परा उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
परा उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘परा उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। परा उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

परा उपसर्ग से शब्द

परा उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • पराजित 
  • पराकाष्ठा 
  • पराक्रमी 
  • परात्पर
  • परागत
  • पराक्रांत
  • पराक्रम
  • परादन
  • परानंद
  • पराधीन 
  • पराधीनता 
  • परानुभूति 
  • पराभव
  • पराभिक्ष
  • परामर्श
  • पराभूत
  • परायत्त
  • परायण 
  • पराया 
  • परावर्तन
  • परांतक 
  • परावृत्त
  • पराविद्या
  • परावलंबी
  • पराश्रयी
  • पराव्याध
  • पराश्रय
  • पराशर 
  • पराश्रित
  • परास्त 
  • परासन
  • पराहत
  • पराह इत्यादि।

परा उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

परा उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • परास्त : परास्त का अर्थ ‘हराया हुआ’ होता है।
  • परामर्श : परामर्श का अर्थ ‘सलाह अथवा युक्ति’ होता है।
  • पराकाष्ठा : पराकाष्ठा का अर्थ ‘चरम सीमा अथवा अंत’ होता है।
  • पराश्रित : पराश्रित का अर्थ ‘दूसरों पर आश्रित’ होता है।
  • पराश्रय : पराश्रय का अर्थ ‘दूसरे का आश्रय’ होता है।
  • पराजित : पराजित का अर्थ ‘हार अथवा शिकस्त’ होता है।
  • पराक्रमी : पराक्रमी का अर्थ ‘पराक्रमवाला अथवा जो बलशाली हो’ होता है।
  • परागत : परागत का अर्थ ‘दूर गया हुआ अथवा विस्तृत’ होता है।
  • परात्पर : परात्पर का अर्थ ‘जो सबसे परे हो अर्थात परमात्मा’ होता है।
  • पराधीन : पराधीन का अर्थ ‘जो दूसरे के अधीन हो’ होता है।

परा उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

परा उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • राम जी की सेना ने धर्मयुद्ध में रावण की सेना को परास्त किया।
  • अर्जुन ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में धर्म स्थापना के लिए माधव का परामर्श लिया।
  • अभिमन्यु एक पराक्रमी योद्धा थे, जिन्होंने कौरव सेना को नाकों चने चबाए थे।
  • भारतीय सेना के साहस के आगे पाक की नापाक फ़ौज की पराजय हुई।
  • पराधीनता में लिए गए निर्णयों के बल पर आप स्वतंत्रता की सफलता नहीं प्राप्त कर सकते।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

परा उपसर्ग का अर्थ क्या होता है?

परा उपसर्ग संस्कृत का एक उपसर्ग है, जो कि “प्रातिलोम्य, आभिमुख्य, धर्षण, प्राधान्य, विक्रम, स्वातंञ्य, गमन, घातन” आदि विशेषताओं को व्यक्त करता है।

परा का शाब्दिक अर्थ क्या है?

परा का शाब्दिक अर्थ ‘जो सबसे परे हो’ होता है।

पराजित का उपसर्ग क्या है?

पराजित का उपसर्ग ‘परा’ होता है।

आशा है कि परा उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*