बद उपसर्ग से शब्द, अर्थ और वाक्य में प्रयोग

1 minute read
बद उपसर्ग से शब्द

इस पोस्ट के माध्यम से आप ‘बद उपसर्ग से शब्द’ के बारे में जान पाएंगे, जो कि आपके ज्ञान में विस्तार करेगा। बद उपसर्ग से शब्द के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

उपसर्ग किसे कहते है?

शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कुछ इस प्रकार होगा कि वह अव्यय जो शब्द के पहले लगकर उसका अर्थ बदल देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।  या इसको इस प्रकार भी समझा सकता है, उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है- किसी शब्द के साथ जुड़कर नया शब्द बनाना।

बद उपसर्ग से शब्द

बद उपसर्ग से शब्द की सूची नीचे दी गई है:

  • बदसूरत
  • बदनामी 
  • बदकिस्मत
  • बदतमीज
  • बदनाम 
  • बदहवास
  • बदनीयत
  • बदनसीब 
  • बदचलन
  • बदतर
  • बदहज़मी
  • बदबू 
  • बदकारी 
  • बदहाल 
  • बदमाश 
  • बदचलन
  • बदकार
  • बदइंतज़ामी
  • बदख़्वाह
  • बदअमली
  • बदरंग
  • बदमिजाज
  • बदगुमान
  • बदशक्ल
  • बदजात
  • बदजबान
  • बदगोई
  • बदरुवाह
  • बदखत
  • बदपरहेज
  • बदवख्त
  • बदनुमा
  • बददिमाग 
  • बदसलूकी 
  • बदमिजाज़ 
  • बदमजा
  • बदमस्त
  • बदअक्ल इत्यादि।

बद उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का अर्थ

बद उपसर्ग से बनने वाले शब्दों के अर्थ निम्नवत हैं:

  • बदहाल : बदहाल का अर्थ ‘दुर्दशाग्रस्त या पीड़ित’ होता है।
  • बदमाश : बदमाश का अर्थ ‘बुरा एवं निकृष्ट कर्म करनेवाला’ होता है।
  • बदनसीब : बदनसीब का अर्थ ‘बुरे नसीब वाला’ होता है।
  • बदकिस्मत : बदकिस्मत का अर्थ ‘बुरी किस्मत वाला’ होता है।
  • बदसूरत : बदसूरत का अर्थ ‘बुरी सूरत वाला’ होता है।
  • बदनाम : बदनाम का अर्थ ‘कुख्यात’ होता है।
  • बदनीयत : बदनीयत का अर्थ ‘बुरी नीयत वाला’ होता है।
  • बदचलन : बदचलन का अर्थ ‘बुरे चरित्र वाला’ होता है।
  • बदतमीज : बदतमीज का अर्थ ‘असभ्य’ होता है।

बद उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग

बद उपसर्ग से बनने वाले शब्दों का वाक्य प्रयोग निम्नलिखित है:

  • बख्तियार बेहद ही बदतमीज किस्म का व्यक्ति है।
  • बदमाशों के चंगुल से भागकर नफीसा ने अपनी जान बचाई।
  • मेहनत की भट्टी में बेतहाशा तपने वालों के हाल आज बदहाल हैं क्यों?
  • कल तक अरमान बदसूरत तो था ही, आज बदनीयत भी हो गया।
  • हर समय की बदतमीजी इंसान को तकलीफों की चोट पहुँचाती है।

संबंधित आर्टिकल

FAQs 

बद उपसर्ग क्या है?

बद उपसर्ग बदतमीज़, बदनसीब, बदसूरत, बदसलूकी, बदकिस्मत, बदनीयत, बदरंग इत्यादि हैं।

बदचलन में उपसर्ग क्या है?

बदचलन में ‘बद’ उपसर्ग होता है।

बद उपसर्ग का अर्थ क्या है?

बद उपसर्ग के शब्दों को बुरे अर्थ में प्रयुक्त किया जाता है, बद उपसर्ग उर्दू-फारसी भाषा का उपसर्ग है।

आशा है कि बद उपसर्ग से शब्द आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे ही अन्य उपसर्ग के बारे में पढ़ने के Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*