अप उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अप उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘अप उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। अप उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

अप उपसर्ग से शब्द

अप उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • अपमान
  • अपशब्द
  • अपनापन
  • अपराध
  • अपयश
  • अपकार 
  • अपकर्षण 
  • अपवित्र
  • अपकीर्ति
  • अपराधी
  • अपकीर्ण
  • अपकेंद्रिक
  • अपकृष्ट
  • अपकृत्य 
  • अपक्रम
  • अपकेंद्री 
  • अपक्रमण
  • अपकरुण
  • अपकर्तन
  • अपकर्ता
  • अपकर्म 
  • अपकर्षक
  • अपक्षय 
  • अपक्षरण
  • अपकर्ष 
  • अपक्षेपण
  • अपगत
  • अपगति 
  • अपगमन
  • अपघटन 
  • अपघर्षण
  • अपघात 
  • अपघातक 
  • अपघाती 
  • अपघटक
  • अपचय 
  • अपचयन 
  • अपचार 
  • अपचारक 
  • अपच्छेद
  • अपदार्थ
  • अपध्वंस
  • अपध्वस्त
  • अपनाना
  • अपभाषा
  • अपभ्रंश
  • अपभाषण
  • अपभ्रष्ट
  • अपमार्ग
  • अपमार्जक
  • अपमिश्रण
  • अपमृत्यु
  • अपयोग
  • अपयोजन इत्यादि।

अप उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

अप उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • अपमान : अपमान का अर्थ ‘तिरस्कार या बेइज्जती’ होता है।
  • अपशब्द : अपशब्द का अर्थ ‘बुरे शब्द अथवा गाली’ होता है।
  • अपनापन : अपनापन का अर्थ ‘आत्मीयता या घनिष्ठता’ होता है।
  • अपराध : अपराध का अर्थ ‘गुन्हा’ होता है।
  • अपदार्थ : अपदार्थ का अर्थ ‘नगण्यता या तुच्छता’ होता है।
  • अपमिश्रण : अपमिश्रण का अर्थ ‘किसी शुद्ध चीज़ में मिलावट’ होता है।
  • अपभाषा : अपभाषा का अर्थ ‘अनुचित या बुरी भाषा’ होता है।
  • अपभ्रंश : अपभ्रंश का अर्थ ‘बिगाड़ या विकृति’ होता है।
  • अपभ्रष्ट : अपभ्रष्ट का अर्थ ‘पतित अथवा गिरा हुआ’ होता है।
  • अपमृत्यु : अपमृत्यु का अर्थ ‘अकाल मृत्यु’ होता है।

अप उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

अप उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • उत्तर प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभालते ही प्रदेश को अपराधियों से मुक्त कर दिया।
  • आकाश को अल्मोड़ा से सदैव एक अपनापन मिला, जिसका ज़िक्र करते हुए वो आज भी खुश हो जाता है।
  • मानव वही है जिसकी वाणी में अपशब्द होने की वजह एक प्रेरणा का भाव झलकता हो।
  • यदि आप किसी का सम्मान नहीं कर सकते तो आपको किसी का अपमान करने का भी कोई अधिकार नहीं।
  • यश कमाने के लिए इतना न सीमाओं को लांघ दें कि आप अपयश के अधिकारी बन जाएं।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

अप का उपसर्ग शब्द क्या होगा?

अप का उपसर्ग शब्द अपमान, अपशब्द, अपनापन, अपराध आदि होते हैं।

अपमान में मूल शब्द क्या है?

अपमान में मूल शब्द ‘मान’ है।

अपमान का उपसर्ग क्या है?

अपमान का उपसर्ग ‘अप’ है।

आशा है कि आ उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*