World Bank in Hindi | जानिये क्या है विश्व बैंक और इसका काम

1 minute read
World Bank in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग World Bank in Hindi में विश्व बैंक के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

विश्व बैंक क्या है?

विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो विकासशील देशों को उनकी आर्थिक उन्नति में सहायता के लिए फंडिंग, सलाह और अनुसंधान के लिए कार्य करता है। बैंक (World Bank in Hindi) मुख्य रूप से एक ऐसे संगठन के रूप में कार्य करता है जो मध्यम और निम्न आय वाले देशों को विकासात्मक सहायता देकर गरीबी से लड़ने का प्रयास करता है। विश्व बैंक की मानव पूंजी परियोजना एक बेहतर समाज और अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए राष्ट्रों को उनकी मानव पूंजी में निवेश करने और विकसित करने में मदद करना चाहती है।

यह भी पढ़ें- BRICS: ब्रिक्स क्या है और इसकी स्थापना कब हुई थी?

विश्व बैंक (World Bank in Hindi) की स्थापना कब हुई थी?

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1944 में विश्व बैंक (World Bank in Hindi) की स्थापना हुई थी। ब्रेटन वुड्स समझौते में कई घटक शामिल थे: एक सामूहिक अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली, विश्व बैंक का गठन, और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का निर्माण। बता दें कि विश्व बैंक और IMF का मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी. में है। विश्व बैंक के दुनिया भर में 170 से अधिक कार्यालयों में कर्मचारी हैं।

विश्व बैंक का काम क्या है?

World Bank in Hindi के कार्य इस प्रकार हैंः

  • सतत विकास और गरीबी दूर करने के लिए लोन देना।
  • सदस्य देशों के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाना।
  • 5 से 20 साल के लिए अलग-अलग परियोजनाओं के लिए लोन उपलब्ध कराना।
  • विकासशील देशों में उत्पादन की सुविधाएं बढ़ाना।
  • तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना।
  • अंतरराष्ट्रीय विवादों का निपटारा।
  • सदस्य देशों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार को बढ़ावा देना।
  • प्राइवेट इंडस्ट्रयलिस्ट को लोन देना।
  • सरकार और विदेशी इन्वेस्टर्स के बीच समन्वय स्थापित करना।

विश्व बैंक का अध्यक्ष कौन है?

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा ने 2 जून 2023 को विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में 5 साल के लिए कार्यभार संभाला है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भी महत्वपूर्ण पोस्ट पर काम किया है और 2010 से 2021 के बीच वह मास्टरकार्ड के सीईओ रहे हैं।

FAQs

वर्ल्ड बैंक में कुल कितने देश हैं?

189 सदस्य देश।

विश्व बैंक में भारत का कौन सा स्थान है?

2023 की रैंकिंग के अनुसार भारत 38वें स्थान पर है।

विश्व बैंक कहाँ स्थित है?

वाशिंगटन डीसी, अमेरिका।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Bank in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*