सम् उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
सम् उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘सम् उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। सम् उपसर्ग का अर्थ एकत्रित करना या जुड़ना होता है, सम् उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

सम् उपसर्ग से शब्द

सम् उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • संबंध
  • सम्मित
  • सम्भवतः
  • संस्कार
  • सम्पन्न
  • सम्पूर्ण
  • सम्प्रदाय
  • सम्भव
  • सम्मान
  • सम्भावना
  • सम्मानजनक
  • सम्मानपूर्वक
  • सम्माननीय
  • सम्मानसहित
  • सम्मिलन
  • सम्मेलन
  • सम्मुख
  • सम्मोहन
  • सम्मोहित
  • सम्मोहक
  • सम्मोह
  • सम्मिश्रित
  • सम्मार्जनी
  • सम्मान्य
  • सम्मानसहित
  • सम्मानित
  • सम्मन
  • सम्मत
  • सम्बद्ध इत्यादि।

सम् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

सम् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • सम्मत : सम्मत का अर्थ ‘एकराय अथवा सहमत’ होता है।
  • सम्मन : सम्मन का अर्थ ‘न्यायालय द्वारा प्रेषित पत्र’ होता है।
  • सम्बद्ध : सम्बद्ध का अर्थ ‘जुड़ा हुआ’ होता है।
  • सम्मोहक : सम्मोहक का अर्थ ‘आकर्षणयुक्त’ होता है।
  • सम्भावना : सम्भावना का अर्थ ‘मुमकिन हो सकने का भाव’ होता है।
  • संस्कार : संस्कार का अर्थ ‘शुद्धीकरण’ होता है।
  • सम्प्रदाय : सम्प्रदाय का अर्थ ‘पंथ अथवा विचारधारा’ होता है।
  • संपूर्ण : संपूर्ण का अर्थ ‘पूरा’ होता है।
  • संबंध : संबंध का अर्थ ‘रिश्ता या मिलाप’ होता है।

सम् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

सम् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • प्रेम की परिभाषा में ही समाहित हो कर मानव सम्पूर्ण कहलाता है।
  • सभ्य समाज में पापियों का संरक्षण नहीं बल्कि विधि सम्मत तरीके से ही दोषियों को दंड मिलना चाहिए।
  • मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक बारिश होने की सम्भावना हो।
  • भोग-विलास और हिंसा के मकसद से चलने वाला सम्प्रदाय बहुत अधिक दिनों तक फलता-फूलता नहीं है।
  • हर युग में केवल आशावादी व्यक्ति ही समाज को सम्मोहित करते हैं।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

सम् का अर्थ क्या है?

सम् का अर्थ एकत्रित करना या जुड़ना होता है।

हिंदी के 10 उपसर्ग कौन कौन से हैं?

हिन्दी में प्रमुख उपसर्गों की संख्या 13 होती है, जो कि क्रमशः “अ, अन, क, कु, दु, नि, औ/अव, भर, सु, अध, उन, पर, बिन” है।

सम् का उपसर्ग क्या होगा?

सम् उपसर्ग से सम्भावना, सम्पूर्ण, सम्मान, संस्कार, संस्कृति इत्यादि शब्द बनते हैं।

आशा है कि ‘सम् उपसर्ग से’ शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*