कु उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
कु उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘कु उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। कु उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

कु उपसर्ग से शब्द

कु उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • कुयोग
  • कुमार्ग
  • कुरूप
  • कुकर्म
  • कुपुत्र
  • कुख्यात
  • कुमंत्रणा
  • कुचाल
  • कुरुक्षेत्र
  • कुपात्र 
  • कुमार 
  • कुविचार
  • कुलीन
  • कुशल 
  • कुमाता 
  • कुरीति 
  • कुनीति 
  • कुचलना
  • कुधातु 
  • कुबेर
  • कुचक्र
  • कुतरना 
  • कुबुद्धि 
  • कुगति 
  • कुफल 
  • कुसुमित 
  • कुपोषण 
  • कुपित 
  • कुप्रभाव 
  • कुपरिणाम 
  • कुचालक 
  • कुमति 
  • कुमुख
  • कुमार्ग 
  • कुरंग 
  • कुवचन 
  • कुयश 
  • कुअवसर 
  • कुसंगति 
  • कुरुचि 
  • कुमार्गी 
  • कुमुद इत्यादि। 

कु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

कु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • कुमार्ग : कुमार्ग का अर्थ ‘जीवन में चुने जाने वाला गलत मार्ग’ होता है।
  • कुमति : कुमति का अर्थ ‘बुरी बुद्धि वाला’ होता है।
  • कुपोषण : कुपोषण का अर्थ ‘अपर्याप्त पोषण’ होता है।
  • कुवचन : कुवचन का अर्थ ‘बुरे वचन’ होता है।
  • कुख्यात : कुख्यात का अर्थ ‘बदनाम’ होता है।
  • कुशल : कुशल का अर्थ ‘योग्य अथवा प्रवीण’ होता है।
  • कुरीति : कुरीति का अर्थ ‘अनुचित प्रथा’ होता है।
  • कुनीति : कुनीति का अर्थ ‘अनुचित नीतियां’ होता है।
  • कुअवसर : कुअवसर का अर्थ ‘बुरा समय’ होता है।
  • कुचलना : कुचलना का अर्थ ‘रौंदना’ होता है।

कु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

कु उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • अपनी कुनीतियों के बल पर आज पाकिस्तान विश्व भर में कुख्यात है।
  • समय के कुचक्र में फंसकर क्यों मानव निराशा का आलिंगन करता है।
  • परिवर्तन ही संसार का नियम है, इसमें कुरीतियों को त्यागने में ही सबकी भलाई है।
  • रवि ने आज खुद को कुशल साबित करके, निज ज़िंदगी की आधी जंग जीत ली।
  • कुअवसर में धीरज से काम लेना ही समझदार व्यक्ति की पहचान होती है।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

कुशल का उपसर्ग क्या है?

कुशल दो शब्द कु + शल से मिलकर बना है, कुशल का उपसर्ग कु है।

उपसर्ग की पहचान कैसे करें?

उपसर्ग शब्द के शुरू में जुड़ता है, इसके जुड़ने पर शब्द का अर्थ बदल जाता है।

कुसुम में उपसर्ग क्या है?

‘कुसुम’ शब्द में ‘कु’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं किया जाता है।

आशा है कि आ उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*