अभि उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अभि उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘अभि उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। अभि उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

अभि उपसर्ग से शब्द

अभि उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • अभियान
  • अभिज्ञान
  • अभिशाप
  • अभिभावक
  • अभिनय
  • अभिनन्दन
  • अभिनेता
  • अभिमत
  • अभिरक्षक
  • अभिमुख
  • अभिशाप
  • अभिलाषा
  • अभिकर्ता
  • अभिनव
  • अभिमान
  • अभिमुख
  • अभिवादन
  • अभियोग 
  • अभिमन्यु
  • अभियुक्त
  • अभिषेक
  • अभिनेत्री
  • अभिराम
  • अभिवृद्धि
  • अभिकरण
  • अभिक्रिया
  • अभिसरण
  • अभिसार 
  • अभिव्यक्ति
  • अभिमर्दन
  • अभियंता 
  • अभियांत्रिकी
  • अभिमंत्रित
  • अभिमंडन
  • अभियांत्रिक
  • अभिभावित
  • अभिभाषक
  • अभिभाषण
  • अभिभूत
  • अभिमंत्रण 
  • अभियानिक
  • अभिमानपूर्वक
  • अभिमुक्त
  • अभिमानी 
  • अभियुक्त 
  • अभियाचन
  • अभिरंजन इत्यादि।

अभि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

अभि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • अभिवादन : अभिवादन का अर्थ ‘श्रद्धापूर्वक किया जाने वाला नमन’ होता है।
  • अभिभावक : अभिभावक का अर्थ ‘माता-पिता या संरक्षक’ होता है।
  • अभियान : अभियान का अर्थ ‘प्रस्थान या कूच’ होता है।
  • अभिशाप : अभिशाप का अर्थ ‘श्राप’ होता है।
  • अभिनव : अभिनव का अर्थ ‘नया, नवीन या नूतन’ होता है।
  • अभिमर्दन : अभिमर्दन का अर्थ ‘कुचलना या मसलना’ होता है।
  • अभिव्यक्ति : अभिव्यक्ति का अर्थ ‘अभिव्यक्त करने की क्रिया’ होता है।
  • अभिसार : अभिसार का अर्थ ‘प्रिय से मिलने जाना’ होता है।
  • अभियुक्त : अभियुक्त का अर्थ ‘दोषी’ होता है।
  • अभियाचक : अभियाचक का अर्थ ‘निवेदन करने वाला’ होता है।

अभि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

अभि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • भारतीय सेना को रेलवे स्टेशन पर खड़ा देख लोगों ने उनका अभिवादन किया।
  • अभय ने अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
  • प्रकृति की गोद में अभिनव का उदय होना निश्चित है।
  • भारत में प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की आज़ादी है।
  • सेना ने आल आउट अभियान चलाकर घाटी को आतंकवादियों से मुक्त किया।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

अभि शब्द का अर्थ क्या है?

अभि का अर्थ निडर, बहादुर और साहसी होता है।

अभिनव का शाब्दिक अर्थ क्या है?

अभिनव का शाब्दिक अर्थ ‘नूतन अथवा नया’ होता है।

अभियुक्त का उपसर्ग क्या है?

अभियुक्त का उपसर्ग ‘अभि’ होता है।

आशा है कि अभि उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*