Last Day of JEE Main Form 2024 : जेईई मेन सेशन 2 के लिए 2 मार्च से पहले करें आवेदन, यहां देखें किस दिन से शुरू होंगे एग्जाम?

1 minute read
Last Day of JEE Main Form 2024 (1)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2024) सेशन 2 एग्जाम के लिए 2 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स को बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2024 (Last Day of JEE Main Form 2024) रखी गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, दूसरे सेशन के लिए परीक्षाएं 1 से 15 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा सिटी स्लिप मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक जारी की जाएगी।

Jee Mains 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

Jee Mains 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • JEE Main 2024 Registration Session 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस सबमिट करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • Jee Mains सबमिट किए गए आवेदन पत्र को सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले सकते हैं। 

JEE Mains 2024 Registration Fee

JEE Main 2024 Registration Session 2 के लिए फीस के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

JEE Mains 2024 (कैटेगरी)फीस (INR)
जनरल (मेल, फीमेल)1000, 800
EWS और OBC (मेल, फीमेल)900,800
SC/ST और थर्ड जेंडर500.

JEE Main April 2024 Exam Date 

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय इस प्रकार हैः

विषयपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
जेईई मेन 2024 परीक्षा समय9 बजे से 12 बजे तक3 से 6 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश7:30 बजे से 8:30 बजे तक2 बजे से 2:30 बजे तक
परीक्षक द्वारा निर्देश 8:30 बजे से 8:50 बजे तक2:30 बजे से 2:50 बजे तक
निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन 8:50 बजे2:50 बजे
एग्जाम शुरू का समयसुबह 9:00 बजेदोपहर 3:00 बजे।

यह भी पढ़ें- JEE Main 2024 Paper Analysis : जानिए कैसा रहा जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम, साथ ही देखें आंसर की और रिजल्ट की डेट

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Main Exam 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Last Day of JEE Main Form 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*