UPSC एग़्जाम 2023 के लिए राष्ट्रीय पार्टी टॉपिक पर महत्वपूर्ण नोट्स

1 minute read
UPSC exam 2023 ke liye rashtriya party topic par mahatvapurn notes
राष्ट्रीय दल बनने वाली नवीनतम पार्टी आम आदमी पार्टी 
भारत में वर्तमान में कुल राष्ट्रीय दलों के संख्या 
आम आदमी पार्टी क कुल वोट शेयर 13%
पहले आम चुनाव में राष्ट्रीय दलों की संख्या 14 
वर्तमान में चर्चा का कारण चुनाव आयोग के द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जाना। 

प्रमुख सुर्खियां 

  • आम आदमी पार्टी को हाल ही में राष्ट्रीय दल की मान्यता मिली है।  
  • इस समय देश में कुल 9 राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां हैं।  
  • TMC, NCP और CPI का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म हो गया है।  

महत्वपूर्ण बिंदु 

  • भारत निर्वाचन आयोग चुनाव के लिए राजनैतिक दलों का रजिस्ट्रेशन करता है और उन्हें चुनाव में उनके प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय या राज्य स्तर के दलों का दर्जा देता है।  
  • जनप्रतिनिधित्व अधिनयम 1951 के अनुसार पंजीकृत राजनैतिक दल समय के साथ साथ उनके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राज्य  दल या राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। 
  • पहले आम चुनाव में राष्ट्रीय दलों की संख्या 14 थी।  

राष्ट्रीय दल की विशेषताएं 

  • इसकी उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर होती है। 
  • यह किसी क्षेत्र या राज्य तक सीमित न होकर पूरे राष्ट्र की पार्टी कहलाती है।  

किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी घोषित किए जाने के मापदंड 

  • पार्टी के पास कम से कम 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त हो।  
  • 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की कुल 3 प्रतिशत सीटें जीती हों।  
  • 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा या विधानसभा के चुनावों में 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट प्राप्त किए हों।  

राष्ट्रीय पार्टी घोषित किए जाने के लाभ 

  • चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्र स्तरीय दलों को कुछ सुविधाएं जैसे चुनाव चिन्ह का आवंटन, टीवी और रेडियो पर राजनैतिक प्रसारण के सुविधा। 
  • राष्ट्रीय दलों को चुनाव के समय 40 स्टार प्रचारकों को रहने की अनुमति चुनाव आयोग के द्वारा प्रदान की जाती है।  
  • प्रत्येक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी को एक चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग की और से आवंटित किया जाता है जो सम्पूर्ण देश में केवल उसी पार्टी के लिए आरक्षित होता है।  इसका प्रयोग वह पार्टी उन राज्यों में भी कर सकती है जहाँ वह चुनाव नहीं लड़ रही।  

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*