वि उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
वि उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘वि उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। वि उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

वि उपसर्ग से शब्द

वि उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • विदेश
  • विज्ञान
  • विख्यात
  • विपक्ष
  • विकार
  • विकास
  • विनाश
  • विजय
  • विघटन
  • वितान
  • विदीर्ण
  • विधान
  • विपाक
  • विहार
  • विचार
  • विश्वास
  • विभेद
  • विशेष
  • विक्रम
  • विनय
  • विलोचन
  • विमोचन
  • विप्लव
  • विस्मरण
  • वियोग
  • विलुप्त
  • विकृत 
  • वितर्क
  • विखंडित 
  • विलक्षण 
  • विकाल
  • विमान
  • विनाश
  • वितृष्णा
  • विज्ञापन 
  • विकट
  • विमुख 
  • विराम 
  • विश्राम
  • विभाग 
  • विभूषण 
  • विभूति 

वि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

वि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • विकट : विकट का अर्थ ‘भयानक’ होता है।
  • विचार : मन ही मन में तर्क-वितर्क करते हुए कुछ सोचना ही, विचार कहलाता है।
  • विनम्र : विनम्र का अर्थ ‘विनीत और सुशील’ होता है।
  • विनाश : विनाश का अर्थ ‘बर्बादी’ होता है।
  • विमुख : विमुख का अर्थ ‘मुँह मोड़ना’ होता है।
  • विश्राम : विश्राम का अर्थ ‘आराम’ करना होता है।
  • विभाग : विभाग का अर्थ “हिस्सा“ होता है।
  • विभूति : विभूति का अर्थ ‘भस्म’ होता है।
  • विशेष : विशेष का अर्थ ‘खास’ होता है।
  • विस्मरण: विस्मरण का अर्थ ‘भूलना’ होता है।

वि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

वि उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • गौरव की गैर मौजूदगी में गरिमा ने उसका विस्मरण कर दिया।
  • आज़ादी के अमृतकाल में ‘हर घर तिरंगा’ जैसी विशेष मुहीम ने देश को एकता सूत्र में पिरोया।
  • क्रूरता से भरी गाथाओं का, विनम्रता की सहजता ने विनाश किया।
  • अपनी रूममेट के दुर्व्यवहार से परेशान नूपुर रविवार को भी ढंग से विश्राम नहीं कर पाई।
  • गुरुग्राम में मिले अपनेपन ने शुभम को पहले से ज्यादा सरल और विनम्र बनाया।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

वि का उपसर्ग क्या है?

वि का उपसर्ग क्रमशः विभेद, विशेष, विश्वाश, विकास, विचार, विनाश, विनय, विजय आदि होते हैं।

संस्कृत के 22 उपसर्ग कौन कौन से हैं?

संस्कृत के 22 उपसर्ग क्रमशः प्र, परा, अप, सम्, अनु, अव, निस्, निर्, दुस्, दुर्, वि, आङ् (आ), नि, अधि, अपि, अति, सु, उत्, अभि, प्रति, परि, उप आदि होते हैं।

हिंदी के 10 उपसर्ग कौन कौन से हैं?

हिंदी के उपसर्ग क्रमशः अ, अन, क, कु, दु, नि, औ/अव, भर, सु, अध, उन, पर, बिन होते हैं।

आशा है कि आ उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*