दुर उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
दुर उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘दुर उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। दुर उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

दुर उपसर्ग से शब्द

दुर उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • दुर्लभ
  • दुर्भाग्य 
  • दुर्गम
  • दुर्जय 
  • दुर्मति 
  • दुरात्मा 
  • दुर्जन 
  • दुर्भाव
  • दुर्दशा 
  • दुर्व्यसन
  • दुर्व्यवहार 
  • दुराचार 
  • दुर्गंध 
  • दुराशा 
  • दुर्गुण
  • दुराग्रह 
  • दुरालाप 
  • दुरावस्था
  • दुरुक्त
  • दुरूह 
  • दुराशय 
  • दुर्गति 
  • दुर्घटना 
  • दुरुत्साहन
  • दुर्ज्ञेय
  • दुर्घोष 
  • दुर्जन 
  • दुर्दिन
  • दुर्नीति 
  • दुर्दम्य
  • दुर्बल 
  • दुर्दम
  • दुर्बोध
  • दुर्बुद्धि
  • दुर्भाव
  • दुर्भाषा
  • दुर्यश 
  • दुर्भाव
  • दुर्वचन 
  • दुर्गति
  • दुर्भिक्ष इत्यादि।

दुर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

दुर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • दुर्गम : दुर्गम का अर्थ ‘जहाँ पहुंचना कठिन हो’ होता है।
  • दुर्जय : दुर्जय का अर्थ ‘जिसे जीतना कठिन हो’ होता है।
  • दुर्दशा : दुर्दशा का अर्थ ‘बुरी हालत या दयनीय स्तिथि’ होता है।
  • दुर्मति : दुर्मति का अर्थ ‘बुरी मत वाला’ होता है।
  • दुर्भाव : दुर्भाव का अर्थ ‘बुरा भाव या कुभाव’ होता है।
  • दुर्जन : दुर्जन का अर्थ ‘दुष्ट व्यक्ति’ होता है।
  • दुर्लभ : दुर्लभ का अर्थ ‘कठिनता से प्राप्त होने वाला या दुष्प्राप्य’ होता है।
  • दुर्वचन : दुर्वचन का अर्थ ‘बुरा वचन, दूषित कथन या अपशब्द’ होता है।

दुर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

दुर उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • नाम से देवांग होने के बाद भी, कक्षा में देवांग की गिनती दुर्जनों में ही की जाती है।
  • किसी भी व्यक्ति को सभ्य समाज में रहने के लिए दुर्वचनों का त्याग करना पड़ता है।
  • मानव चाहे राजा हो या रंग, दुर्मति वाले मानव का भयंकर पतन होना तय होता है।
  • मन में भक्ति भाव के अलावा कोई भी दुर्भाव मत रख रे प्राणी।
  • अहंकार के आंगन में पोषित होना ही दुर्दशा को निमंत्रण देने के समान है।
  • पहाड़ों की राहें पथरीली और दुर्गम होती हैं।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

दुर उपसर्ग से बनने वाले शब्द कौन से हैं?

दुर उपसर्ग से बनने वाले शब्द दुरात्मा, दुर्जन, दुर्भाव इत्यादि हैं।

दुरवस्था में कौन सा उपसर्ग है?

दुरवस्था में ‘दुर’ उपसर्ग है।

दुर्दशा का उपसर्ग क्या है?

दुर्दशा का उपसर्ग ‘दुर’ है।

आशा है कि दुर उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*