उत् उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
उत् उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘उत् उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। उत् उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

उत् उपसर्ग से शब्द

उत् उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • उत्तम
  • उत्पन्न
  • उत्पत्ति
  • उन्नति
  • उद्घाटन
  • उत्कृष्ट
  • उत्थान
  • उत्कर्ष
  • उत्कण्ठा
  • उत्सर्ग
  • उद्योग
  • उत्खनन
  • उद्भव
  • उद्घोष
  • उत्कीर्ण
  • उत्तीर्ण
  • उत्सर्जन
  • उत्तेजना
  • उत्सव
  • उत्पादन
  • उत्प्रेक्षा
  • उत्कल
  • उत्साह 
  • उत्कलिका
  • उत्कलन 
  • उत्कल
  • उत्कुण
  • उत्कीर्तन 
  • उत्कीर्णन 
  • उत्कासन
  • उत्कुण
  • उत्केंद्र
  • उत्कोच 
  • उत्केंद्रक
  • उत्क्रम 
  • उत्क्रांत
  • उत्क्रोश
  • उत्क्षेपक
  • उत्संग
  • उत्प्रेरणा
  • उत्सुक 
  • उत्पल इत्यादि।

उत् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

उत् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • उत्कीर्ण : उत्कीर्ण का अर्थ ‘खुदा हुआ या छिदा हुआ’ होता है।
  • उत्तीर्ण : उत्तीर्ण का अर्थ ‘किसी परीक्षा में सफ़ल’ होता है।
  • उत्सर्ग : उत्सर्ग का अर्थ ‘त्यागना या छोड़ना’ होता है।
  • उत्थान : उत्थान का अर्थ ‘उन्नत या समृद्ध स्थिति’ होता है।
  • उत्सर्जन : उत्सर्जन का अर्थ ‘त्याग, छोड़ना या दान’ होता है।
  • उत्तेजना : उत्तेजना का अर्थ ‘तीव्र आवेग की स्थिति’ होता है।
  • उत्सव : उत्सव का अर्थ ‘त्योहार या पर्व’ होता है।
  • उत्पत्ति : उत्पत्ति का अर्थ ‘उद्भव या आविर्भाव’ होता है।

उत् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

उत् उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • भगवान राम के अयोध्या आगमन पर प्रजा ने उत्सव मनाया।
  • उमंग एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ परीक्षा के परिणामों को देखने के लिए उत्साहित नज़र आया।
  • अहंकार से ही मानव के पतन की उत्पत्ति होती है।
  • हर युग में वसुंधरा पर एक महापुरुष ऐसा जन्म लेता है, जो समाज का उत्थान करता है।
  • जो धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं, वो उत्तेजना के चलते गलत निर्णय नहीं लेते।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

उत् उपसर्ग क्या है?

उत् उपसर्ग उत्पन्न, उत्पत्ति, उत्कृष्ट, उत्तम, उत्थान, उत्कर्ष, उत्कण्ठा, उत्पन्न, उत्सर्ग, उत्पल इत्यादि हैं।

उत्पत्ति में उपसर्ग क्या है?

उत्पत्ति में उपसर्ग ‘उत्’ उपसर्ग होता है।

उत्तेजना में उपसर्ग क्या है?

उत्तेजना में ‘उत्’ उपसर्ग होता है।

आशा है कि उत् उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*