IAS ऑफिसर कैसे बनें: आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और तैयारी के टिप्स

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
IAS कैसे बनें

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भारत की प्रमुख अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है, जिसमें चयन ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा आयोजित ‘सिविल सेवा परीक्षा’ (CSE) के माध्यम से किया जाता है। यह परीक्षा हर वर्ष देशभर के लाखों ग्रेजुएट्स उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होना होता है। यह परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण सिविल सेवा परीक्षा में से एक है।

इस परीक्षा को पास करने के बाद आपकी नियुक्ति देश के लोकप्रिय प्रतिष्ठित पद जैसे – IAS के रूप में होती है। आईएएस बनना केवल एक पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक नीति, प्रशासन और शासन व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने से संबंधित है। यदि आप जानना चाहते हैं कि IAS ऑफिसर कैसे बनें, तो यह लेख पूरा पढ़ें।

This Blog Includes:
  1. IAS ऑफिसर कौन होता है?
  2. IAS ऑफिसर की जिम्मेदारियां और कार्य 
  3. IAS ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक योग्यता
  4. IAS ऑफिसर बनने की प्रक्रिया
    1. स्टेप 1: UPSC प्रीलिम्स परीक्षा
    2. स्टेप 2: UPSC मेंस परीक्षा
    3. स्टेप 3: इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट)
    4. स्टेप 4: रैंक और सेवा आवंटन (IAS कैडर कैसे मिलता है)
    5. स्टेप 5: IAS ऑफिसर की ट्रेनिंग कहां होती है?
  5. IAS ऑफिसर बनने के लिए UPSC परीक्षा का सिलेबस 
    1. प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस
    2. मुख्य परीक्षा का सिलेबस
  6. IAS ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कैसे करें?
    1. UPSC सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पहले गहराई से समझें
    2. NCERT से नींव मज़बूत करें
    3. करंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ें
    4. वैकल्पिक विषय की सही चयन करें
    5. उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास करें
    6. रिवीजन को तैयारी का अनिवार्य हिस्सा बनाएं
    7. मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
    8. प्रीलिम्स और मेंस की तैयारी साथ-साथ करें
    9. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें
    10. सही मार्गदर्शन और स्टडी ग्रुप का लाभ उठाएं
  7. UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए प्रमुख बुक्स
  8. IAS अधिकारी को मिलने वाला वेतन
  9. FAQs

IAS ऑफिसर कौन होता है?

IAS यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस है, जिसमें चयनित अधिकारी को देश के प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ माना जाता है, जहां वे नीतियों को लागू करने, विकास कार्यों की निगरानी और जनता की समस्याओं के समाधान को खोजने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक IAS अधिकारी का चयन न केवल उच्च ज्ञान और समझ पर आधारित होता है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी और देश सेवा की भावना पर भी निर्भर करता है।

IAS अधिकारी देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नीतियों को लागू करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों की निगरानी का काम करते हैं। IAS अधिकारी बनने के लिए पहला स्टेप UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करना होता है।

IAS ऑफिसर की जिम्मेदारियां और कार्य 

आईएएस ऑफिसर के प्रमुख कार्य निम्नलिखित होते हैं:

  • आईएएस ऑफिसर जिले में कानून-व्यवस्था, प्रशासन और विकास कार्यों का समन्वय करता है तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल सुनिश्चित करता है।
  • जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर शांति व्यवस्था बनाए रखना, दंगों, आपात स्थितियों और संकट प्रबंधन में प्रशासनिक नेतृत्व देना।
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं (जैसे ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य योजनाएं) को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना।
  • भूमि रिकॉर्ड, भूमि विवाद, कर संग्रह और राजस्व से जुड़े मामलों का प्रबंधन करना, जो कलेक्टर की प्रमुख भूमिका होती है।
  • बाढ़, भूकंप, सूखा या अन्य आपदाओं के समय राहत एवं पुनर्वास कार्यों का नेतृत्व करना और समन्वय स्थापित करना।
  • संबंधित जिले में चल रही विकास परियोजनाओं (सड़क, जल, बिजली, सामाजिक योजनाएं) की प्रगति की समीक्षा करना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
  • जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और प्रशासनिक निर्णयों को जनता तक प्रभावी रूप से लागू करना।

IAS ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

आईएएस ऑफिसर बनने के लिए आपमें निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:-

  • आपको किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक होना चाहिए। UPSC परीक्षा के लिए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का भारतीय नागरिक होना चाहिए। साथ ही कुछ विशेष सेवाओं के लिए नेपाल और भूटान के नागरिक भी परीक्षा के लिए योग्य पात्र हो सकते हैं।
  • इसके लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष, OBC के लिए अधिकतम 35 वर्ष और SC/ST के लिए अधिकतम 37 वर्ष, EWS के लिए अधिकतम 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही PwBD Gen अधिकतम आयु 42 वर्ष, PwBD (OBC) के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और PwBD (SC/ST) के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • IAS बनने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को लगभग 6 प्रयास, OBC के लिए 9 प्रयास का अवसर मिलता है। साथ ही SC/ST के उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं होती। इसके साथ ही EWS उम्मीदवारों के लिए 32 साल की आयु तक 6 प्रयास, PwBD (जनरल/EWS) के लिए 9 प्रयास, PwBD (OBC) के लिए 9 प्रयास और PwBD (SC/ST) के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं होती है।
  • IAS बनने के लिए उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करना जरूरी होता है, ताकि वह प्रशासनिक कार्यों के लिए सक्षम हो।

IAS ऑफिसर बनने की प्रक्रिया

आईएएस ऑफिसर बनने के लिए आपको ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है। IAS बनने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है:

स्टेप 1: UPSC प्रीलिम्स परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा सिविल सेवा की पहली चरण की परीक्षा होती है। इसमें दो ऑब्जेक्टिव (MCQ) पेपर होते हैं, जिनमें प्रत्येक 200 अंकों का होता है। यह चरण केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है और इसमें कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मेंस परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं। प्रत्येक पेपर की समय सीमा दो घंटे होती है।

स्टेप 2: UPSC मेंस परीक्षा

मेंस परीक्षा सिविल सेवा की दूसरी और मुख्य लिखित परीक्षा होती है। यह डिस्क्रिप्टिव होती है और इसमें कुल 9 प्रश्नपत्र शामिल होते हैं, जिनमें से 2 क्वालिफाइंग और 7 मेरिट के लिए गिने जाते हैं। मेंस परीक्षा के अंक अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तय कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

स्टेप 3: इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट)

मेंस परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को लगभग 45 मिनट के पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में उम्मीदवार की व्यक्तित्व, निर्णय-क्षमता, नेतृत्व गुण और प्रशासनिक समझ का मूल्यांकन किया जाता है। इंटरव्यू के अंक भी अंतिम मेरिट में जोड़े जाते हैं।

स्टेप 4: रैंक और सेवा आवंटन (IAS कैडर कैसे मिलता है)

UPSC द्वारा घोषित अंतिम मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को सेवा आवंटित की जाती है। इसमें अभ्यर्थी की ऑल इंडिया रैंक, दी गई सेवा-वरीयता और उस वर्ष उपलब्ध रिक्तियाँ निर्णायक होती हैं। IAS सेवा इसी प्रक्रिया के तहत मिलती है; इसके लिए कोई अलग परीक्षा नहीं होती। सेवा आवंटन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की नीति के अनुसार किया जाता है।

स्टेप 5: IAS ऑफिसर की ट्रेनिंग कहां होती है?

UPSC में चयन होने के बाद सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले ‘लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी’ (मसूरी) में फाउंडेशन कोर्स करना अनिवार्य होता है। यह कोर्स लगभग 3-4 महीने का होता है, जिसमें प्रशासन की बुनियादी जानकारी, नेतृत्व, टीमवर्क, संविधान और नीति निर्माण जैसी चीजें सिखाई जाती हैं। इस दौरान अलग-अलग सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) के अधिकारी एक साथ प्रशिक्षण लेते हैं।

फिर IAS ऑफिसर्स की मुख्य ट्रेनिंग भी इसी अकादमी में होती है। इस चरण में उन्हें प्रशासन, कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और जिला प्रशासन से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें फील्ड ट्रेनिंग भी कराई जाती है, जिसमें वे जिलों में जाकर कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ काम करना सीखते हैं।

यह भी पढ़ें – UPSSSC जूनियर असिस्टेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

IAS ऑफिसर बनने के लिए UPSC परीक्षा का सिलेबस 

आईएएस ऑफिसर बनने के लिए UPSC परीक्षा का सिलेबस निम्नलिखित टेबल में दिया गया है:

प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस

पेपरविषय श्रेणीमहत्वपूर्ण टॉपिक्स
GS Paper-Iकरंट इवेंट्सराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें, नीति, योजनाओं की जानकारी
हिस्ट्रीप्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारत; स्वतंत्रता संघर्ष
जियोग्राफीभारत और विश्व – भौतिक, मानव एवं आर्थिक भूगोल
पॉलिटी एंड गवर्नेंससंविधान, राजनीतिक प्रणाली, प्रशासन, पंचायत राज
इकॉनमीबुनियादी आर्थिक सिद्धांत, सरकारी योजनाएँ, सामाजिक-आर्थिक विकास
एनवायरनमेंट एंड बायो-डाइवर्सिटीपारिस्थितिकी, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता
जनरल साइंसविज्ञान और तकनीक खबरों पर आधारित; स्पेस, नैनो टेक्नोलॉजी आदि।
GS Paper-II (CSAT)कॉम्प्रिहेंशन हिंदी/अंग्रेज़ी में परीक्षा क्षमता
कम्युनिकेशन एंड इंटरपर्सनलमौखिक और संवाद कौशल
लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकलतर्कशक्ति, आंकड़ों से निष्कर्ष
डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंगयोजनाओं / समस्याओं के विश्लेषण पर आधारित
बेसिक न्युमेरसी10वीं स्तर तक अंकगणित
डेटा इंटरप्रिटेशनग्राफ़, टेबल पढ़कर समझना

मुख्य परीक्षा का सिलेबस

पेपरश्रेणीविषयअंक
Paper Aक्वालीफाइंगभारतीय भाषा (सामग्री के अनुसार)300
Paper Bक्वालीफाइंगअंग्रेज़ी भाषा300
Paper IGS – निबंधसामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय मुद्दे250
Paper IIGS Iभारतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल, समाज250
Paper IIIGS IIसंविधान, शासन, राजनीति, IR, सामाजिक न्याय250
Paper IVGS IIIअर्थव्यवस्था, विज्ञान–प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, सुरक्षा, आपदा250
Paper VGS IVनैतिकता, ईमानदारी, भावनात्मक बुद्धिमत्ता250
Paper VIऑप्शनल Iआपका चुना विषय – पेपर I250
Paper VIIऑप्शनल IIऑप्शनल – पेपर II250

नोट – यह सिलेबस UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है जिसमें बदलाव संभव है।

IAS ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कैसे करें?

IAS परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है लेकिन सही रणनीति और अनुशासन से इसे पास करना संभव है। नीचे IAS की तैयारी के लिए एक व्यावहारिक और चरणबद्ध गाइड दी गई है:

UPSC सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पहले गहराई से समझें

तैयारी शुरू करने से पहले UPSC का पूरा सिलेबस प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार ध्यान से पढ़ें। सिलेबस में जो विषय हैं, उनकी सूची बनाएं और यह तय करें कि किन विषयों पर आपकी पकड़ पहले से मजबूत है और किन पर अधिक मेहनत चाहिए।

NCERT से नींव मज़बूत करें

कक्षा 6 से 12 तक की NCERT किताबें IAS की तैयारी की नींव मानी जाती हैं। इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और विज्ञान की NCERT किताबें बेसिक कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करती हैं। टॉपर्स का अनुभव है कि NCERT को अच्छे से पढ़ने वाले उम्मीदवार प्रीलिम्स में बेहतर स्कोर करते हैं।

करंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ें

IAS परीक्षा में करंट अफेयर्स का बहुत महत्व है। इसके लिए रोज़ाना एक राष्ट्रीय अखबार (जैसे The Hindu या Dainik Jagran) पढ़ें और महत्वपूर्ण घटनाओं के नोट्स बनाएं। PIB (Press Information Bureau), Yojana और Kurukshetra जैसी सरकारी पत्रिकाएं भी तैयारी में उपयोगी होती हैं।

वैकल्पिक विषय की सही चयन करें

मेंस परीक्षा में एक वैकल्पिक विषय होता है जिसके दो पेपर होते हैं और कुल 500 अंक का योगदान होता है इसलिए इसका चयन बहुत सोच-समझकर करें। वैकल्पिक विषय वही चुनें जिसमें आपकी रुचि हो, जिसका सिलेबस आपकी ग्रेजुएशन से मिलता हो और जिसमें अच्छे अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो।

उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास करें

मेंस परीक्षा में उत्तर लिखने की कला सबसे महत्वपूर्ण है। रोज़ाना कम से कम 2-3 उत्तर लिखने का अभ्यास करें। उत्तर में परिचय, विश्लेषण, उदाहरण और निष्कर्ष का संतुलन होना चाहिए। पुराने प्रश्नपत्रों (PYQ) को हल करना इस अभ्यास का सबसे कारगर तरीका है।

रिवीजन को तैयारी का अनिवार्य हिस्सा बनाएं

IAS जैसी परीक्षा में सिर्फ पढ़ना काफी नहीं जो पढ़ा है उसे बार-बार दोहराना उतना ही जरूरी है। हर विषय के नोट्स बनाएं जिन्हें परीक्षा से पहले जल्दी रिवाइज किया जा सके। “एक बार पढ़ो, तीन बार दोहराओ” यह नियम UPSC टॉपर्स में आम है।

मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें

प्रीलिम्स की तैयारी के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें। इससे समय प्रबंधन और प्रश्नों के पैटर्न की समझ मज़बूत होती है। पिछले 10 वर्षों के UPSC प्रश्नपत्र (PYQs) हल करना तैयारी का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।

प्रीलिम्स और मेंस की तैयारी साथ-साथ करें

एक आम गलती यह है कि उम्मीदवार पहले प्रीलिम्स पास करने के बाद मेंस की तैयारी शुरू करते हैं। लेकिन दोनों की तैयारी साथ-साथ करने से समय की बचत होती है और मेंस के लिए गहराई से पढ़ी गई सामग्री प्रीलिम्स में भी काम आती है।

स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें

IAS की तैयारी एक लंबी प्रक्रिया है औसतन 2-3 साल। इस दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही ज़रूरी है जितना पढ़ाई। पर्याप्त नींद लें, व्यायाम करें और तनाव को नियंत्रित रखने के लिए ध्यान (Meditation) जैसी तकनीकों का उपयोग करें।

सही मार्गदर्शन और स्टडी ग्रुप का लाभ उठाएं

अकेले पढ़ने के साथ-साथ किसी अनुभवी मेंटर का मार्गदर्शन लेना फायदेमंद होता है। स्टडी ग्रुप में चर्चा करने से नए दृष्टिकोण मिलते हैं और कठिन विषयों को समझना आसान हो जाता है। साथ ही IAS टॉपर्स के इंटरव्यू और उनकी रणनीतियों को पढ़ें इससे प्रेरणा और व्यावहारिक सुझाव दोनों मिलते हैं।

IAS तैयारी में सबसे ज़रूरी बात यह है कि कंसिस्टेंसी यानी निरंतरता बनाए रखें। एक दिन में 12 घंटे पढ़ने से बेहतर है कि हर दिन 6-7 घंटे नियमित और केंद्रित पढ़ाई करें।

UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए प्रमुख बुक्स

यहां UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ प्रमुख पुस्तकें दी गई हैं, जिनकी सहायता से आप अपने विषयों को अच्छी तरह समझ सकते हैं:

किताब का नामपब्लिशर/ऑथर का नामयहाँ से खरीदें
अरिहंत आईएएस मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 4 परीक्षा 2025अतुल कृष्णराय, नीरज भारती, योगेश पांडेयहाँ से खरीदें
Drishti Ias Ugc-Net/JRF इतिहास प्रश्नपत्र 2 (इतिहास सॉल्व्ड पेपर्स इन हिंदी)दृष्टि प्रकाशनयहाँ से खरीदें
आईएएस/पीसीएस साक्षात्कार (इंटरव्यू) गाइड बुक हिंदी मेंडॉ. ओमकार नाथयहाँ से खरीदें
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी हिंदी पुस्तक UPSC CSEस्टडीआईक्यू पब्लिकेशन्सयहाँ से खरीदें

यह भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी वीडीओ का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

IAS अधिकारी को मिलने वाला वेतन

7वे वेतन आयोग के अनुसार, वर्तमान में एक आईएएस अधिकारी की अनुमानित प्रारंभिक मासिक सैलरी लगभग INR 85,000 से INR 1,00,000 या इससे थोड़ी अधिक होती है। यह वेतन समय के साथ अनुभव, पदोन्नति और जिम्मेदारियों के आधार पर बढ़ती है। वरिष्ठ पदों पर यह वेतन और अधिक हो सकता है।

बता दें कि IAS बेसिक पे स्केल लगभग INR 56,100 होती है, जिसमें वेतन के अलावा आईएएस अधिकारियों को सरकारी आवास, वाहन, घरेलू सहायकों की सुविधा, सुरक्षा, मेडिकल लाभ और पेंशन जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं। ये सुविधाएं न केवल उनके काम को आसान बनाती हैं, बल्कि उन्हें देशभर में कहीं भी प्रभावी ढंग से सेवा देने में सक्षम बनाती हैं।

FAQs

IAS बनने के लिए क्या क्या पढ़ना पड़ता है?

IAS बनने के लिए उम्मीदवारों को इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स आदि विषयों को पढ़ना पड़ता है।

आईएएस परीक्षा कैसे पास करें?

आईएएस परीक्षा पास करने के लिए NCERT की बुक्स पढ़ें, स्टडी प्लान बनाएं, टाइम की वैल्यू समझते हुए इसका मैनेजमेंट करें, साथ ही योजनाबद्ध तरीके से अपने वीक पॉइंट्स को स्ट्रांग करें।

IAS बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

IAS परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही इसमें अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

IAS परीक्षा में कितने चरण होते हैं?

IAS चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।

IAS परीक्षा कौन आयोजित करता है?

IAS परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC करता है, जो भारत सरकार का एक केंद्रीय भर्ती संगठन है।

आशा है कि इस लेख के माध्यम से आप जान पाए होंगे कि आईएएस ऑफिसर कैसे बनें। ऐसे ही करियर से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

11 comments
    1. आपका धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।

    1. आपका धन्यवाद, ऐसे ही आप हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।

    1. आपको अपनी क्वेरी से संबंधित ब्लॉग्स हमारी वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*