का अर्थ ‘संपूर्ण अथवा पराकाष्ठा को प्राप्त’ होता है।
  • परियोजना : परियोजना का अर्थ ‘नियमित एवं व्यवस्थित रूप से स्थिर किए गए विचारों का स्वरूप’ होता है।
  • परिवार : परिवार का अर्थ ‘कुटुंब अथवा प्राथमिक समूह’ होता है।
  • परिभाषा : परिभाषा का अर्थ ‘सटीक व्याख्या’ होता है।
  • परिजन : परिजन का अर्थ ‘परिवार के सदस्य’ होता है।
  • परिचित : परिचित का अर्थ ‘जान-पहचान का’ होता है।

परि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

परि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • इस वर्ष भारत सरकार ने अनेकों लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • नीरज ने गोल्ड मेडल जीतकर देश और परिवार का नाम रोशन किया।
  • प्राची ने ईश्वर भक्ति करने के लिए जन-परिचारिका बनने का निर्णय लिया।
  • कश्मीर में प्रधानमंत्री मोदी के आगामी कार्यक्रम से पहले सुरक्षाबलों ने परिक्रमण कर स्तिथि का जायजा लिया।
  • प्रेम की परिभाषा ही जीवन की मर्यादा का प्रतीक होती है।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

परि का अर्थ क्या है?

परि का अर्थ चारों ओर अथवा शब्दों के अर्थों की वृद्धि होती है।

परिधि का उपसर्ग क्या है?

परिधि का उपसर्ग ‘परि’ है।

परि का उपसर्ग क्या होगा?

परि उपसर्ग से परियोजना, परिकल्पना, परिगणना, परिजन, परिवार इत्यादि शब्द बनते हैं।

आशा है कि ‘परि उपसर्ग से’ शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*